×

राशिफल 13 NOV: इन 5 राशियों पर आज बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें सबका हाल

13 नवंबर शुक्रवार के दिन जातक जिस काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा। अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 13 Nov 2020 3:15 AM GMT
राशिफल 13 NOV: इन 5 राशियों पर आज बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें सबका हाल
X
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- शुक्रवार, नक्षत्र- चित्रा, सूर्योदय-06.37, सूर्यास्त-17.44 पक्ष-कृष्ण, तिथि- त्रयोदशी/चतुर्दशी, । आज जातक धनतेरस और रूप चतुर्दशी दोनों का त्योहार मनाएंगे।घर में खुशियों की बरसात होगी, सेहत पर दें विशेष ध्यान,बिजनेस और नौकरी में कुछ लोगों को मिलेगा लाभ। जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार 12 राशियों का हाल

मेष से वृष तक...

मेष 13 नवंबर शुक्रवार के दिन जातक के सारे काम इच्छानुसार पूरे होंगे। अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। गंगाजल व चावल मिलाकर सूर्य को अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

वृष 13 नवंबर शुक्रवार के दिन जातक का काम बनते-बनते बिगड़ सकता हैं। आज अपने से बड़ों की राय जरूर ले। लाभ होगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी खास से अचानक मुलाकात होगी। उधार से बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, स्थिति बेहतर रहेगी।

मिथुन से कर्क तक...

मिथुन 13 नवंबर शुक्रवार के दिन जातक का कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा होगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बनेगा। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, संतान सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क 13 नवंबर शुक्रवार के दिन जातक काम से निपटने के बाद रिलेक्स महसूस करेंगे। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएंगे। धनतेरस पर कुछ जरूरी चीजें खरीदेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। सूर्य देव को जल आर्पित करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

यह पढ़ें....नेपाल में बस दुर्घटना में कम से कम 9 की मौत और 34 अन्य घायल

rashifal file

सिंह से कन्या तक...

सिंह 13 नवंबर शुक्रवार के दिन जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। दैनिक कार्यों में पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे। धनतेरस पर चांदी के लक्ष्मी-गणेश खरीदें।चिड़ियों को दाना डालें, सफलता कदम चूमेगी।

कन्या 13 नवंबर शुक्रवार धनतेरस के दिन जातक को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे पर खुशी रहेगी। लोग आगे से चलकर बात करेंगे। किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्यार में झुकाव रहेगा। सेहत बढ़िया रहेगा। इस राशि के जातक प्रॉपर्टी डील करें,फायदेमंद रहेगा।

तुला से वृश्चिक तक...

तुला 13 नवंबर शुक्रवार के दिन जातक के ऑफिस के काम में कई चुनौतियां आएगी। किसी खास काम में दोस्त की मदद मिलेगी। काम सफल होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। अपने भविष्य के बारे में किसी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मेहमान आएगा। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा।

वृश्चिक 13 नवंबर शुक्रवार के दिन जातक किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान होंगे, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन ठीक रहेगा। घर पर अचानक से कोई दोस्त आएगा। ऑफिस में काम की जिम्मेदारी बढेगी। किसी काम को करते समय जल्दबाजी से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। खानपान पर विशेष ध्यान दें। सूर्यदेव को नमस्कार करें।

यह पढ़ें....दुनियाभर में कोरोना की चपेट में आने से अब तक 1,290,427 मरीजों की मौत

धनु से मकर तक...

धनु 13 नवंबर शुक्रवार के दिन जातक के किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक होगी। परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी अनबन हो सकती है। अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में पर सहयोगी के साथ अच्छा व्यवहार बनाएं। आज घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जायेगा।

मकर 13 नवंबर शुक्रवार के दिन जातक का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ फिल्म का प्लान बनायेंगे। इससे रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। नए लोगों से मुलाकात होने से बड़े फायदे होंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। अच्छी सेहत रहेगी। बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा।

कुंभ से मीन तक...

कुंभ 13 नवंबर शुक्रवार के दिन जातक माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास घूमने जाएंगे। किसी समारोह में जाने की प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में माहौल परेशानी से भरा रहेगा। बॉस की बातों को ध्यान से सुने। थोड़ा आलस्य भी महसूस होगा। खान- पान हेल्दी रखें। कुछ जरूरी मामलों में थोड़े भावुक होंगे।

मीन 13 नवंबर शुक्रवार के दिन जातक जिस काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा। अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखे। समाज के कामों में सहयोग देंगे। किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाएंगे। किसी काम के लिये नई योजना बनाएंगे। दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। संतान की ओर से सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। धनतेरस पर 13 दिए, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story