×

वृश्चिक से धनु राशि में सूर्य का होने वाला है गोचर, जानिए राशियों पर प्रभाव

suman
Published on: 5 Dec 2018 5:55 AM GMT
वृश्चिक से धनु राशि में सूर्य का होने वाला है गोचर, जानिए राशियों पर प्रभाव
X

जयपुर:सूर्य ग्रह गोचर 16 दिसंबर 2018 यानि रविवार को सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं और 29 दिसबंर 2018 यानि शनिवार को 11 बजकर 25 मिनट तक इसी में स्थित रहेंगे। वहीं मंगल 23 दिसंबर 2018 यानि रविवार को 1 बजकर 20 मिनट पर कुंभ से मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। हिंदी धर्म शास्त्रों में सूर्य ही वह ग्रह है जो मानव जीवन को सर्वाधिक प्रभावित करता है। सभी प्रकार के ऐश्वर्य प्रदान करने वाला सरकारी नौकरी और जीवन में ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए यही ग्रह मुख्य है। हिन्दू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास में जब सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं तो उस संक्रांति को वृश्चिक संक्रांति कहा जाता हैं। वहीं साल 2018 के अंतिम माह दिसंबर में तीन ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। इसमें चंद्र, सूर्य और मंगल ग्रह के राशि बदलने से किन राशियों पर असर पड़ने वाला है। दिसंबर माह में ग्रह गोचर में शेष ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन न होने के संकेत हैं। ज्योतिष के अनुसार सूर्य 16 दिसंबर को वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेगा। बुध और गुरु ग्रह वृश्चिक में प्रवेश करेगा जिसके कारण 12 राशियों में से शुक्र तुला में, शनि धनु में, राहु कर्क राशि में और केतु मकर राशि में रहेगा। उस प्रकार इन ग्रहों की स्थिति से आपकी राशियों पर भी असर पड़ेगा। जानते हैं किन राशियों के ये ग्रह गोचर समस्या देने वाला रहेगा और किन राशियों के लिए ये शुभ संकेत लाया है...

5 दिसंबर: कौन दुखाएगा दिल, कौन लगाएगा मरहम, पढ़ राशिफल

मेष राशि 16 दिसंबर 2018 सूर्य का वृश्चिक से धनु में गोचर मेष राशि पर विपरीत प्रभाव डालेगा जिसके कारण जीवन अस्त व्यस्त बना रहेगा। मेष राशि को शुक्र की स्थिति के कारण शारीरिक समस्याएं का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं आर्थिक स्थिति भी रूकी हुई नजर आ रही है। सूर्य गोचर के कारण मेष के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। खुद से मेहनत करके ही सफलता पा सकते हैं। दिसंबर माह उतार चढ़ावा वाला रहेगा

वृषभ राशि सूर्य का वृश्चिक से धनु में गोचर से वृषभ राशि वालों को अपने कार्य में सफलता मिलेगी और आमदनी भी। सारी योजनाएं पूरी होंगी तो अपने विरोधियों को पराजित करेंगे। वृषभ राशि वाले इस समय धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। जिससे मन शांति मिलेगी। आपके लिए दिसंबर अंत में परेशानियां आ सकती हैं

मिथुन राशि सूर्य का वृश्चिक से धनु में गोचर से मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक जीवन उथल पुथल वाला रहेगा। आपकी आय में कमी होगी और कार्य सुचारू रूप से नहीं कर पाएंगे। 16 दिसंबर 2018 सूर्य गोचर के कारण शारीरिक श्रम अधिक करना पड़ सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां घेर सकती हैं। संतान के लिए चिंतिंत रहेंगें।

कर्क राशि सूर्य का वृश्चिक से धनु में गोचर से कर्क राशि में राहु होने के कारण गुरु की दृष्टि बनी रहेगी। कर्क राशि वालों के लिए यह समय सतर्क रहने का है। मन विचलित रहेगा जिसके कारण दुविधा में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। मन शांत रखें और काम पर फोक्सड रहें।

सिंह राशि सूर्य का वृश्चिक से धनु में गोचर से सिंह राशि पर मंगल की दृष्टि बनी हुई है जिस कारण आय सामान्य रहेगी। आपको नए काम दिए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए संपर्क काम आएंगे और अटके काम शुरू हो सकते हैं।

कन्या राशि सूर्य का वृश्चिक से धनु में गोचर कन्या राशि पर शनि-मंगल की दृष्टि बनी हुई है। चंद्र स्थिति के कारण धन लाभ होगा। आपकी आय बढ़ने के संकेत हैं। सूर्य गोचर से कार्यों में सफलता मिलेगी। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। नए काम भी मिल सकते हैं।

राजस्थान चुनाव: राहुल ने ‘कुंभाराम’ को बताया कुंभकरण, ट्विटर पर हुए ट्रोल

तुला राशि सूर्य का वृश्चिक से धनु में गोचर से तुला राशि के लिए दिसंबर माह कठिनाइयों वाला रहेगा। तुला राशि की आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद न रखें। कुछ समय बाद राहत मिलेगी तो आय बढ़ेने के संकेत हैं। अटके कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि 16 दिसंबर 2018 को सूर्य वृश्चिक से धनु राशि में गोचर कर रहा है। सूर्य, बुध और गुरु के कारण वृश्चिक राशि वालों का समय अच्छा रहेगा। हर काम में सफल रहेंगे कुछ दिनों बाद समय चिंताजनक हो सकता है। अकेलापन महसूस करें तो धैर्य से काम लें।

धनु राशि16 दिसंबर 2018 सूर्य का वृश्चिक से धनु में गोचर कर रहा है। यहां धनु राशि में ही प्रवेश कर रहा है तो आपके लिए राहत रहेगी। साथियों से सहयोग मिलेगा जिस कारण सारी समस्याओं का निदान खोजने में सफल रहेंगे। आपके लिए शारीरिक श्रम ज्यादा रहेगा। आर्थिक जीवन समस्या में गुजरेगा लेकिन जल्द खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि 16 दिसंबर 2018 सूर्य का वृश्चिक से धनु में गोचर से मकर राशि में केतु का गोचर होने के कारण राहु की दृष्टि आप पर बनी हुई है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पुरानी योजनाएं और कार्य पूरे होंगे लेकिन मन में भय बना रहेगा। राहु के प्रभाव के कारण आपके शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं।

कुंभ राशि पर स्वामी शनि की दृष्टि बनी रहेगी जिससे आय में कमी आ सकती है। 16 दिसंबर 2018 सूर्य का वृश्चिक से धनु में गोचर के कारण फिजूल खर्च बढ़ेंगे जिसमें सावधानी बरतें। आपके कार्यों में रूकावटें आ सकती हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। मेहमानों के आगमन से मन प्रफुल्लित रहेगा।

मीन राशि 16 दिसंबर 2018 सूर्य का वृश्चिक से धनु में गोचर के कारण मीन राशि के जातकों के लिए माह के अंत में आय वृद्धि के संकेत है। आपको नया काम मिल सकता है जिससे कारण तनाव महसूस करेंगे। धन की कमी होगी लेकिन माह अंत में सब सामान्य हो जाएगा।

suman

suman

Next Story