×

Surya Dev Mantra: सूर्यदेव होंगे प्रसन्न, बस अर्घ्य देते समय करें इन मंत्रों का जाप

Surya Dev Ka Mantra: आज हम आपको यहां कुछ मंत्र बताने जा रहें हैं, जिसे आपको सूर्य भगवान को जल अर्पित करते समय बोलना चाहिए, इससे सूर्य भगवान की आप पर असीम कृपा होगी।

Shivani Tiwari
Published on: 23 March 2024 4:59 AM GMT
Surya Dev Ka Mantra
X

Surya Dev Ka Mantra (Photo- Social Media)

Surya Dev Ka Mantra: सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर सूर्यदेव की कृपा हो जाती है, उसे धन-धान्य और मान-सम्मान की कमी नहीं होती। सूर्यदेव अपने भक्त की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। हालांकि सूर्य भगवान की कृपा इतनी आसानी से नहीं मिलती, इसके लिए आपको सूर्य भगवान को प्रसन्न करना पड़ता है। रोजाना उन्हें जल से अर्घ्य देना होगा, जिसके बाद ही सूर्य भगवान की कृपा आप प्राप्त कर सकते हैं। सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय आपको कुछ खास मंत्रों का उच्चारण भी करना चाहिए, आज हम आपको यहां कुछ मंत्र बताने जा रहें हैं, जिसे आपको सूर्य भगवान को जल अर्पित करते समय बोलना चाहिए, इससे सूर्य भगवान की आप पर असीम कृपा होगी।

सूर्य को अर्घ्य देते समय करें इन मंत्रों का जाप

प्रतिदिन सूर्य देव को जल चढ़ाने से मनुष्यों को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्य देव को जल अर्पित करते वक्त कुछ खास मंत्रो का उच्चारण भी किया जाता है, जिससे आपकी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। जी हां! आपको सूर्य भगवान से स्वास्थ, करियर ग्रोथ या फिर जिस तरह का लाभ चाहिए, उसके अनुसार आप मंत्र पढ़ सकते हैं। आपको सूर्य भगवान से जो भी मांगना हैं, उसी से जुड़ा हुआ मंत्र आपको रोजाना जल अर्पित करते समय पढ़ना है। यहां देखें -

धन के लिए -

इंसान की जो भी कुछ इच्छाएं होती हैं, या जीवन में वह जो भी चीजें पाना चाहता है, उसे पूरा करने के लिए भगवान से जरूर प्रार्थना करता है। यदि आप खूब पैसे कमाना चाहते हैं, करियर में ग्रोथ चाहते हैं तो आपको रोजाना सूर्य देवता को जल चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करना होगा, जिससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जायेगी। आपको "ॐ श्री सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करना है।


मान सम्मान के लिए -

यदि आपको घर, परिवार, कार्यक्षेत्र या कहीं पर भी मान सम्मान चाहिए तो इसके लिए आपको रोजाना सूर्य भगवान को अर्घ्य देते वक्त "ॐ घृणि आदित्याय नम:" मंत्र का उच्चारण करना होगा।

अच्छे स्वास्थ के लिए -

यदि आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, अक्सर ही स्वास्थ से जुड़ी कोई ना कोई समस्या आपको होती रहती है तो इसके लिए आपको "ॐ भास्कराय विद्महे महातेजाय धीमहि l तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्" मंत्र का जाप करना है, इससे आपके घर के दुख, दरिद्रता और बीमारियां दूर हो जाएंगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story