×

V' DAY: कन्या राशि के लिए तुला वाले हैं प्यार के काबिल,जानिए बाकी का हाल

suman
Published on: 10 Feb 2018 3:47 AM GMT
V DAY: कन्या राशि के लिए तुला वाले हैं प्यार के काबिल,जानिए बाकी का हाल
X

सहारनपुर: वेलेनटाइन डे का नाम आते ही लोगों के चेहरे पर प्यार की खुशी देखने को मिलती है। आप सभी ने इस वेलेनटाइन को खास बनाने के लिए बहुत कुछ सोच रखा होगा । अगर नहीं सोचा तो सोच ले इस प्यार भरे दिन को यादगार बनाने के लिए। चलिए इसमें हम भी आपकी मदद करते है। आपने कभी वेलेनटाइन को ज्योतिष के हिसाब से मनाने की सोची है अगर नहीं तो सोच ले,आज हम आपको बताएंगे कि राशि के हिसाब से कैसे मनाएं वेलेनटाइन को, किसे मिलेगा इस दिन प्यार, किसकी होगी मनोकामना पूर्ण, और फिर कई लोगों को मिल सकती है मायूसी।

ज्योतिषाचार्य अनुसार इस साल कई राशि वालों के लिए यह दिन कुछ खास लेकर आ रहा है। ये वेलेनटाइन इस साल कई राशि के लोगों को प्यार के रंग में रंगनेवाला है। वहीं की कई राशियां ऐसी है,जिनके जातकों को थोड़ी बहुत मायूसी हाथ लगेगी। अगर अपने से मेल खाती राशि के व्यक्ति से दिल की बात करें तो शायद प्यार की कश्ती को साहिल मिल जाएं।

यह पढ़ें...शुरू हो गया वेलेनटाइन वीक, इस तरह कर सकती है हमसफर को इंप्रेसमेष: आप प्यार को लेकर संशय में रहेंगे, लेकिन वेलेनटाइन आपके लिए प्यार की लहर लेकर आ रहा है। आप रूठे प्यार को मनाने में कामयाब होंगे। चंद्रमा आपकी राशि में विराजमान है, जिससे पुराने रिश्ते फिर से जुड़ सकते है। जो अकेले है उनका साथी इंतजार कर रहा है। बुध और शुक्र दोनों संशय को दूर कर आपको प्यार से मिलाएंगे। अपने प्यार को इस दिन चॉकलेट के साथ फोटोफ्रेम उपहार दें। मकर राशि का कोई व्यक्ति आपके जीवन प्यार बनकर आएगा, सोच समझकर कदम उठाएं।

वृष: ये राशि खुद एक प्यार की राशि है। प्यार आप को आपका इंतजार है। पूरा महीना आप के लिये अच्छा है, अगर आपने अपने प्यार को खोया है तो वह भी इस महीने वापस सच्चा प्यार मिलेगा। बस कुछ समय दो अपने प्यार को। एक छोटा सा टेडीबीयर गिफ्ट करें। आपकी लाइफ में इस बार कुंभ राशि वाले प्यार की बहार बनकर आ सकते हैं।मिथुन: अपने रिश्ते को लेकर आप कोई सख्त रुख अपनाएंगे। अगर आप अकेले हैं तो आपको मनचाहा प्यार मिल सकता है। बस सब्र रखकर अपने स्वभाव को बदलने की कोशिश करें। आपका चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है जिससे आपको परेशानी होगी। अपने प्यार को कॉफी मग गिफ्ट में दें। आपकी मीन राशि वाले से आंखे चार हो सकती है, और वह आपका जीवनसाथी बन सकता है।

कर्क: जितना रिश्ते को महत्व देना होता है, उतना आप नहीं देते है। अगर इस बार अपने प्यार का इजहार नहीं किया, तो फिर आप अकेले रह जाएंगे। अगर कर दिया तो आपकी जिंदगी बदल जाएगी। आप अपने प्यार को इस दिन चॉकलेट गिफ्ट करें। आपको इस बार मकर राशि वाले से सावधान रहना होगा, और सिंह राशि वाले आपके जीवन में खुशियां लेकर आ सकते हैं।

यह पढ़ें...वेलेनटाइन पर काला रंग देगा कुंभ राशि को प्यार, बाकी राशियों के हैं कौन से रंग?

