×

सूर्य ग्रहणः सावधान कहीं आपकी ये राशि तो नहीं, बचना होगा दुष्प्रभाव से

विवार 21 जून को सूर्यग्रहण की खगोलिय घटना घटने वाली है। इस  अनोखी और अदभुत घटना पर देश व दुनिया की नजर है। ये सूर्यग्रहण भले एक दिन में खत्म हो जाए, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस घटना का असर मानव व प्रकृति पर पडने वाला है। इस साल  का वलयकार सूर्यग्रहण सुबह 09:15 से शुरू होकर 03:04 बजे तक रहेगा।  

suman
Published on: 18 Jun 2020 12:16 PM GMT
सूर्य ग्रहणः सावधान कहीं आपकी ये राशि तो नहीं, बचना होगा दुष्प्रभाव से
X

लखनऊ रविवार 21 जून को सूर्यग्रहण की खगोलिय घटना घटने वाली है। इस अनोखी और अदभुत घटना पर देश व दुनिया की नजर है। ये सूर्यग्रहण भले एक दिन में खत्म हो जाए, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस घटना का असर मानव व प्रकृति पर पडने वाला है। इस साल का वलयकार सूर्यग्रहण सुबह 09:15 से शुरू होकर 03:04 बजे तक रहेगा। 20 जून की रात 9:16 बजे से सूतक काल शुरू हो जाएगा। इस सूर्य ग्रहण के समय ग्रह और नक्षत्रों का ऐसा संयोग बन रहा है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि 500 सालों में ऐसा संयोग नहीं बना। इस साल का यह सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा।

यह पढ़ें....इस एक्ट्रेस ने अपनी दो फिल्मों में दिए 12 किसिंग सीन, नाम जान चौंक जाएंगे आप

सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर

इस दिन सूर्य ग्रहण के साथ एक और खगोलीय घटना होगी। इस दिन सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर होगा। इसके पहले यह सूर्य ग्रहण 21 जून 2001 को हुआ था। इसके अलावा यह सूर्य ग्रहण राहु से भी प्रभावित होगा। मिथुन राशि में राहु सूर्य और चंद्रमा की कुदृष्टि है। वहीं मंगल जल तत्व की राशि मीन में है और मिथुन राशि के ग्रहों को बुरी नजर से देख रहा है। इसके साथ ही इस दिन 6 ग्रह- राहु और केतु के साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि वक्री होंगें। इन 6 ग्रहों की स्थिति वक्री होने कारण यह सूर्य ग्रहण और महत्व रखता है।

वैसे तो सूर्य ग्रहण के बारे में अनुमान है कि इस ग्रहण से प्राकृतिक आपदा , विध्वंस, महामारी बढ़ने वाली है। इसका असर कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं है लेकिन ग्रहों की स्थिति से राशियों पर भिन्न – भिन्न प्रकार के प्रभाव पड़ते हैं।

यह पढ़ें....घर बैठे रामलला के दर्शन, बस आपको करना होगा ये काम

सबसे अधिक अनिष्टकारी

यह सूर्य ग्रहण मेष, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों के सबसे अधिक शुभ, मंगलकारी होगा। वृष, तुला, धनु राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का मिलाजुला प्रभाव देगा। इस बार इस सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के लिए सबसे ज्यादा अनिष्टकारी है। इस दिन मंगल मीन राशि में रहते हुए मिथुन के ग्रहों पर खराब दृष्टि डालेगा। इसके अलावा कर्क, कुंभ और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण खराब प्रभाव दे रहा है। इन राशि के जातकों को गणेश मंत्र व गणपति पूजा करना लाभदायक है। इस दिन महामृत्युंज मंत्र का जाप भी करें।

suman

suman

Next Story