×

Swapn Shastra Ka Matlab स्वपन शास्त्र का मतलब: दिख जाए ऐसा सपना तो समझ लीजिए होने वाले है मालामाल, आमदनी के बन रहे नए योग, जानिए ...

Swapn Shastra Ka Matlab:स्वपन शास्त्र का मतलब:सपनों में ऐसी चीजों को देखना अच्छा माना जिसे देखना धनवान बनने की ओर संकेत देता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सपने में इन चीजों का दिखना शुभ संकेत मना गया है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 2 March 2023 1:11 AM GMT (Updated on: 2 March 2023 1:11 AM GMT)
Swapn Shastra Ka Matlab स्वपन शास्त्र का मतलब: दिख जाए ऐसा सपना तो समझ लीजिए होने वाले है मालामाल, आमदनी के बन रहे नए योग, जानिए ...
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Swapn Shastra Ka Matlab:

स्वपन शास्त्र का मतलब

हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी देते हैं। बस जरूरत होती है इन सपनों के मतलब को समझने की। कुछ ऐसे सपने होते हैं जो हमें आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत देते हैं। इन सपनों को देखने का मतलब है कि आपके घर जल्द पैसा आ सकता है। ये भी हो सकता है कि आपकी सैलरी बढ़ जाए। सपनों में ऐसी चीजों को देखना अच्छा माना जाता है, वहीं कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे देखना धनवान बनने की ओर संकेत देता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सपने में इन 11 चीजों का दिखना शुभ संकेत मना गया है।

सपने देते है धन का संकेत

घोड़ा यदि सपने में आपको घोड़ा, गेंहू या हाथी आदि नजर आये तो जल्द ही आने वाले समय में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।

सपने यदि आप धन से संबंधित किसी कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं और यदि आपके जेब से सिक्का नीचे जमीन पर गिरता है तो यह स्पष्ट करता है कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं वह सफल होने वाला है

सपने बनाते है धनवान

यदि आपको सपनो में हर रात हरे भरे बाग़-बगीचे दिखाई देता है जिसमें चरों ओर हरे-भरे पेड़ पौधे हैं तो यह इस बात को दर्शाता है कि आपको को बहुत ही जल्द धन प्राप्त होने वाला है। साथ ही हरियाली के बीच यदि आपको भगवान शिव या शिवलिंग दिख जाए तो आप बहुत जल्द ही धनवान होने वाले है।

सपने देते है आमदनी बढने के स्रोत

सपने में मंदिर में शंख बजने और घंटी बजने की आवाज सुनाई देती है या फिर बजता हुआ शंख दिखाई देता है। तो यह इस बात का संकेत करता है कि आपको जल्द ही धन प्राप्ति होने वाली है।

सपने में यदि आप कहीं जा रहे हों और रास्ते में कोई महिला लाल साड़ी में सोलह श्रृंगार के साथ दिखाई दे तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि महालक्ष्मी की कृपा आप पर जल्द ही बनाने वाली है।

सपने में यदि आपको खूबसूरत फूलों का बगीचा दिखाई दे तो धन प्राप्ति का संकेत है। इसके अलावे गन्ने का बगीचा देखना आमदनी के स्रोत की ओर इशारा करता है।

सपने देते है अशुभ का भी संकेत

सपने में घर से निकलते गाय दिखाई देती है तो यह शुभ संकेत माना गया है। सपने में सफेद गाय को देखना ही शुभ संकेत देता है। काली गाय को सपने में देखना कोई विशेष शुभकारक नहीं माना गया है।

सपने में यदि यह दिखाई देता है कि कोई कन्या जो कि देखने में अति सुंदर है तो इसका मतलब हैं कि जल्द ही माता लक्ष्मी आपको धनवर्षा का योग बनाएंगी।

यदि सपने में सफेद रंग अथवा सुनहरे रंग का सर्प दिखाई देता है तो यह इस बात इस बात की ओर इशारा करता है की आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरस रही है।संभव है की अति शीघ्र है आपको कोई बड़ी सम्पति हाथ लगने वाली है।

सपने देते है अप्रत्याशित लाभ का संकेत

उल्लू सपने में महालक्ष्मी का वाहन उल्लू दिखाई देना बहुत शुभ मना गाया है। इसके पीछे कारण यह है कि उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन है। इसलिए इसका मतलब है कि आप पर माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न हैं।

कलश यात्रा में कन्याएं सपने में कलश यात्रा में कन्याओं को देखना किसी धन प्राप्ति के संकेत से कम नहीं है। खासकर यदि शुक्रवार को सपने में कोई कन्या कलश के साथ दिखाई दे तो यह इस ओर इशारा करता है कि जल्द ही आपको कोई बड़ा धन लाभ होने वाला है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story