सिंह: इन राशि वालों के लिए वेलेनटाइन डे मिलाजुला होगा। मन को छू लेने वाली बात आपको परेशान करेगी, और आप अकेलापन महसूस करेंगे। रिश्ते आपके लिए अहमियत नहीं रखते। अचानक कुछ घट सकता है जिससे आपके घाव भर जाएंगे। जिससे आपकी लाइफ चेंज हो जाएगी। आप अपने साथी को परफ्यूम गिफ्ट करें। आपकी लाइफ में इस साल मिथुन राशि वाले का आगमन होगा। मिथुन राशि वालों से आपकी खूब पटेगी।

कन्या: कन्या राशि वाले बहुत संवेदनशील होते है। आपके साथ कुछ भी ऐसा नहीं होगा, जैसा आप चाहते हैं। आपको साथी की तालाश है तो खुद पहल करनी होगी। अपने पुराने रिश्ते को ही सुधारने की कोशिश करनी है। वही जीवन में दोबारा आएगा। अपने साथी को एक घड़ी गिफ्ट करें। तुला राशि वाला कोई व्यक्ति आपके जीवन में दुबारा आ सकता है।

तुला: आपके लिए ये महीना प्यार भरा होगा। पुराना साथी दूर चला गया तो वो फिर वापस आएगा। आपका प्यार कुछ खास कर सकता है। आपके पास दिल की बात कहने के लिए,अच्छा दिन है, बेखौफ इजहार कर सकते हैं। अपने प्यार को ज्वैलरी गिफ्ट करें। आपकी लाइफ में मिथुन राशि वाले का आगमन होगा।

वृश्चिक: इस दिन कुछ खास मेहरबानी होगी आपके प्यार पर। प्यार के रिश्ते सुधारने के लिए अच्छा अवसर है। ये दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा । आप जिससे प्यार करते है। अगर वह नाराज है तो उसे मना लीजिए। अपने इमोशन पर कंट्रोल रखकर परफ्यूम गिफ्ट करें। इस बार सिंह राशि वाले से इजहार करें, इनकार के चांसेज कम है।

यह पढ़ें...महाशिवरात्रि को लेकर है दुविधा में तो इस दिन करें पूजा-उपवास

धनु : इस राशि वालों के लिए भी यह महीना प्यार भरा रहेगा। पुराने रिश्ते में सुधार आएगा, और नए रिश्ते जुड़ेंगे। जो जीवन में हरियाली लाएगी। कोई आपसे प्यार का इजहार करता है,तो आप उसे अपनी भावना प्यार से समझाने की कोशिश करें। अपने प्यार को एक वॉल फ्रेम गिफ्ट कर सकते है। तुला राशि का कोई शख्स आपको प्रपोज कर सकता है।

मकर: ये वेलेंटाइन डे आप की इच्छा पूरी करेगा। आपको अपने प्यार से जो उम्मीद है वो भी पूरी होगी। एक नए रिश्ते का एहसास होगा। ये समय आपको प्यार का इजहार करने में मदद करेगा, जो कहना है इस दिन कह दो। समय आप के लिये अनुकूल है। एक हार्टशेप प्रिज्म गिफ्ट करें। आपकी लाइफ में वृष राशि वाले नए जीवन की बहार बनकर आ सकते हैं।

कुंभ: आप अपने रिश्ते को लेकर किस्मत वाले हो। इस महीने ग्रहों की चाल आपके रिश्तों को ऊंचे लेवल पर ले जाएगा, जो आप चाहते हैं। अगर आपका प्यार सच्चा है तो रूठा प्यार भी वापस आएगा। ये पूरा महीना रिश्ते और प्यार के लिये अच्छा है। पुराने रिश्ते सुधरेंगे और उनमें फूलों सी महक वापस आएगी। आपको अपने स्वभाव में बदलाव की जरूरत है, इससे रिश्ते सुधरने में मदद मिलेगी। अपने प्यार को लॉग ड्राइव पर ले जाएं। आपको इस बार मकर राशि वाले से प्यार हो सकता है।

मीन: अपने प्यार को लेकर इस महीने एग्रेसिव रहेंगे। इसलिए आपको अपने व्यवहार को बदलने की जरूरत है। आप की चुप्पी भी हर्ट कर सकती है। आपको अपने प्यार पर विश्वास करने की जरूरत है। अपने रिश्ते की परवाह करें, और पूरा समय अपने प्यार के साथ बिताएं, और उन्हें इस दिन एक चॉकलेट के साथ एक चेन गिफ्ट में दे। आप इस बार कन्या राशि वालों पर फिदा हो सकते हैं, और नए सफर में शामिल हो सकते हैं।

suman

suman

Next Story