×

होली से पहले सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश,कैसा होगा इस परिवर्तन का असर?

suman
Published on: 14 March 2019 12:19 AM GMT
होली से पहले सूर्य कर रहा है मीन राशि में प्रवेश,कैसा होगा इस परिवर्तन का असर?
X

जयपुर :मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद अब सूर्य 15 मार्च से अपने पुत्र शनिदेव की राशि कुंभ से निकलकर देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर रहा है। ग्रहों के राजा सूर्य अपनी शत्रु राशि कुंभ से निकलकर मित्र राशि मीन में 15 मार्च को सुबह 5:40 बजे प्रवेश करेंगे।सूर्य के राशि परिवर्तन से जहां कुछ राशियों के जातकों को लाभ होगा तो कुछ को नुकसान उठाना पड़ सकता है। जानते है राशि पर क्या पड़ेगा असर:

मेष: मेष राशि वालों के लिए इस गोचर से भ्रमण की अधिकता रहेगी।

वृष: वृष रशिवालों को इस गोचर से राज मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मिथुन: मिथुन राशिवालों की इस गोचर से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क: कर्क राशविलों की इस गोचर से धर्म में अभिरुचि बढ़ेगी।

सिंह: सिंह राशिवालों को अनैच्छिक स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।

कन्या: इस गोचर से कन्या राशिवालों का जीवन साथी पर व्यय बढ़ेगा।

गोवा के मजेदार खाने का मजा अब लखनऊ में

तुला: इस गोचर से तुला राशिवालों को शत्रु पर विजय मिलेगी।

वृश्चिक: इस गोचर से वृश्चिक राशिवालों को शिक्षा में उन्नति मिलेगी।

धनु: इस गोचर से आपके घर में क्लेश बढ़ सकता है।

मकर: इस गोचर से आपको स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।

कुंभ: इस गोचर से व्यय की अधिकता रहेगी।

मीन: इस गोचर से राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि होगी।

suman

suman

Next Story