×

Somwar Ke Upay Bataye: भगवान भोलेनाथ की पूजा में भूलकर भी ना करें ये 5 गलती, इन बातों का रखें खास ध्यान

Somwar Ke Upay Bataye: सोमवार को भगवान भोलेनाथ (Lord Bholenath) का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम (Lord Shri Ram) के साथ साथ सभी देवी देवताओं की भी पूजा की जाती है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 25 Dec 2022 1:24 PM GMT
Somwar Ko Kare Ye Upay
X

Somwar Ke Upay (Image: Social Media)

Somwar Ke Upay Bataye: सोमवार को भगवान भोलेनाथ (Lord Bholenath) का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम (Lord Shri Ram) के साथ साथ सभी देवी देवताओं की भी पूजा की जाती है। भगवान भोलेनाथ की पूजा करते समय कुछ खास बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने से शिव जी (Lord Shiv) प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से कि भगवान शिव जी की पूजा करते समय किन बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए:

भगवान भोलेनाथ की पूजा करते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां

काले वस्त्र

भगवान भोलेनाथ की पूजा करते समय काले वस्त्र नहीं पहनें। दरअसल किसी भी पूजा और शुभ कार्य में कला रंग नहीं पहनना चाहिए क्योंकि इससे शुभ नहीं माना जाता है। तो इस बात का जरूर ध्यान रखें।

गलत काम करने से बचें

दरअसल सोमवार के दिन अगर आप भोलेनाथ की पूजा करते हैं तो किसी भी तरह का गलत काम या अनैतिक काम ना करें। हालांकि इस बात का ध्यान हर दिन विशेषतौर पर रखना चाहिए।

जुआ और चोरी करने से बचें

भगवान भोलेनाथ का पूजा अगर सोमवार के दिन करते हैं तो इस दिन जुआ खेलने से बचें, चोरी करने से बचें और पराई स्त्री पर नजर रखने से बचें।

पूजा में तुलसी हैं वर्जित

भगवान शिव की पूजा में तुलसी का प्रयोग वर्जित माना गया है। इसलिए भोलेनाथ भगवान की पूजा में इस चीज का विशेष ध्यान जरूर रखें।

Somwar Ke Upay

दरअसल तुलसी पत्ता (Basil Leaf) किसी भी पूजा पाठ में जरूर शुभ माना जाता है लेकिन भगवान शिव जी को अर्पित ना करें। तुलसी का पत्ता (Tulsi Ka Patta) भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को जरूर चढ़ा सकते हैं।

नारियल का पानी ना चढ़ाएं

सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ का पूजा करते समय नारियल पानी नहीं चढ़ाएं। दरअसल शिव जी को नारियल चढ़ाना जितना शुभ होता है उतना ही ध्यान इस बात का रखना चाहिए कि नारियल का पानी कभी भी भगवान शिव को नहीं चढ़ाना चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता है। तो अगर आप भोलेनाथ भगवान को नारियल का पानी चढ़ाते हैं तो ऐसा करना अब बंद कर दें।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story