×

Surya Parvat: हाथ के Surya Parvat पर है ये निशान तो आपके पास रहेगा आपार धन, मिलेगा सम्मान और बनाएंगे अलग पहचान,जानें

Surya Parvat: सूर्य पर्वत जरूरत से ज्यादा विकसित हो कहते है कि हाथ की रेखाओं व पर्वतों का बहुत महत्व होता है। यह व्‍यक्‍ति के जीवन को प्रभावित करता है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 Sep 2021 5:44 AM GMT (Updated on: 30 Sep 2021 5:05 AM GMT)
Surya Parvat
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Surya Parvat

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ और हाथी रेखाओं और पर्वतों का हमारे जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि यह रेखा उन्नत और विकसित है तो आपको सफल होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। कहते हैं कि जिसके हाथ में सूर्य पर्वत और सूर्य रेखा प्रबल है वो रंक भी राजा बन जाता है।

यदि हाथ में सूर्य पर्वत ( Surya Parvat ) हर व्यक्ति की कामना जीवन में समृद्धि पाने की होती है। इसके लिए लोग हर तरह के उपाय करते है। लेकिन सुख समृद्धि के लिए भाग्य का प्रबल होना भी जरूरी है। कहते है इसमें हाथ की रेखाओं व पर्वतों का बहुत महत्व होता है। अगर ये उभरा हुआ और स्‍प्‍ष्‍ट है तो फिर व्‍यक्‍ति को जीवन में सफलता मिलना तय है।

हाथ में न हो सूर्य पर्वत

हाथ में सूर्य पर्वत नही होने पर वह जातक मंद बुद्धि या निरक्षर होता है। यदि यह पर्वत कम विकसित हो तो ऐसे व्यक्ति सौंदर्य के प्रति रुचि होते हुए भी उसमें पूर्ण सफलता प्राप्त नहीं कर पाते।

सूर्य पर्वत स्पष्ट रूप से विकसित

हाथ में ऐसा सूर्य पर्वत जातक को आत्मविश्वास, सज्जनता, दया, उदारता तथा धन वैभव की सूचना देता है।ऐसे व्यक्ति समाज में दूसरों को प्रभावित करने की अद्भुत क्षमता रखते हैं। ऐसे जातक सम्मानित भी होते हैं।

सूर्य पर्वत जरूरत से ज्यादा विकसित

ऐसे जातक झूठी प्रशंसा करने वाला, फिजूलखर्ची वाला और झगड़ालू भी होता है। ऐसे लोग जीवन में पूर्ण सफलता नहीं पाते। इनकी मित्रता भी सामान्य लोगों तक रहती हैं।


सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

सूर्य पर्वत शनि की ओर झुका हो

वह व्यक्ति एकांतप्रिय और निराशावादी होता है एवं उसके पास सदैव धन की कमी बनी रहती है। ऐसे जातक एक कार्य को पूर्ण होने से पहले दूसरे कार्य में लग जाते हैं। इस वजह से दोनों कार्य पूरे नहीं होते। शनि की ओर झुका सूर्य पर्वत भाग्यहीनता की निशानी होती है।

सूर्य पर्वत यदि बुध की ओर झुका हो

तो ऐसा जातक सफल व्यापारी और धनवान होकर समाज में सम्मान पाता है। सूर्य पर्वत पर ज्यादा रेखाएं व्यक्ति को बीमार बनाती है।हर व्यक्ति की कामना जीवन में समृद्धि पाने की होती है। इसके लिए लोग हर तरह के उपाय करते है। लेकिन सुख समृद्धि के लिए भाग्य का प्रबल होना भी जरूरी है। कहते है इसमें हाथ की रेखाओं व पर्वतों का बहुत महत्व होता है। हाथ की सूर्य रेखा व पर्वत का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्‍व है। यह व्‍यक्‍ति के जीवन को प्रभावित करता है।

सूर्य रेखा का मंगल पर्वत से निकलना

सूर्य रेखा, मंगल पर्वत से निकलकर हृदय रेखा को काटते हुए जाए तो जातक को समाज में ऊंचा स्थान प्राप्त होता है। ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के बल पर समाज में मान-सम्मान पाते हैं।

सूर्य रेखा और जीवन रेखा

अगर सूर्य रेखा वहां से शुरू हो रही है जहां जीवन रेखा समाप्त हो रही हो तो ऐसे लोग कलाकार होते हैं। ऐसे जातक कला के क्षेत्र में अपना नाम कमाते हैं। अगर हाथ में कोई रेखा मस्तिष्क रेखा से शुरू हो रही हो और सूर्य पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग बहुत महान होते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोगों का भाग्य 28 वर्ष के बाद उनका साथ देता है।

हाथ में सूर्य रेखा मृत्यु के बाद नाम

यदि जातक के हाथ में सूर्य रेखा की शुरुआत हृदय रेखा से हो तो उसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। ऐसे लोग अपनी मेहनत के दम पर बहुत आगे तक जाते हैं। यहां तक की मृत्यु के बाद भी इनका नाम बना रहता है। हालांकि, अगर यह रेखा टूटी हुई हो तो इससे जातक को नाम के साथ बदनामी भी मिलती है।

चंद्र- केतु पर्वत से सूर्य रेखा

अगर कोई रेखा चंद्र पर्वत से निकलकर सूर्य पर्वत तक जाए तो ऐसे लोगों को शादी के बाद बहुत सफलता मिलती है। ऐसे लोगों की शादी किसी बड़े घराने में होती है। यह लोग जीवन में हर सुख-सुविधा का आनंद उठाते हैं।

यदि सूर्य रेखा की शुरुआत केतु पर्वत से होती है तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे लोग जीवन में बहुत नाम-सम्मान कमाते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग बहुतवान होते हैं। हालांकि, जिन लोगों के हाथों में यह रेखा होती है वह सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं।

सूर्य रेखा मणिबंध से

सूर्य रेखा अगर मणिबंध रेखा से शुरू हो रही हो तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे आते हैं। जिन लोगों के हाथों में ऐसी रेखा होती है वह जीवन में बहुत नाम कमाते हैं।


सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

सूर्य रेखा और पर्वत पर मछली

मछली को मांसाहरा भले मानते हैं, लेकिन मछली को शुभ भी माना जाता है। अगर मछली का चिह्न सूर्य पर्वत पर हो तो ऐसे लोगों को दुनिया में पहचान मिलती है। सफलता इनके कदम चूमती है। अपनी मेहतनत के बल पर ऐसे लोग शहंशाह की तरह जीते है। सरकारी या प्राइवेट हर क्षेत्र में सर्वोच्च पद हासिल होता है।जहां भी रहते हैं चार लोग खिदमत में रहते हैं।

हर व्यक्ति की कामना जीवन में समृद्धि पाने की होती है। इसके लिए लोग हर तरह के उपाय करते है। लेकिन सुख समृद्धि के लिए भाग्य का प्रबल होना भी जरूरी है। कहते है इसमें हाथ की रेखाओं व पर्वतों का बहुत महत्व होता है। हाथ की सूर्य रेखा व पर्वत का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्‍व है। यह व्‍यक्‍ति के जीवन को प्रभावित करता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story