×

Somwar ke Upay: जानें कौन सा फूल चढ़ाने से भगवान भोलेनाथ होते हैं प्रसन्न, हर फूल का होता है अलग महत्व

Somwar ke Upay in Hindi: भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई प्रकार से पूजा करते हैं। सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का दिन होता है।

Anupma Raj
Published on: 13 Nov 2022 2:38 PM GMT (Updated on: 13 Nov 2022 3:39 PM GMT)
Mata Parvati ki puja kaise kare
X

Somwar ke upay (Image: Social Media)

Somwar ke Upay: भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई प्रकार से पूजा करते हैं। खासकर सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का दिन होता है। भांग, धतूरा, बेलपत्र, दूध, दही, घी, जल, चंदन आदि भगवान शिव की पूजा इन सारी चीजों से की जाती है। इसके अलावा भगवान शिव की पूजा कई विशेष प्रकार की फूल से की जाती है। तो आइए जानते हैं भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कौन सा फूल चढ़ाएं:

इन फूलों से करें भगवान भोलेनाथ की लुक

आंकड़े का फूल (Aank Flower)

लाल और सफेद आंकड़े के फूल भगवान शिव की पूजा में विशेष रूप से चढ़ाए जाते हैं। बता दें इस पौधे को मदार भी कहते हैं।

Aank Flower

आंकड़े के पुष्प को भगवान शिव को अर्पित करने से भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और ऐसा भी माना जाता है कि शिव पूजा में इस पुष्प के प्रयोग करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कनेर का फूल (Kaner Flower)

हिंदू धर्म में कनेर का पुष्प विशेष महत्त्व रखता है क्योंकि यह फूल भगवान शिव ही नहीं बल्कि तमाम देवी-देवताओं को अत्यंत प्रिय है।

Kaner Flower

आपको बता दें इस फूल को भगवान शिव का सबसे प्रिय फूल बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा में इस फूल को चढ़ाने पर मनुष्य को मनचाहा धन लाभ प्राप्त होता है।

अगस्त्य का फूल (Agastya Flower)

दरअसल ऐसी मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति अगस्त्य फूल के साथ भगवान शिव की उपासना करता है तो उसके मान-सम्मान और यश में वृद्धि होती है।

Agastya Flower

जानकारी के लिए बता दें अगस्त्य के पेड़ को अलग-अलग स्थानों पर लोग अलग अलग नाम से जानते हैं, जैसे: हथिया, मुनिवृक्ष, वंगसेन आदि। ऐसी मान्यता है कि इसी पुष्प के वृक्ष के नीचे अगस्त्य मुनि ने बैठकर तपस्या की थी, इसीलिए यह इसे अगस्त्य कहा गया।

हरसिंगार का फूल (Harsingar Flower)

भगवान शिव की पूजा में हरसिंगार के फूल का विशेष महत्व होता है। दरअसल हरसिंगार के फूलों को पारिजात या शिउली का फूल भी कहते है।

Harsingar Flower

यह सफेद रंग का फूल होता है और इसमें एक नारंगी रंग की डंडी होती है। रात में खिलने वाले इस फूल को भगवान महादेव पर अर्पित करने से भक्त के सुख और वैभव में वृद्धि होती है।

धतूरा का फूल (Dhatura Flower)

धतूरा भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय है। भगवान शिव जी की पूजा में इसके फल और फूल को विशेष रूप से चढ़ाया जाता है।

Dhatura Flower

ऐसी मान्यता है कि जो दंपत्ति पावन शिवरात्रि पर इस धतूरे के फूल के साथ भगवान शिव की पूजा करते है, उन्हें शिव कृपा से जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होती है।

जूही का फूल (Juhi Flower)

ऐसी मान्यता है कि अगर दुख-दारिद्रय को दूर करना है तो जूही के फूल से भगवान शिव की पूजा जरूर करें।

Juhi Flower

ऐसा माना जाता है कि इस फूल से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने पर घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है और यह भी कहा जाता है कि भगवान शिव के आशीर्वाद से दरिद्रता आपके घर से कोसों दूर रहती है।

चमेली का फूल (Chameli Flower)

दरअसल बता दें भगवान शिव को चमेली का फूल अति प्रिय है।

Chameli Flower

वेदों में भी इस फूल काजिक्र आता है कि चमेली के फूल से शिवलिंग की पूजा करने पर मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता ऊर्जा का प्रवाह होता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story