×

2024 Ka Pahla Surya Grahan: साल का पहला सूर्य ग्रहण इस दिन लग रहा, जानिए राशि के अनुसा मंत्र जाप

2024 Ka Pahla Surya Grahan: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण8अप्रैल को लग रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार दूसरे मास बैसाख में साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 8 April 2024 4:30 AM GMT (Updated on: 8 April 2024 4:53 AM GMT)
2024 Ka Pahla Surya Grahan: साल का पहला सूर्य ग्रहण इस दिन लग रहा, जानिए राशि के अनुसा मंत्र जाप
X

2024 Ka Pahla Surya Grahan:साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लग रहा है।यह ग्रहण भारतीय समयानुसार 8 अप्रैल को रात 9. 12 मिनट से शुरू होकर देर रात 2 . 22 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण का कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट का रहेगा। बता दें कि ग्रहण के दौरान लगने वाला सूतक काल का विशेष महत्व रखता है। सूतक काल के समय कई शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार दूसरे मास बैसाख में साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस बार सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए इस बार धार्मिक कृत्य पर मनाही नहीं होगी। साल 2024 में इस बार दो सूर्य ग्रहण पड़ रहे हैं। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को सोमवार के दिन लगेगा।यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी दक्षिण अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक और आर्कटिक जैसे क्षेत्रों में देखा जाएगा। 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा

साल 2024 का आखिरी ग्रहण सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को बुधवार के दिन लगेगा।धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों के अनुसार ग्रहण को कभी भी हमे नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए. इस दिन बहुत सी बातों की सावधानियां भी बरतनी चाहिए.।

यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि जब भी कोई ग्रहण लगता है, तो उसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है।जिस दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है उस दिन धार्मिक दृष्टि से कई महत्वपूर्ण तिथि है। इस दिन शनिचरी अमावस्या है।

सूर्य ग्रहण कब है 2024?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे या 9 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है, जिसमे सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण समय से 12 घंटे पहसे शुरू हो जाता है। सूतक काल को एक प्रकार से अशुभ समय माना जाता हैं। ऐसे में सूतक काल के दौरान कोई मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। इस ग्रहण का सूतक काल 8 अप्रैल 2024 सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर ही शुरू हो जाएगा।बहुत खास दिन लग रहा सूर्य ग्रहण धार्मिक दृष्टि से 2024 का दिन बहुत खास है। इस दिन सूर्य ग्रहण का प्रारंभ और समापन का समय कुछ इस तरह है कि 8 अप्रैल को रात 9. 12 मिनट से शुरू होकर देर रात 2 . 22 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण का कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट का रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त - 12:03 PM से12:53 PM

अमृत काल - 05:57 AM से 07:22 AM, 05:22 AMसे 06:48 AM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:39 AM से05:27 AM

विजय मुहूर्त- 02:14 PM से 03:09 PM

सूर्य ग्रहण के दिन उत्तरभाद्रपदा 10:12 AM तक उपरांत रेवती नक्षत्र रहेगा, लेकिन ग्रहण के समय नक्षत्र रेवती और चंद्र की राशि मीन और सूर्य की राशि मीन राशि रहेगी। इन्द्र योग 06:13 PM तक, उसके बाद वैधृति योग रहेगा। सूर्य के साथ ये सब जो मानव जीवन में बहुत हद तक सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।

सूर्य ग्रहण में सूतक काल लगेगा या नहीं?

साल का पहला सूर्य ग्रहण रात में लगने जा रहा है, इसलिए यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में भारत में सूर्य ग्रहण नहीं लगने की वजह से सूतक काल भी पूरी तरह से मान्य नहीं होगा। गौरतलब है कि यह सूर्य ग्रहण अमेरिका, ग्रीनलैण्ड, आइसलैण्ड, ओजेरस, पोलेनेशि, उत्तरी अमेरिका के दक्षिण प्रशांत महासागर और उत्तर अटलांटिक महासागर आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण में राशि के अनुसार मंत्र जाप

-“तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन। हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥१॥”

-“विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत। दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥२॥”

– “ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात”

ग्रहण काल में अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसमें आप भगवान विष्णु के मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय, भगवान शिव के मंत्र ऊँ नम: शिवाय, भगवान गणेश के मंत्र श्री गणेशाय नम: का जाप कर सकते हैं।

मेष- ॐ आदित्याय नमः का जाप करें।

वृष- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

मिथुन- ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें।

कर्क- ॐ ऐं गुरुवे नमः का जाप करें।

सिंह- आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या- ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें।

तुला- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

वृश्चिक- ॐ रां राहवे नमः का जाप करे

धनु- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

मकर- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

कुम्भ- ॐ ऐं गुरुवे नमः का जाप करें।

मीन- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story