TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Surya Grahan Effect on Rashi 2024: आखिरी सूर्य ग्रहण के अशुभता से बचने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

Surya Grahan Effect on Rashi 2024:इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अमावस्या 2 अक्टूबर को लग रहा है, जानते हैं इसका राशि पर प्रभाव...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 29 Sep 2024 1:35 AM GMT
Surya Grahan Effect on Rashi 2024: आखिरी सूर्य ग्रहण के अशुभता से बचने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
X

Surya Grahan Effect on Rashi 2024 सूर्य ग्रहण 2024 का प्रभाव: 2 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण की दृश्यता भारत में न होने की वजह से इसका सूतक काल भी नहीं माना जायेगा। सूतक काल केवल उन्हीं स्थानों पर माना जाता है, जहां ग्रहण दिखाई दे रहा हो। ऐसे में सूर्य ग्रहण के दिन भारत के लोग अपनी सामान्य दिनचर्या का पालन कर सकते हैं।यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 12:23 PM तक उपरांत हस्त में लग रहा है। इसलिए इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर ही इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस राशि और नक्षत्र के लोग ग्रहण के दौरान अपने शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। विशेष रूप से कन्या राशि के जातकों को ग्रहण के समय आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। सूर्य ग्रहण के समय बुखार, एलर्जी से जुड़ी समस्याएं ज्यादा परेशान करेंगी।

सूर्य ग्रहण में राशि के अनुसार मंत्र जाप

-“तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन। हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥१॥”

-“विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत। दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥२॥”

– “ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात”

ग्रहण काल में अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसमें आप भगवान विष्णु के मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय, भगवान शिव के मंत्र ऊँ नम: शिवाय, भगवान गणेश के मंत्र श्री गणेशाय नम: का जाप कर सकते हैं।

मेष- ॐ आदित्याय नमः का जाप करें।

वृष- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

मिथुन- ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें।

कर्क- ॐ ऐं गुरुवे नमः का जाप करें।

सिंह- आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या- ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें।

तुला- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

वृश्चिक- ॐ रां राहवे नमः का जाप करे

धनु- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

मकर- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

कुम्भ- ॐ ऐं गुरुवे नमः का जाप करें।

मीन- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

सूर्य ग्रहण का प्रभाव

बता दें कि इस बार
2 अक्टूबर, 2024 को पड़ने वाला साल का दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा। आंशिक ग्रहण 15:42 यूटीसी पर शुरू होगा,वलयाकार ग्रहण 16:50 यूटीसी पर शुरू होगा,

अधिकतम ग्रहण 18:45 यूटीसी पर शुरू होगावलयाकार ग्रहण 20:39 यूटीसी पर समाप्त होगाआंशिक ग्रहण 21:47 यूटीसी पर समाप्त होगा।

इस बार सूर्य के शुभ प्रभाव से इन लोगों के लिए उन्नति के द्वार खुल सकते हैं और काम में सफलता मिल सकती है। इनके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने के साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ा रह सकता है। इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण वृषभ कन्या, तुला वृश्चिक धनु मकर राशिवालों के लिए अच्छा साबित होगा। बाकी के लिए मिला जुला रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story