×

Singh Rashi Ki Bhavishyavani 2022:सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा 2022, होगा भाग्योदय या करियर को लिए रहेंगे पूरे साल परेशान

Singh Rashi Ki Bhavishyavani 2022: साल 2022 सिंह राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। सिंह राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 में प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 16 Dec 2021 4:02 AM GMT
Varshik Rashifal 2022  Singh Rashi
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

सिंह राशि के लिए साल 2022 (Varshik Rashifal 2022 Singh Rashi )

कोरोना वायरस ( Corona Virus) के दो साल होने और उसकी त्रासदी झेलने के बाद हम अब नए साल 2022 में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाला साल 2022 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2022 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2021को अलविदा कहने के साथ साल 2022 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2022 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे। साल 2022 सिंह राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। सिंह राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2022 कर्क राशिवालों के ( Singh Rashi) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

सिंह राशि 2022 कैसा रहने वाला है

साल 2022 की शुरुआत में सिंह राशि के जातकों के लिए जातक के लिए बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है। इस साल जातक को परिवार दांपत्य और व्यवसायिर ज़िन्दगी को एक नए मुक़ाम पर ले जाने के लिए कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे। आप सकारात्मक ऊर्ज़ा से भरे रहेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएँगे। इस साल अपने लक्ष्य को प्राप्त करने और सपनों को पूरा करने के लिए आपको अपने स्तर पर बेहतर प्रयास करना होगा। सफलता मिलने की अपार संभावना है। इस साल जनवरी , सितंबर, अक्टूबर और नवंबर का माह अच्छा साबित होना वाला है।

2022 में सिंह राशि के लिए आर्थिक स्थिति ( Money Conditions )

साल 2022 सिंह राशि वालों के लिये साल 2022 में पढ़ाई में सफलता मिलने वाला है। दूसरे शब्दों में कहें तो इस साल आपको पैसों को लेकर तंगी नहीं रहने वाली है। साथ ही यदि आपने किसी को पैसे दिए हैं तो वे पैसे इस समय में वापस भी मिल जाएँगे। इस साल अधूरे पड़े कार्य को समय पर पूरा करते हुए, उससे लाभ अर्जित करने में सक्षम होंगे। किसी नई ज़मीन और ज़ायदाद में आप निवेश करेंगे। बैंक में बचत बढ़ने के साथ ही आपके ख़र्चे भी बढ़ेंगे।नौकरी बदलने का भी योग बन रहा है। इस राशि के जातकों को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारी के लिए समय सामान्य से बेहतर रहेगा। विदेश से जुड़ा व्यापार करने वाले जातक, इस साल अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। बिज़नेस के सिलसिले में यात्रा से आर्थिक लाभ होगा। प्रॉपर्टी, संचार, कपड़ा, रेस्टोरेंट, बेकरी, इलेक्ट्रिक और खान-पान से जुड़े सिंह राशि के जातकोंं को अपार मुनाफ़ा होगा। कुल मिलाकर यह साल कॅरियर के मामले में आपके लिए बेहतर ही रहने वाला है।

सिंह राशि के लिए साल 2022 में लव लाइफ ( Saal Me Singh Rashi Love Life)

सिंह राशि वालों के लिये साल 2022 में निजी और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। किसी के साथ अच्छे तालमेल के लिए वाणी और क्रोध पर संयम रखें। इस साल आपके निजी संबंध सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप सफलता के शिखर को चूमेंगे। पार्टनर के साथ आपके संबंधों में मधुरता आएगी। लेकिन इस साल कुछ परिस्थितियों में विचारों की भिन्नता के कारण रिश्तों में खटास पैदा हो सकता है।साथी के साथ विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। अगर आपकी इच्छा अपने प्यार को मंज़िल तक पहुँचाने की है तो साल अनुकूल रहेगा। इस साल जातक की शादी का भी योग बन रहा है।

सिंह राशि की सेहत ( 2022 Me Singh Rashi Ki Sehat)

सिंह राशि के जातक 2022 में जातक को पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। अक्टूबर, नवंबर में आप ऊर्जावान बने रहेंगे। इस साल आपको सिरदर्द और जोड़ों में दर्द की शिक़ायत हो सकती है और यह परेशानी आपको पूरे साल रह सकती है। मौसमी बीमारियों से इस साल आप दो चार हो सकते हैं। जातक पेट के निचले हिस्से में दर्द या इंफ़ेक्शन की शिक़ायत हो सकती है। लेकिन हां गंभीर बीमारी से आपको राहत मिलेगी।

सिंह राशि वाले करें साल 2022 में उपाय

साल 2022 में सिंह राशि वाले जातक अपने काम , व्यवसाय और निजी संबंधों की बेहतरी के लिए सूर्य की उपासना करें और नित्य सुबह जल में गेहूं डालकर, सूर्यदेव को अर्पित करें।नियमित रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। तांबा धारण करें।गौ सेवा करें और उन्हें हरा चारा खिलाएं। हो सके तो माणिक्य धारण करें। ऐसा करने से बीमारी से राहत मिलेगी।

सिंह राशि के लिए 2022 में चेतावनी

आने वाले साल में सिंह राशि के जातक घर में बड़े-बुजुर्ग या माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। यदि उन्हें पहले से ही कोई गंभीर बीमारी हैं तो ध्यान देते रहे। घर का बना पोष्टिक खाना खिलाएं और उनकी पूरी सेवा करे। लेकिन ध्यान रहे किसी लालच और चोरी से दूर रहकर सात्विकता पर ध्यान दें।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

सिंह राशि का भविष्य 2022, Love Life, सिंह राशि विवाह योग्य 2022, सरकारी नौकरी, singh Rashifal January 2022, singh Rashifal February 2022, singh Rashifal March 2022, singh Rashifal April 2022, singh Rashifal May 2022, singh Rashifal June 2022, 2022 Ka Rashifal, 2022 नवंबर का राशिफल,2022 Ka Rashifal, yearly Rashifal, 2022 Ka, horoscope 2022 का व्यवसायिक राशिफल, 2022 का जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, सिंह राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka businessMesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, mesh rashi 2022 love life Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi,मिथुन राशि 2022 की भविष्यवाणी,मिथुन राशि 2022 कैसा रहने वाला है,सिंह राशि धन


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story