×

Raviwar Ke Upay Totke: रविवार के कुछ खास उपाय करने से सिद्ध होंगे काम, मनोकामना पूर्ति के लिए पढ़े ये पूरी खबर

Raviwar Ke Upay Totke: रविवार के दिन क्या विशेष उपाय करने चाहिए, जिससे आपके जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाएं, सकारात्मक असर दिखाई दे, आइए बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 18 Feb 2023 11:33 AM GMT
raviwar ke upay totke
X

रविवार के उपाय (फोटो- सोशल मीडिया)

Sunday Ko Kya Karna Chahiye: धार्मिक ग्रन्थों में हफ्ते का अलग-अलग दिन पूजनीय देवाओं को समर्पित बताया गया हैं। सोमवार को भगवान शिव, मंगलवार को हनुमान जी इसी तरह हफ्ते का आखिरी दिन रविवार सूर्य भगवान को समर्पित है। यानी रविवार को सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना करने का विशेष फल प्राप्त होता है। रोशनी के देवता सूर्य की आराधना से जीवन के समस्त अंधकार दूर होते हैं और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं।

ऐसे में रविवार के दिन क्या विशेष उपाय करने चाहिए, जिससे आपके जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाएं, सकारात्मक असर दिखाई दे, आइए बताते हैं।

रविवार को जरूर करें ये विशेष उपाय

  • सूर्य भगवान का आर्शीवाद पाने के लिए रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। प्रात: काल सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।
  • सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे का ही उपयोग करें।
  • अर्घ्य देने वाला जल साफ होने चाहिए। इस जल में फूल, लाल रोली, अक्षत और गुड़ डालकर सूर्य देव को चढ़ाएं।
  • सूर्य देव को अर्घ्य देते समय दोनों हाथों को ऊपर उठाकर लगभग 8 इंच तक, तब जल अर्पित करें।
  • रविवार को दिन मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के पेड़ का टूटा हुआ पत्ता ले लें।
  • इस पत्ते पर जो आपकी मनोकामना हो, उसे लिख दें।
  • इसके बाद इस पत्ते को बहते हुए जल वाली नदी में प्रवाहित कर दें।
  • झाड़ू को बहुत शुभ माना जाता है। इसी वजह से झांडू को पैर नहीं लगाना चाहिए। ऐसे में रविवार का दिन झाड़ू खरीदने के लिए बेहद शुभ दिन है।
  • ऐसे में अगर आप रविवार को झाड़ू खरीद रहे हैं तो 3 झाड़ू खरीदे। जिनको आप सोमवार के दिन अपने घर के पास के मंदिर में साफ-सफाई के लिए रख दें।
  • जीवन में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है, या धन-संपत्ति नहीं बढ़ रही है तो रविवार को पीपल के पेड़ के नीचे आटे की लोई से बना हुआ एक चौ-मुखी दीपक बना लें।
  • इस चौमुखी दीपक में सरसों का तेल डालें। ये उपाय करने से जल्द ही सकारात्मक प्रभाव आपको दिखाई देंगे।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story