×

आज इस राशि के जातक को मिलेगा सम्मान, जानिए 10 अप्रैल का राशिफल

10 अप्रैल दिन शनिवार के दिन जातक के लिए सामाजिक प्रसंगों में सगे- सम्बंधियों और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 10 April 2021 1:06 AM GMT
शनिवार राशिफल
X

सोशल मीडिया से फोटो

जयपुर : माह चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, चतुर्दशी तिथि, सूर्योदय-06.01 , सूर्यास्त-1 8. 44 नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 06:46 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा , अप्रैल 10 शनिवार को राहु 09:21 AM से 10:54 AM तक है। चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा।

आज सूर्योदय के समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है व चन्द्रमा मीन राशि में है। इस समय शनि मकर राशि में हैं।अभी सूर्य मीन में व गुरु कुम्भ में है। आज सबसे अलग बात यह है कि सूर्य व चन्द्रमा एक साथ मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। जानिए कैसा रहेगा आज का राशिफल।

मेष से कर्क तक का दिनभर का हाल

मेष 10 अप्रैल शनिवार के दिन जातक प्रोफेशनल और निजी दोनों स्तर पर अनुकूल समय है। परिवार का कोई सदस्य जातक की जिम्मेदारियों में हाथ बंटा सकता है। किसी रोमांचक यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। आध्यात्म का सहारा लेकर मानसिक अशांति से राहत पा सकते हैं। दोस्ताना भाव से लगाए गए किसी शर्त में जीत हासिल होने वाली है। खाने पीने के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें ,सुरक्षित रहेंगे। शुभ नंबर : 7

वृष 10 अप्रैल दिन शनिवार के दिन जातक के लिए सामाजिक प्रसंगों में सगे- सम्बंधियों और दोस्तों के साथ आपका समय खूब आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के पीछे धनखर्च होगा और उनके द्वारा लाभ भी होगा। प्रकृति के सानिध्य में पर्यटन पर जाएँगे। सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्यजीवन में संवादिता रहेगी। जातक के आय के नए स्रोत बनेंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। शुभ नंबर : 1

मिथुन 10 अप्रैल शनिवार के दिन जातक की आर्थिक स्थिति और पूँजी निवेश पर ध्यान रखने की जरूरत है। एकाग्रता कम और बेचैनी का अनुभव करेंगे। धार्मिक कामों के पीछे आज धन खर्च करेंगे।दोस्तो तथा परिवार के साथ मतभेद खड़े होंगे। लालच की वजह से नुकसान होगा, इसका ध्यान रखें। कानूनी मामलों में न पड़ना अच्छा रहेगा। शुभ नंबर : 18

कर्क 10 अप्रैल शनिवार के दिन जातक के वाणी और व्यवहार में संयम रखें। परिवार के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। शेयर- सट्टा में पूँजी निवेश का आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य सम्बंधी कुछ शिकायत रहेगी। नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभहोग। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान रखना पड़ेगा। शुभ नंबर: 7



कैसा रहेगा इन 4 राशियों के लिए....

सिंह 10 अप्रैल शनिवार के दिन जातक के लिए गूढ़ रहस्य अध्यात्म की तरफ जातक का विशेष आकर्षण रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। दोस्तों और सगे- सम्बंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। धन लाभ का योग है। छोटे भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। शुभ नंबर : 3

कन्या 10 अप्रैल शनिवार के दिन जातक को परिवार के सदस्य को मदद की जरूरत पड़ सकती है। जातक में से कुछ लोगों को यात्रा के समय विशेष सावधानी रखने की जरुरत है। यदि प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो आपको मार्केट का अंदाजा होना जरूरी है ।पढ़ाई में फोकस बनाकर जातक अपना लक्ष्य पाने में सफल हो सकते हैं। करेंगे। शुभ नंबर : 3

तुला 10 अप्रैल दिन शनिवार के दिन जातक के लिए हल्का व्यायाम और टहलना जरूरी है। आर्थिक तौर पर जातक सुरक्षित महसूस करेंगे, आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। ऑफिस के काम को सुलझाना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। बिजनेस में लाभ होगा। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे।शुभ अंक : 3

वृश्चिक 10 अप्रैल शनिवार के दिन जातक के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से डराने वाला रहेगा। किसी न किसी बात की चिंता जातक को परेशान रहेगी। पारिवारिक सदस्यों और सगे- सम्बंधियों के साथ अनबन होने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य खराब होगा। जमीन, वाहन, वगैरह की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें। शुभ नंबर: ११




धन और सेहत के लिए कैसा रहेगा इन 4 राशियों के लिए

धनु 10 अप्रैल शनिवार के दिन जातक के लिए आज कल्पना और सृजनशक्ति का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। संतानों की प्रगति होगी। अपने खास व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। जातक ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा। आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद- विवाद में भाग लेने का अवसर आएगा, परंतु उसकी गहराई में न उतरने की सलाह है। शुभ नंबर:9

मकर10 अप्रैल शनिवार के दिन जातक का शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। बीमारी में राहत महसूस होगा। नौकरी में लाभ मिलेगा। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। शुभ नंबर:1

कुंभ 10 अप्रैल शनिवार के दिन जातक के लिए परेशानी वाला रहेगा।। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के बारे में चिंता रहेगी। जातक को सार्वजनिक जीवन में अपयश या स्वाभिमान भंग होने का योग हैं। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। व्यक्तियों के साथ की मुलाकात विशेष आनंददायक नहीं रहेगी। कानून के प्रश्न हल होने में विलंब होगा।पीपल के वृक्ष में दीप जलाएं। शुभ नंबर: 10

मीन 10 अप्रैल शनिवार के दिन जातक के मन का नकारात्मक व्यवहार हताश करेगा। बाहर के खाने-पीने के कारण जातक का स्वास्थ्य खराब होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। नए सम्बंध तकलीफ देने वाले साबित होंगे। पैसे की कमी अनुभव करनी पड़ेगी। ईश्वरभक्ति से राहत महसूस कर सकेंगे। शुभ नंबर: 3

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story