×

Surya Grahan 2022: भारत में नहीं लगेगा सूर्य ग्रहण, इसके सूतक का भी यहाँ नहीं होगा असर

Surya grahan 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने वाला है। ये ग्रहण 30 अप्रैल की रात 12 बजकर 15 मिनट पर लगकर 1 मई को सुबह 4 बजकर 7 मिनट पर खत्म हो जायेगा।

Preeti Mishra
Written By Preeti MishraPublished By Deepak Kumar
Published on: 27 April 2022 1:43 PM GMT
Surya Grahan 2022
X

सूर्यग्रहण (प्रतीकात्मक फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Surya grahan 2022: हिंदू पंचागं के अनुसार 2022 साल का पहला सूर्य ग्रहण शनिवार 30 अप्रैल को लगने वाला है। खास बात यह हैं कि ये ग्रहण 30 अप्रैल की रात 12 बजकर 15 मिनट पर लगकर 1 मई को सुबह 4 बजकर 7 मिनट पर खत्म हो जायेगा। लेकिन इस बार ग्रहण रात में पड़ने की वजह से इसका असर भारत में देखने को नहीं मिलेगा जिसके कारण यहाँ सूतक भी नहीं लगेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण जहां दिखाई नहीं देता वहां सूतक भी नहीं लगता है।

इन देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जिस जगह पर सूर्य ग्रहण दिखाई देता है वहीं पर उसका सूतक लगता है। बता दें कि शनिवार 30 अप्रैल को लगने वाला ग्रहण रात को 12 बजकर 15 मिनट पर लगेगा जो 1 मई की सुबह 4 बजकर 7 मिनट पर समाप्त हो जायेगा। गौरतलब है कि रात में सूर्य ग्रहण पड़ने के कारण यह भारत में दिखाई नहीं देगा। जिसके कारण इसका सूतक भी भारत में नहीं लगेगा। शनिवार 30 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, दक्षिण प्रशांत महासागर आदि जगहों पर ग्रहण दिखाई देने के साथ उसका सूतक भी वहीँ लगेगा। लेकिन आप अपनी इच्छा के अनुरूप ग्रहण समाप्ति के बाद घर की साफ-सफाई और नदी में स्नान करने के पश्चात दान-पुण्य भी कर सकते हैं।

विश्वयुद्ध जैसे बन सकते हैं हालात

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनिवार 30 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण के कारण ग्रह नक्षत्रों में उलट-फेर होने की सम्भावना है। बता दें कि ठीक ग्रहण के एक दिन पहले शनि गोचर में कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जबकि यहां पहले से मंगल विराजमान हैं, गौरतलब है कि शनि मंगल का एक राशि में स्थित होना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष्य अनुमान के तहत ग्रहों के इस फेर -बदल के कारण विश्व में अशांति फैल कर गृह युद्ध या विश्वयुद्ध जैसे हालात भी बन सकते हैं।

ग्रहण के बाद दान- पुण्य

हालाँकि शनिवार 30 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा ना ही यहाँ कोई सूतक लगेगा। लेकिन फिर भी ग्रह नक्षत्रों और राशियों पर इसका प्रभाव जरूर दिखाई देगा। इसलिए भारतवासियों को भी इस दौरान कोई शुभ कार्य नहीं करने की सलाह दी जाती है। आप अपने इच्छानुसार चाहे तो ग्रहण समाप्ति के बाद ग्रहण दोष से मुक्ति पाने के लिए स्नान करके जरूरत मंदो को खाने-पीने की चीजें दान कर सकते हैं। बता दें कि किसी भी ग्रहण के बाद दान -पुण्य का विशेष महत्त्व होता है। दान में आप खाद्य सामग्रियों के साथ रूपये -पैसे भी दे सकते हैं। मान्यता के अनुसार दान देने से आपके बुरे ग्रह शांत हो जायेगें और आपको आने वाले समय में कोई परेशानी नहीं होगी।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story