×

नियमित रूप से करें गुरुवार को यह सब काम, नहीं होगा आपका बृहस्पति खराब

गुरु को कुंडली में एक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। अगर किसी की जन्मपत्री में बृहस्पति खराब है तो उसे अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

suman
Published on: 13 Jun 2019 3:12 AM GMT
नियमित रूप से करें गुरुवार को यह सब काम, नहीं होगा आपका बृहस्पति खराब
X

जयपुर:गुरु को कुंडली में एक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। अगर किसी की जन्मपत्री में बृहस्पति खराब है तो उसे अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गुरु को मान -सम्मान और धन , का कारक माना जाता है। अगर आपकी भी जन्मपत्री में गुरु खराब है तो आप गुरुवार के दिन कुछ उपायों को आजमा सकते हैं। जिनको करने से भी गुरु के अच्छे फल मिल सकेंगे। इसलिए कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बता रहे हैं जिनको करने से गुरु के अच्छे परिणाम मिलेंगे।

गुरुवार के उपाय

गुरुवार के दिन किसी मंदिर में जाकर केले के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं।

किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर जाकर सेवा करने से गुरु के शुभ फलों में बढ़ोतरी होती है।

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा और व्रत करना चाहिए।

गुरुवार के दिन ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः!’ मंत्र का जाप करने से लाभ मिलता है।

13 जून: एकादशी के दिन किस पर बरसेगी भगवान की कृपा,पढ़िए पंचांग व राशिफल

गुरुवार के दिन अक्षत, पीले फूल, पीले पकवान और पीले वस्त्र का दान करना चाहिए।

गुरुवार के दिन धार्मिक पुस्तकों को लोगों को बीच में बांटे।

गुरुवार के दिन आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी डालकर गाय को खिलानी चाहिए। गाय को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है।

गुरुवार के दिन किसी ब्राह्मण को स्वर्ण दान करने से भी गुरु के शुभफल मिलते हैं।

बुजुर्गों और ब्राह्मणों की सेवा करने से भी गुरु के अच्छे फल मिलते हैं।

नियमित रूप से मंदिर जांए और वहां जाकर निस्वार्थ सेवा करें।

suman

suman

Next Story