×

Surya Grahan 2022 Aur Rashi: पहला सूर्य ग्रहण शनि अमावस्या पर लग रहा , इन राशियों के जीवन में आएगा भूचाल

Surya Grahan 2022 Aur Rashi: 30 अप्रैल को शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। और न ही सूतक काल मान्य रहेगा। इस ग्रहण का असर12 राशियों के जातक पर कैसा रहेगा जानते हैं.....

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 April 2022 12:45 AM GMT (Updated on: 28 April 2022 1:54 AM GMT)
Surya Grahan 2022 Ka Asar
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Surya Grahan 2022 Aur Rashi

सूर्य ग्रहण 2022 का राशि पर असर :

वैशाख माह की अमावस्या के 30 अप्रैल को उपछाया सूर्य ग्रहण लग रहा है । इस दिन कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं । सूर्य ग्रहण अश्विनी और भरणी नक्षत्र में लगेगा, और मेष राशि है। जो कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए बुरा प्रभाव डाल रहा है।

सूर्य ग्रहण धार्मिक दृष्टि से 2022 का दिन बहुत खास है। इस दिन सूर्य ग्रहण का प्रारंभ और समापन का समय कुछ इस तरह है कि 10 जून के दिन दोपहर 13:42 बजे से सूर्य ग्रहण का आरंभ 30 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।

शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगने वाले सूर्य ग्रहण का राशियों पर क्या असर पड़ेगा जानते है...

सूर्य ग्रहण राशियों पर शुभ प्रभाव

मेष राशि ( Aries Horoscope) वृश्चिक राशि में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण का मेष राशि के लिए शुभ है। जातक को धन लाभ देने वाला है। लेकिन साथ में परेशानी भी बढ़ेगी।

कर्क राशि ( cancer Horoscope) सूर्य ग्रहण कर्क राशि पर सामान्य प्रभाव रहेगा। वाणी की कठोरता से काम बिगड़ेगा। धन लाभ और व्यय दोनों होगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) इस राशि के लिए सूर्य ग्रहण चमत्कारिक लाभ देगा। बीमारियों से दूर रखेगा। संबंधों में घनिष्ठता बढ़ाने वाला है।

सिंह राशि ( leoHoroscope ) सूर्य ग्रहण से सिंह राशि के सितारे बुलंदी पर रहेंगे। नई और अच्छी नौकरी मिलने से सामाजिक स्तर ऊंचा होगा और कोरोन काल में मानसिक तनाव भी दूर होगा।

वृश्चिक राशि ( scorpio Horoscope) इस राशि पर सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव पड़ेगा। सेहत खराब हो सकती हैं। किसीभी बड़ी बीमारी की चपेट में आने की संभावना

धनु राशि ( sagittarius Horoscope ) सूर्य ग्रहण धनु राशि के लिए उन्नति और धन की बरसात कराने वाला है। इस राशि के जातक के काम को समाज में पहचान मिलेगी।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए सूर्य ग्रहण के बाद लाभकारी बदलाव होंगें। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। परिवार के साथ संबंध बढ़िया रहेंगे।

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

सूर्य ग्रहण राशियों पर अशुभ प्रभाव

वृष राशि ( Taurus Horoscope ) सूर्य ग्रहण वृष राशि के लिए बढ़िया नहीं है। सेहत और व्यवसाय दोनों प्रभावित होंगे। लेकिन निवेश के लिए बढ़िया है।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) सूर्य ग्रहण तुला राशि वालों के लिए ना बहुत अच्छा है ना बुरा। लेकिन हां अगर लेन-देन करते हैं तो आर्थिक हानि की पूरी संभावना है। सेहत पर भी असर पड़ेगा। कोरोना की चपेट में सकते हैं।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि पर सूर्य ग्रहण बुरा प्रभाव दे रहा है। पैसा, प्यार, परिवार और नौकरी हर क्षेत्र में नुकासन की संभावना है। धर्म में मन लगाएंगे तो लाभ होगा।

मकर राशि ( capricon Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव है कि जातक को कुछ दिनों तक धैर्य से काम लेना चाहिए। व्यवसाय और यात्रा से बचें। सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) सूर्य ग्रहण मीन राशि के जातक को सतर्क रहने की चेतावनी है। कहीं शोक की खबर आपको परेशान कर सकती है। परिवार में पत्नी, मां या बच्चे की सेहत खराब हो सकती है, सतर्क रहें।

बता दें कि इस बार साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके अलावा ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, अटलांटिक, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। जब चंद्र पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए, सामान्य की तुलना में उससे दूर हो जाता है। इस दौरान चंद्र सूर्य और पृथ्वी के बीच होता है, लेकिन उसका आकार पृथ्वी से देखने पर इतना नज़र नहीं आता कि वह पूरी तरह सूर्य की रोशनी को ढक सके। इस स्थिति में चंद्र के बाहरी किनारे पर सूर्य काफ़ी चमकदार रूप से रिंग यानि एक अंगूठी की तरह प्रतीत होता है। इस घटना को ही वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते है। इसके बाद 16 मई को चंद्र ग्रहण लगेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story