×

Surya Gochar August 2022 in Hindi: सूर्य का गोचर इन राशियों के लिए है सौभाग्यशाली, इनकी बढ़ेगी परेशानी, जानिए बचने के उपाय

Surya Gochar August 2022 in Hindi: अगस्त में बुध शुक्र , सूर्य कई ग्रह अपनी स्थिति में परिवर्तन कर रहे हैं। इन ग्रहों के परिवर्तन से लोगों के जीवन में असर पड़ेगा। 17 अगस्त से सिंह संक्रांति होगी। इसके बाद सूर्य सिंह राशि में रहेंगे और प्रभाव डालेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 5 Aug 2022 8:14 AM GMT (Updated on: 5 Aug 2022 9:20 AM GMT)
Surya Gochar August 2022 in Hindi
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ, से सोशल मीडिया

Surya Gochar August 2022 in Hindi

सूर्य का सिंह राशि में गोचर

Surya Gochar : नवग्रहों का राजा सूर्य कोकहा जाता है। यह सिंह राशि का स्वामी है और सूर्य जातक की कुंडली में सम्मान, सफलता, प्रगति एवं उच्च पदों को दर्शाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन 17 अगस्त बुधवार को प्रात: 07:37 बजे होना है। इस दिन सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सिंह संक्रांति होगी। सूर्य 17 अगस्त से 17 सितंबर यानि एक माह तक सिंह राशि में गोचर करेगा । सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। सूर्य के गोचर का आपकी राशि पर होने वाला प्रभाव।

मेष राशि : सूर्य आपकी राशि में गोचर किया। कोई नई जॉब मिल सकती है। वहीं व्यवसाय करने वाले जातकों को भी लाभ मिलने के शुभ संकेत हैं और आय में वृद्धि की प्रबल संभावना है। गोचर के दौरान बच्चे थोड़े ज़िद्दी और क्रोधी स्वभाव के हो सकते हैं। यदि आपके प्रेम जीवन पर नज़र डालें तो यह औसत रहने के संकेत दे है। आप बहसबाज़ी से बचें। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी मंज़िल ख़ुद तय करें, क्योंकि शायद आपको सीनियर्स का सहयोग कम मिलेगा। सरकार की ओर से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

उपाय : उगते हुए सूर्य को अपनी नग्न आंखों से देखें और जल का अर्घ्य दें।

वृषभ राशि : सूर्य सिंह राशि में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी माता जी की सेहत में सुधार होने की संभावना है। घर का वातावरण थोड़ा अशांत रह सकता है। परिजनों के बीच में किसी प्रकार का विवाद संभव है। कार्य क्षेत्र में आपको गोचर का लाभ मिलेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही जीवनसाथी के पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना नज़र आ रही है।

उपाय : रविवार को नारियल एवं लाल फल की पूजा करें।

मिथुन राशि : सूर्य प्रवेश करेगा। परिणाम स्वरूप आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और ज़ोख़िम लेने से भी आप पीछे नहीं हटेंगे। सफलता पाने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे। इसके अलावा आपकी संकल्प शक्ति और साहस में भी वृद्धि होगी। छोटी दूरी की यात्रा पर जाना संभव है और यह यात्रा आपके लिए अनुकूल साबित हो सकती है। गोचर के दौरान भाई-बहनों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। जीवन साथी को भाग्य का साथ मिल सकता है। लिहाज़ा उनके लिए गोचर शुभ परिणाम देने वाला रहेगा।

उपाय : रविवार के दिन लाल कपड़े दान करें।

कर्क राशि : सूर्य गोचर करेगा। इस दौरान आपके स्वभाव में क्रोध व अहंकार की वृद्धि हो सकती है। आप थोड़े कटु भाषी भी हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में कुछ कमी देखी जा सकती है। घर में किसी से आपका वाद-विवाद भी संभव है। आर्थिक दृष्टि से गोचर आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे। सरकार और उच्च अधिकारियों से लाभ मिलने के योग हैं।

उपाय : भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें खस का इत्र चढ़ाएं।

सिंह राशि : सूर्य गोचर करेगा । फलस्वरूप गोचर से आपको उच्च लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप ख़ुद को और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी गोचर आपके लिए अच्छे संकेत दे रहा है। आपके स्वभाव में जोश व उत्साह दिखाई देगा लेकिन भाषा में आपके कड़वाहट नज़र आ सकती है। आपकी कड़वी बात किसी को ठेस पहुंचा सकती है, इसलिए इस पर नियंत्रण रखें।

उपाय : तांबे के बर्तन से सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।

कन्या राशि : सूर्य गोचर करेगा। इस दौरान यदि आपकी विदेश जाने की इच्छा है तो वह पूर्ण हो सकती है। नौकरी में स्थानांतरण होने की संभावना है। किसी हिल स्टेशन पर आप घूमने की योजना बना सकते हैं। गोचर के दौरान आपके ख़र्चों में वृद्धि संभव है इसलिए पैसों की बचत पर ध्यान दें। आप अपने दुश्मनों पर हावी रहेंगे। यदि कोर्ट-कचहरी में आपका कोई मामला चल रहा है तो उसका फ़ैसला आपके हक़ में आ सकता है। अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, अन्यथा किसी से आपका विवाद हो सकता है।

उपाय : 'ॐ आदित्याय विदमहे भास्कराय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात्!!' मंत्र का जाप करें।

