×

Somwar Ke Upay: भगवान भोलेनाथ की पूजा में सफेद के अलावा इन रंगों के पहनने कपड़े, पूरी होती है मनोकामना

Somwar Ke Upay: सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का दिन माना जाता है। साथ ही इस दिन भगवान श्रीराम की भी पूजा की जाती है और देवी मां की भी पूजा की जाती है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 2 Jan 2023 12:37 AM GMT
Lord GauriShivaye Ki Pooja
X
Somwar Ke Upay (Image: Social Media)

Somwar Ke Upay: सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का दिन माना जाता है। साथ ही इस दिन भगवान श्रीराम की भी पूजा की जाती है और देवी मां की भी पूजा की जाती है। अगर आप सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जैसे कि भोलेनाथ भगवान की पूजा में कौन से रंग का कपड़ा पहनना पहनने शुभ होता है। तो आइए जानते हैं विस्तार से:

भगवान भोलेनाथ की पूजा करते समय इन रंगों के कपड़े पहने

सोमवार के दिन सफेद रंग के वस्त्रधारण करना अति शुभ होता है। दरअसल सफेद रंग शांति प्रदान करता है। साथ ही ये पवित्रता और सादगी का प्रतीक माना गया है। इसलिए सोमवार के दिन काले या फिर गहरे रंग के कपड़े पहनने से जरूर बचना चाहिए। सफेद रंग के अलावा हरे रंग के भी कपड़े पहन सकते हैं। बता दें इसके अलावा सोमवार का दिन चंद्र ग्रह से भी संबंधित है, इसलिए इस दिन सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनना भी बेहद शुभ माना गया है।

दिन के हिसाब से इन रंगों का कपड़ा पहनना है शुभ

मंगलवार: मंगलवार का दिन हनुमान भगवान को समर्पित है। साथ ही इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना अति शुभ माना गया है। दरअसल लाल रंग सौभाग्य का प्रतीक होता है।

बुधवार: बुधवार के दिन भगवान गणेश को समर्पित है और इस दिन का स्वामी ग्रह बुध है। इसलिए इस दिन ग्रीन कलर यानी हरे रंग के कपड़े धारण करना बहुत शुभ होता है। दरअसल हरे रंग का इस्तेमाल करने से बुध प्रसन्न होते हैं और बौद्धिक क्षमता तेज होती है।

बृहस्पतिवार: विष्णु भगवान को बृहस्पतिवार का दिन समर्पित होता है और इस दिन पीले रंग, सुनहरे या नारंगी रंग के कपड़े पहनना अति शुभ माना जाता है।


शुक्रवार: शुक्रवार का दिन देवी मां को समर्पित होता है। मातारानी को लाल रंग बेहद पसंद होता है। इसलिए शुक्रवार के दिन लाल रंग के कपड़े पहनें। इसके अलावा फूलों वाले प्रिंट के कपड़े पहने या मैरून, डार्क ब्लू ऐसे डार्क कलर्स भी पहनने चाहिए।

शनिवार: शनिवार का दिन भगवान शनिदेव जी को समर्पित है। भगवान शनिदेव को काला, नीला रंग प्रिय होता है। शनिवार के दिन काला, गहरा भूरा, गहरा नीला, जामुनी, बैंगनी या कॉफ़ी, गहरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए क्योंकि ऐसा करना अति शुभ माना जाता है।

रविवार: रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव का दिन कहा जाता है। भगवान सूर्यदेव को भी लाल रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए इस दिन लाल, नारंगी और पीले और सुनहरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए क्योंकि ऐसा करना अति शुभ होता है, इससे तेज में वृद्धि होती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story