×

सामुद्रिक शास्त्र: आपके शरीर में होगा ये निशान तो मिलेगा राजयोग, जान लीजिए कैसे...

सामुद्रिक शास्त्र में इन विशेष चिन्हों के आकलन के आधार पर व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य पता चलता है। इसके अलावा व्यक्ति के स्वभाव और उसके चरित्र का भी ठीक-ठीक आंकलन किया गया है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 24 Sep 2020 2:30 AM GMT
सामुद्रिक शास्त्र: आपके शरीर में होगा ये निशान तो मिलेगा राजयोग, जान लीजिए कैसे...
X
सामुद्रिक शास्त्र में इन विशेष चिन्हों के आकलन के आधार पर व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य पता चलता है

लखनऊ: रथ, चक्र,ध्वज और तोमर इस ग्रंथ के अनुसर कुछ विशेष चिन्ह जैसे शक्ति, तोमर, बाण, रथ चक्र और ध्वज को भी राजयोग के लक्षण के रूप में देखा गया है। जिस व्यक्ति की हथेली के बीचो-बीच शक्ति, तोमर, बाण, रथ, चक्र या ध्वजा का निशान दिखता है उसे शासन करने का एक बड़ा अवसर मिलता है जिसका वह लाभ भी उठाता है। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की शारीरिक बनावट, हाव-भाव शरीर की कुछ विशेष चिन्हों का आकलन किया गया है। सामुद्रिक शास्त्र में इन विशेष चिन्हों के आकलन के आधार पर व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य पता चलता है। इसके अलावा व्यक्ति के स्वभाव और उसके चरित्र का भी ठीक-ठीक आंकलन किया गया है।

यह पढ़ें....शौरी जीः काजल की कोठरी में कैसे हू सयानो जाय…

अंकुश, कुंडल और चक्र

सामुद्रिक शास्त्र की रचना करने वाले महर्षि समुद्र के अनुसार अंकुश, कुंडल और चक्र राजयोग के निशान हैं। जिस व्यक्ति के पैर के तलवे में अंकुश, कुंडल या चक्र का निशान दिखाई देता है वह एक अच्छा शासक बनकर राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है।

मछली, तालाब और वीणा

इसके अलावा एक अन्य ग्रंथ जातक भरण के अनसुार ऐसा व्यक्ति जिसके हाथों या पैरों में हस्ती, छत्र, मछली, तालाब, अंकुश या वीणा जैसे दिखने वाले निशान हो तो वह व्यक्ति उत्तम पुरुष माना गया है। इतना ही नहीं इन चिन्हों से विभूषित व्यक्ति को राजयोग जैसा सुख प्राप्त है।

hands प्रतीकात्मक फोटो

यह पढ़ें...ड्रग्स के दलदल में बॉलीवुड: 7 को एनसीबी का समन, सारा के घर पहुंची एनसीबी

रथ, चक्र,ध्वज और तोमर

इस ग्रंथ के अनुसर कुछ विशेष चिन्ह जैसे शक्ति, तोमर, बाण, रथ चक्र और ध्वज को भी राजयोग के लक्षण के रूप में देखा गया है। जिस व्यक्ति की हथेली के बीचो-बीच शक्ति, तोमर, बाण, रथ, चक्र या ध्वजा का निशान दिखता है उसे शासन करने का एक बड़ा अवसर मिलता है जिसका वह लाभ भी उठाता है। ऐसा व्यक्ति जिसके पैर में पहिए या चक्र के अलावा कमल, आसन का निशान होता है उसे भूमि-भवन जैसी सुख सुविधाएं आजीवन प्राप्त होती हैं। उसके घर में लक्ष्मी का सदा वास रहता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story