×

शुभ अशुभ संकेत: जानें इन 8 बातों से कब होगा अच्छा और कब बुरा...

व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ दोनो ही तरह की घटनाएं होती रहती हैं। किसी भी व्यक्ति के जीवन में कभी भी एक सा दिन नहीं होता हैं,आज सुख हैं,तो कल दुख आयेंगा और अगर दुख आया हैं,तो वह चला भी जायेंगेा। व्यक्ति के जीवन में यह चक्र हमेशा ही लगा रहता हैं।जब कभी हमारे साथ कुछ अनहोनी या अशुभ घटित होने लगता है,

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 2 Aug 2020 6:16 AM GMT
शुभ अशुभ संकेत:  जानें इन 8 बातों से कब होगा अच्छा और कब बुरा...
X
प्रतीकात्मक

लखनऊ: व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ दोनो ही तरह की घटनाएं होती रहती हैं। किसी भी व्यक्ति के जीवन में कभी भी एक सा दिन नहीं होता हैं,आज सुख हैं,तो कल दुख आयेंगा और अगर दुख आया हैं,तो वह चला भी जायेंगेा। व्यक्ति के जीवन में यह चक्र हमेशा ही लगा रहता हैं।जब कभी हमारे साथ कुछ अनहोनी या अशुभ घटित होने लगता है, तो प्रकृति हमें संकेत देती है। ये संकेत हमें रोजमर्रा के जीवन से प्राप्त होते हैं। अगर आप इन पर थोड़ा ध्यान दें तो सतर्क होकर किसी भी अनहोनी का मजबूती से सामना कर सकते हैं।जानते हैं इन्हीं संकेतों के बारे में...

यह पढ़ें...श्रीराम के नाम पर उर्मिला का जीवन समर्पित, 28 साल से नहीं गया है पेट में अन्न का दाना

विपत्ति आने के संकेत

*घड़ी का बार-बार बंद पड़ जाना या उसका शीशा टूट जाना अशुभ होता है। इसका मतलब है कि आपके परिवार के ऊपर कोई गंभीर संकट आने वाला है।

*रसोईघर में रखे कांच के बर्तन एक के बाद एक टूटने लगे तो समझ जाना चाहिए कि आपके ऊपर कोई बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है।

*अगर किसी शुभ आयोजन में बाधा उत्पन्न होने लगे तो समझ जाएं कि आने वाले साल में आपके ऊपर विपत्ति के बादल मंडराने वाले हैं। इससे बचने के लिए घर पर सुंदरकांड का पाठ करवाएं।

*अगर अचानक से कभी आपके छत या आंगन में कोई हड्डी का टुकड़ा आकर गिर जाए तो आने वाले समय में आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।दूध ऊबालते समय उसका बार-बार बाहर गिरना भी आपके लिए अशुभ संकेत होता है।

*जब घर की छत से अचानक प्लास्टर टूट कर गिरने लगे और दीवारों में दरारें दिखने लगे तो यह संकेत आपके लिए अशुभ हो सकता है। अगर दिन या रात में कभी भी कुत्ते की बेवजह रोने की आवाज आए तो ये किसी के मौत या विपत्ति आने के संकेत है।

शुभ संकेत

*अगर किसी के ऊपर रूई का टुकड़ा किसी व्यक्ति के कपड़ों पर चिपका मिले तो यह शुभ संकेत होते है। इसे किसी शुभ समाचार मिलने का संकेत माना जाता है। कोई प्रिय व्यक्ति भी आ सकता है। कहा जाता है कि रूई का यह टुकड़ा व्यक्ति को किसी एक अक्षर के रूप में नजर आता है। यह अक्षर उस व्यक्ति के नाम का प्रथम अक्षर होता है जहां से उस व्यक्ति के लिए शुभ संदेश या पत्र आ रहा है।

यह पढ़ें...Rakshabandhan 2020: भाइयों के लिए गजब ऑफर, गिफ्ट करें बहनों को ये तोहफा

*चाबियों का गुच्छा गृहिणी की संपूर्णता का प्रतीक है। यदि गृहिणी के पास चाबियों का कोई ऐसा गुच्छा है जिसे बार-बार साफ करने के बाद भी जंग लग जाए तो यह अच्छा संकेत है। इसका मतलब है कि घर का कोई रिश्तेदार आपको कुछ धन देना चाहता है। चाबियों को बच्चे के तकिए के नीचे रखना भी अच्छा होता है।

*कभी-कभी कपड़े का बटन गलत लग जाए तो अपशकुन होता है। इसके अनुसार सीधे काम भी उल्टे पड़ जाएंगे। इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए कपड़े को उतारकर सही बटन लगाने के बाद पहनें। यदि रास्ते चलते आपको कोई बटन पड़ा मिल जाए तो यह आपको किसी नए मित्र से मिलवाएगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story