×

20 नवंबर राशिफल: इन 3 राशियों को नौकरी में मिलेगा लाभ, जानें बाकी का हाल

20 नवंबर शुक्रवार को जातक परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते है। साथ ही मनोरंजन में दिन व्यतीत करेंगे। समाज मे सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 20 Nov 2020 2:38 AM GMT
20 नवंबर राशिफल: इन 3 राशियों को नौकरी में मिलेगा लाभ, जानें बाकी का हाल
X
आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होगी। नौकरी व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलगा।

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- शुक्रवार, नक्षत्र- उ.षा., सूर्योदय-06.19, सूर्यास्त-17.09 पक्ष-शुक्ल, तिथि- षष्ठी, राहुकाल- सुबह 10.22 से 11.47 तक। आज छठ पर्व का पहला दिन है। आज व्रती डूबते सूरज अर्ध्य देंगे।जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार 12 राशियों का हाल…

मेष से वृष तक...

मेष 20 नवंबर शुक्रवार को जातक नए काम करेंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा। बिजनेस में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। समाज में सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व मस्ती करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगा। बस खान पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में बात बनते-बनते बिगड़ेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। आस्था के महापर्व छठ में अपना योगदान दें।

वृष 20 नवंबर शुक्रवार को जातक के लिए फलदायी है। परिवार मे सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी।माता-पिता की सेवा करें। सफलता के मार्ग खुलेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता व लाभ दोनों मिलेगा। पढने वाले बच्चों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। कला की तरफ झुकाव होगा। गरीबों को भोजन कराएं।

मिथुन से कर्क तक...

मिथुन 20 नवंबर शुक्रवार को जातक सेहत से परेशान रहेंगे।नींद व खानपान की समस्या से परेशान रहेंगे। आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखेंगे। घर में खुशनूमा माहोल रहेगा। पड़ोसी से संबंध बेहतर होंगे। किसी पार्टी या शादी में जाना होगा। अविवाहितों के विवाह होंगे।

कर्क 20 नवंबर शुक्रवार को जातक को गुस्सा व क्रोध से मन भरा रहेगा। नौकरी में कार्यस्थाल पर काम बिगड़ सकता है। सब आपके विरोध में होंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। जहां परिवार भी साथ होगा। बिजनेस में लाभप्रद स्थिति मेहनत से बनेगी।

यह भी पढ़ें...बिकरू कांडः विकास दुबे की पत्नी, भाई सहित 18 पर दर्ज हुआ मुकदमा

rashi

सिंह से कन्या तक...

सिंह 20 नवंबर शुक्रवार को जातक को नौकरी में सबकुछ मन मुताबिक होगा। प्रमोशन होने से काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। साहित्य व कला में नाम व सम्मान मिलेगा। प्रेम सच्चे साथी तलाश पूरी होगी। वैवाहिक संबंध बनेंगे। धर्म कर्म करें।

कन्या 20 नवंबर शुक्रवार को जातक दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। क्रिएटीविटी में मन लगेगा। नौकरी में लोग आपके काम की सराहना करेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ किसी उत्सव में शामिल होंगे।छठ पर्व पर अपना सहयोग देंगे। इससे जीवन समृद्ध होगा।

तुला से वृश्चिक तक...

तुला 20 नवंबर शुक्रवार को जातक सेहत से परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेहत भी परेशान करने वाली है। परिवार के साथ अनबन होगी। बिजनेस में सामान्य स्थिति है। नौकरी में खुद को साबित करने के लिए मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करेंगे। धर्म कर्म व दान-पुण्य पर खर्च करेंगे।

वृश्चिक 20 नवंबर शुक्रवार को जातक का किसी खास से झगड़ा होने से घर में मनमुटाव का माहौल रहेगा। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर की वजह से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे।

यह भी पढ़ें...खड़गे आए हाईकमान के साथ कहां आंतरिक कलह बनाती है पार्टी को कमजोर

rashi

धनु से मकर तक..

धनु 20 नवंबर शुक्रवार को जातक के लिए पूरी तरह से लाभप्रद है। घर में मांगलिक काम होने से समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। साथ ही नई नौकरी अच्छे पैकेज के साथ मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। सूर्य को जस अर्पित करें।

मकर 20 नवंबर शुक्रवार का जातक परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा करेंगे। विदेश यात्रा के योग है। निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में मेहनत करें। कोई पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ से मीन तक...

कुंभ 20 नवंबर शुक्रवार को जातक परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते है। साथ ही मनोरंजन में दिन व्यतीत करेंगे। समाज मे सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। धार्मिक कार्य में दान-पुण्य करेंगे।बिजनेस व नौकरी में लाभप्रद स्थिति है। छठ के दिन जातक डूबते सूर्य को अर्ध्य देंगे तो लाभ मिलेगा।

मीन 20 नवंबर शुक्रवार को जातक धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे। इसमें धन भी व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। खासकर परिवार के साथ बोलते वक्त ध्यान दें। नौकरी में मेहनत ज्यादा व लाभ कम मिलेगा।सेहत पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अनबन होगी।छठ पूजा में शामिल होने से ईश्वरीय कृपा बनी रहेगी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story