×

15 नवंबर राशिफल: इन 2 राशियों के लिए दिन होगा चमत्कारी, जानें बाकी का हाल

15 नवंबर दिन रविवार को जातक  का पराक्रम और साहस कुछ ज्यादा ही बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी होंगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 15 Nov 2020 2:51 AM GMT
15 नवंबर राशिफल: इन 2 राशियों के लिए दिन होगा चमत्कारी, जानें बाकी का हाल
X
अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए.

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- रविवार, नक्षत्र-विशाखा , सूर्योदय-06.37, सूर्यास्त-17.44 पक्ष-शुक्ल, तिथि- अमावस्या 10.36 amतक फिर प्रतिपदा, राहुकाल- सुबह 15.47 से 17.09 तक।आज बिजनेस और नौकरी में कुछ लोगों को मिलेगा लाभ। जानिए कैसा रहेगा रविवार जानें 12 राशियों का हाल…

मेष से कर्क तक...

मेष 15 नवंबर दिन रविवार को जातक सावधान रहें, आज घर के सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत भी रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे।जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

वृष 15 नवंबर दिन रविवार को जातक अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। परीक्षा में व्यवधान आ सकते हैं।मन को अनियंत्रित न होने दें और व्यर्थ खरीदारी न करें।

मिथुन 15 नवंबर दिन रविवार को जातक अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।

कर्क 15 नवंबर दिन रविवार को जातक का पराक्रम और साहस कुछ ज्यादा ही बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी होंगी।मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को ना पहनें।

यह भी पढ़ें...मुस्लिमों का इंतजार खत्म, हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

rashi

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 15 नवंबर दिन रविवार को जातक को कुछ लाभ के योग हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम ना उठाएं।अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या 15 नवंबर दिन रविवार को जातक परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों आ सकती हैं।वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

तुला 15 नवंबर दिन रविवार दिवाली के दूसरे दिन जातक के परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जल दुर्घटना के योग बन रहे हैं। पिता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।

वृश्चिक 15 नवंबर दिन रविवार को जातक की आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है।मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पिता का सानिध्य मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों के वस्त्र का आज प्रयोग न करें।

यह पढ़ें....ऊधमपुर में दो पहिया वाहनों के शो रूम में लगी आग, दमकल कर्मी झुलसे

RASHI

धनु से मीन तक...

धनु 15 नवंबर दिन रविवार को जातक की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।लेकिन दिवाली की थकान बनी रहेगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। निराश न हों। किसी भवन या सम्पत्ति से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।

मकर 15 नवंबर दिन रविवार को जातक को परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन सुख का विस्तार होगा। वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

कुंभ 15 नवंबर दिन रविवार को जातक को खुशी की खबर मिलेगी। आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे,परन्तु अति उत्साही होने से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।किसी से वाद-विवाद न करें।

मीन 15 नवंबर दिन रविवार को जातक खाली समय का आनंद लेंगे। आज ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में पहले सोचा तक न हो। आज अपने लिए समय निकालें। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को न भूलें। जातक का उदार स्वभाव आज कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। बीते दिनों में जितना धन इनवेस्ट किया था, उसका फायदा आज मिल सकता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story