तुला राशि : सूर्य गोचर करेगा। इस अवधि में आपको आर्थिक दृष्टि से उच्च लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी उच्च पदों पर आसीन लोगों से आपके संबंध अच्छे बनेंगे और समय आने पर आपको उनसे लाभ प्राप्त होगा। समाज में आपका क़द और भी ऊंचा होगा। वहीं प्रेम जीवन में किसी प्रकार का विवाद हो सकता है इससे बचने के लिए पार्टनर की भावनाओं की पूरी क़द्र करें। बच्चों की सेहत कुछ कमज़ोर रह सकती है। अ कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ कर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को नई जॉब मिल सकती है।

उपाय : आदित्य हृदय स्तोत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि : सूर्य ग्रह का गोचर करेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति होगी। प्रमोशन आदि के भी योग हैं। अपने कार्य में आपको आनंद आएगा और लोग आपके अच्छे कार्यों की प्रशंसा करेंगे। हो सकता है काम अधिक होने के चलते आप अपने निजी जीवन के लिए पर्याप्त समय न निकाल पाएँ इसलिए घरवालों की यह शिकायत रह सकती है कि आप उन्हें समय नहीं देते। माता जी की सेहत में कमी देखी जा सकती है। अतः उनका ख़्याल रखें।

उपाय : इस मंत्र का जाप करें: ॐ ग्रिणिः सूर्याय नमः!!

धनु राशि : सूर्य गोचर करेगा। परिणाम स्वरूप समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे। दान-धर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा और लॉन्ग जर्नी भी आपके लिए अनुकूल रह सकती है। पिताजी की सेहत में कुछ कमी देखी जा सकती है। उनके साथ आपका मतभेद भी संभव है। भाई-बहनों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। गोचर के दौरान भाग्य आपका साथ देगा।

उपाय : रविवार के दिन उत्तम कोटि का रूबी रत्न पहनें।

मकर राशि : सूर्य इस राशि के गोचर करेगा। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। अचानक आपके साथ कोई अप्रत्याशित घटना घट सकती है। हालाँकि ये घटनाएँ शुभ और अशुभ दोनों ही हो सकती हैं। जैसे- आपको प्रत्याशित धन लाभ अथवा धन हानि हो सकती है। शारीरिक रोग होने के भी संकेत हैं। ध्यान रखें आपका कोई पुराना राज़ खुल सकता है। हमेशा अनैतिक गतिविधियों से बचने का प्रयास करें अन्यथा मानहानि हो सकती है।

उपाय : रविवार के दिन गेहूं दान में दें।

कुंभ राशि : सूर्य का गोचर जातक का वैवाहिक जीवन थोड़ा प्रभावित रह सकता है। जीवनसाथी के साथ झगड़ा आदि होने की संभावना है। आपकी सेहत कुछ कमज़ोर रह सकती है। उगते हुए सूर्य को नग्न आंखों से देखना और जल का अर्घ्य देना आपके लिए शुभ रहेगा। प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में आपकी उन्नति हो सकती है, इंक्रीमेंट अथवा प्रमोशन संभव है। व्यापार में साझेदारी से लाभ प्राप्त होने के योग हैं।

उपाय : ब्राह्मणों को गुड़ दान में दें।

मीन राशि : सूर्य का गोचर इस राशि के जातक अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में थोड़ी आक्रामकता नज़र आ सकती है। आपके ख़र्चों में वृद्धि संभव है। कोर्ट-कचहरी में आने वाला फ़ैसला आपके पक्ष में आ सकता है। वहीं प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। कड़ी मेहनत से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी प्रकार की शारीरिक पीड़ा भी संभव है। बुखार, सिरदर्द जैसी भी शिक़ायत आपको रह सकती है।

उपाय : रविवार के दिन बैल को गेहूं व गुड़ खिलाएं।

इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से करियर, बिजनेस, नौकरी, दांपत्य जीवन, आय, पारिवारिक जीवन, सुख, शांति, पद, प्रतिष्ठा आ​दि पर प्रभाव पड़ता है। जिन राशियों पर ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, उनको अनुकूल परिणाम मिलते हैं। जिन राशियों पर इनका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, तो उनके जीवन में असफलताएं, चुनौतियां अधिक आती हैं। कई बार गलत फैसलों के कारण हानि होती है।

अगस्त में ग्रह बदलेंगे स्थिति

अगस्त में लोगों के जीवन में कई बदलाव आएंगे। जहां हर्षोल्लास का त्योहार आएँगे । वहीं इस माह कई ग्रह अपने स्थिति बदलेंगे इससे आपके कामकाज पर असर पड़ेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आने वाले दिनों में कौन-कौन से ग्रह राशि बदल रहे हैं, जानते हैं-

सूर्य इस माह सूर्य राशि में रहेंगे।

सिंह राशि में बुध का राशि में गोचर

7 अगस्त को कर्क राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन

10 अगस्त को वृषभ राशि में मंगल का राशि परिवर्तन

ग्रहों के इस परिवर्तन का शुभ प्रभाव मेष , मिथुन , सिंह, कन्या, तुला , धनु और मीन राशि पर पड़ेगा। जो इन राशियों के जीवन में राजयोग के साथ पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि कराने वाला है। बाकी लोगों को इस माह थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत हैंं।


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story