×

1 अप्रैल:जानिए कैसा रहेगा गुरुवार, किस राशि पर पड़ेगा आज राहु भारी

1 अप्रैल दिन गुरुवार को इस राशि के जातक को आज वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। कानूनी विवाद से दूर रहें। बिजनेस ठीक चलेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 1 April 2021 2:18 AM GMT (Updated on: 1 April 2021 2:20 AM GMT)
1 अप्रैल:जानिए कैसा रहेगा गुरुवार, किस राशि पर पड़ेगा आज राहु भारी
X

जयपुर : चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्थी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078,चतुर्थी तिथि 11:00 AM तक उपरांत पंचमी, सूर्योदय – 06:30,सूर्यास्त – 18:40। नक्षत्र विशाखा 07:22 AM तक उपरांत अनुराधा 05:19 AM तक उपरांत ज्येष्ठा , अप्रैल 01 गुरुवार को राहु 02:02 PM से 03:34 PM तक है । चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। जानिए कैसा रहेगा गुरुवार के दिन पढ़िये 12 राशियों का फल...


मेष से वृष तक....


मेष 1 अप्रैल दिन गुरुवार को इस राशि के जातक के जीवन में सुख के साधनों में वृद्धि होगी। इस राशि वाले व्यक्तियों की भागदौड़ अधिक रहेगी। खेती के काम में लाभ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते है। लेकिन वर्तमान समय में उचित नहीं है। पति-पत्नी समझदारी से काम करें। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहे।

वृष 1 अप्रैल दिन गुरुवार को इस राशि के जातक को आज वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। कानूनी विवाद से दूर रहें। बिजनेस ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। लेकिन आपको एक सलाह दी जाती है कि आज बहुत ऊंचाई पर ना चढ़े। नौकरी में सबके साथ मिलकर काम करें।

मिथुन 1 अप्रैल दिन गुरुवार को इस राशि के व्यक्तियों का मूड थोड़ा खराब रहेगा। इसके लिए भी थोड़ा शांत रहें खुश रहे अपने मित्रों से बात करें । भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। धनार्जन होगा। कुल मिलाकर दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी के घर जाना होगा। किसी अनजान व्यक्ति की मदद करेंगे।

कर्क 1 अप्रैल दिन गुरुवार को इस राशि के जातक व्यापार में धनागमन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगें, धन प्राप्ति सुगम होगी। इस राशि के जातक किसी से ज्यादा हंसी मजाक ना करें वह उन्हे महंगा पड़ सकता है। लेकिन स्वयं खुश रहे। पत्नी को खुश रखने का हर संभव प्रयास करेंगे।


सिंह से वृश्चिक तक....


सिंह 1 अप्रैल दिन गुरुवार को इस राशि के जातक के लिए दिन ठीक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। भागदौड़ रहेगी। यदि आज भी किसी को चेक या कोई अपने हस्ताक्षर से संबंधित डाक्यूमेंट्स देते समय सोच समझकर वह अच्छी तरह चेक करके दें। रुके कार्य पूरे होंगे।

कन्या 1 अप्रैल दिन गुरुवार को इस राशि के जातक को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ होगा। इस राशि वाले व्यक्तियों को अपने काम पर एकाग्र होने की सलाह है।उन्हें अगले कुछ दिनों में लाभ मिलने की उम्मीद है । नौकरी में सतर्क रहे। बाहर ना जाएं।

तुला 1 अप्रैल दिन गुरुवार को इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई में अनुकूलता मिलेगी। यदि उनका कोई कंपटीशन टेस्ट है तो उनको सफल होने के पूरे-पूरे योग हैं। बिजनेसमैन व्यक्तियों को धन लाभ होगा। विवाद से बचें। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा।

वृश्चिक 1 अप्रैल दिन गुरुवार को इस राशि के जातक भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। बिजनेस की वजह से यात्रा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है । धन की स्थिति सामान्य रहेगी।पारिवारिक सामंजस्यता बनी रहेगी।जीवन साथी के साथ प्यार से रहेंगे। फूलों का उपहार देकर पत्नी या पार्टनर को खुश करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।



धनु से मीन तक...


धनु 1 अप्रैल दिन गुरुवार को इस राशि के जातक को न चाहते हुए भी कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। खर्च में वृद्धि होगी। फालतू का खर्च बिल्कुल भी ना करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ में कमी होगी। व्यक्ति ध्यान अवश्य करें। ईश्वर की आराधना करें। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चले। सेहत खराब चल रही है ध्यान रखें।

मकर 1 अप्रैल दिन गुरुवार को इस राशि के जातक बकाया वसूली के प्रयास सफल करेंगे। बिजनेस के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। धनार्जन होगा। इस राशि वाले व्यक्ति को सलाह दी जाती है कि वह अपने दुश्मनों से सावधान रहें। इस राशि के जातक को संतान सुख मिलेगा। किसी से लड़ाई से बचे।

कुंभ 1 अप्रैल दिन गुरुवार को इस राशि के जातक शत्रु से परास्त होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कामों में गति मिलेगी। शारीरिक पीड़ा संभव है। इस राशि के व्यक्तियों की तारीफ से बचना चाहिए। लोग अपना उल्लू सीधा करेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सेहत का ख्याल रखें।

मीन 1 अप्रैल दिन गुरुवार को इस राशि के जातक का पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी कामों में विलंब होगा। धनलाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के काम से दूर रहने में भलाई है। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीददारी न करें। नौकरी में अधिकारी जातक के काम की सराहना करेंगे। परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story