×

राशिफल 14 नवंबर: इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें बाकी का हाल

14 नवंबर  दिवाली के दिन शनिवार  को जातक को धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी। सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे। वाणी पर संयम रखें।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 14 Nov 2020 2:15 AM GMT
राशिफल 14 नवंबर: इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें बाकी का हाल
X
आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी की मदद करेंगे। बाहर ना जाए।किसी खास से संबंधों को मजबूत करेंगे।

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- शनिवार, नक्षत्र-स्वाति , सूर्योदय-06.37, सूर्यास्त-17.44 पक्ष-कृष्ण, तिथि- अमावस्या, राहुकाल- सुबह 13.34 से 14.57 तक। आज जातक दिवाली का त्योहार मनाएंगे। घर में खुशियों के साथ लक्ष्मी की बरसात होगी, सेहत पर दें विशेष ध्यान,बिजनेस और नौकरी में कुछ लोगों को मिलेगा लाभ। जानिए कैसा रहेगा शनिवार जानें 12 राशियों का हाल...

मेष से वृष तक...

मेष 14 नवंबर दिवाली के दिन शनिवार को जातक को धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी। सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे। वाणी पर संयम रखें। शुभ समाचार मिल सकता है।मन में अशांति के भाव रहेंगे। शारीरिक कष्ट होगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च ज्यादा होंगे। दिवाली पर आपके जीवन में लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

वृष 14 नवंबर दिवाली के दिन शनिवार को जातक का सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा। कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करे। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं। किसी भूमि या भवन से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के स्वागत उत्साह से करेंगे।

मिथुन से कर्क तक...

मिथुन 14 नवंबर दिवाली के दिन शनिवार को जातक फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।आत्मविश्वास कम होगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खर्च बढ़ेंगे। क्रोध बढ़ सकता है। दिवाली पर पटाखों से बचें।

कर्क 14 नवंबर दिवाली के दिन शनिवार को जातक क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी। परिवार से मनमुटाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव और स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मीठे खाने में रुचि बढ़ सकती है।दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा व लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें।

यह भी पढ़ें...कोरोना से सऊदी अरब का बुरा हाल: 2 लाख करोड़ का नुकसान, सैलरी देने को पैसे नहीं

rashi

सिंह से कन्या तक...

सिंह 14 नवंबर दिवाली के दिन शनिवार को जातक के परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा। दिवाली की खुशी फीकी पड़ सकती है।खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। वाणी पर संयम रखें।नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम ज्यादा रहेगा। खर्च अधिक होंगे। सन्तान सुख बढ़ेगा।

कन्या 14 नवंबर दिवाली के दिन शनिवार को जातक निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे। मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, कही यात्रा पर जा सकते है।आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगें। खर्चों को अधिकता परेशान करेगी। परिवार की समस्या परेशानी का कारण बन सकती हैं। खर्च के बाद भी दीपावली के दिन एंज्वॉय करेंगे।

तुला से वृश्चिक तक...

तुला 14 नवंबर दिवाली के दिन शनिवार को जातक को विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे। गाड़ी संभलकर चलाएं।मित्रों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। खर्चों में कमी आयेगी और आय की स्थिति में सुधार होगा। दिवाली की रौशनी से आपका जीवन रोशन होगा।

वृश्चिक 14 नवंबर दिवाली के दिन शनिवार को जातक को माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें। कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें। दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं।किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है।मन में अशांति के भाव रहेंगे। नौकरी में वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं साथ ही परिवर्तन के योग भी बन रहे है। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें।

यह भी पढ़ें...BJP ने किया राज्य प्रभारियों का ऐलान, इनको मिली बड़ी जिम्मेजारी, देखें पूरी लिस्ट

rashi

धनु से मकर तक...

धनु 14 नवंबर दिवाली के दिन शनिवार को जातक को कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें। वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है। आज दिन आपके लिए तनाव भरा होगा। आत्मविश्वास कम होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में दिए की रोशनी से घर जगमगा उठेगा।

मकर 14 नवंबर दिवाली के दिन शनिवार को जातक को कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा। रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे।नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिश्रम अधिक रहेगा। संतान के तरफ से खुशी का समाचार मिलेगा। दिवाली पर घर में श्रीयंत्र लाएं।

कुंभ से मीन

कुंभ 14 नवंबर दिवाली के दिन शनिवार को जातक को धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है। कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा। जल्दबाजी में कोई काम ना करें।धन में कमी आ सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। बातचीत पर संयम रखें। लक्ष्मी की पूजा करें। दिए जलाएं।

मीन 14 नवंबर दिवाली के दिन शनिवार को जातक को आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा। शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे। पत्नी से झगड़ा हो सकता है। इसलिए बात सोच समझकर करें।कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story