×

राशिफल 21 नवंबर: कैसा रहेगा शनिवार, जानिए 12 राशियों का हाल...

बिजनेसमैन व्यक्तियों को धन लाभ होगा। विवाद से बचें। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा।पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे।  किसी को प्रपोज करने की सोच रहे है तो दिन बढिया है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 21 Nov 2020 2:44 AM GMT
राशिफल 21 नवंबर: कैसा रहेगा शनिवार, जानिए 12 राशियों का हाल...
X
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- शनिवार, नक्षत्र- श्रवण., सूर्योदय-06.19, सूर्यास्त-17.09 पक्ष-शुक्ल, तिथि-सप्तमी, आज छठ पर्व का दूसरा दिन है। आज व्रती उगते सूरज अर्ध्य दिए और इसके साथ ही महापर्व संपन्न हुआ।जानिए कैसा रहेगा शनिवार 12 राशियों का हाल…

मेष 21 नवंबर दिन शनिवार को जातक के विरोधी परास्त होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कामों में गति मिलेगी। शारिरीक पीड़ा संभव है। इस राशि के व्यक्तियों की तारीफ से बचना चाहिए। लोग अपना उल्लू सीधा करेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष 21 नवंबर दिन शनिवार को जातक का पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनलाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मारपीट के काम से दूर रहने में भलाई है। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीददारी न करें। नौकरी में अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।

मिथुन 21 नवंबर दिन शनिवार को जातक को लाभ मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। इस राशि के व्यक्तियों के खिलाफ आज कोई भी षड्यंत्र काम नहीं करेगा, लेकिन इस राशि वाले व्यक्तियों को भागदौड़ अवश्य रहेगी। खेती के काम में लाभ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते है। पति-पत्नी समझदारी से काम करें। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहे।

कर्क 21 नवंबर दिन शनिवार को जातक को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। कानूनी विवाद से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। इस राशि के जिन लड़कों का विवाह नहीं हुआ उनको शादी का प्रस्ताव मिल सकता है उसे स्वीकार कर लें । घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। लेकिन आपको एक सलाह दी जाती है कि आज बहुत ऊंचाई पर ना चढ़े। नौकरी में सबके साथ मिलकर काम करें।

यह पढ़ें...झांसी में पकड़े गए जहरीली शराब के तस्कर, पास से बरामद हुई ये सभी चीजें

rashii

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 21 नवंबर दिन शनिवार को जातक का मूड थोड़ा उदासीन रहेगा। इसके लिए भी थोड़ा शांत रहें खुश रहे अपने मित्रों से बात करें । भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। धनार्जन होगा। कुल मिलाकर दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी के घर जाना होगा। किसी अनजान व्यक्ति की मदद करेंगे।

कन्या 21 नवंबर दिन शनिवार को जातक व्यापार में धनागमन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगें, धन प्राप्ति सुगम होगी। इस राशि के जातक किसी से ज्यादा हंसी मजाक ना करें वह उन्हें महंगा पड़ सकता है। लेकिन खुश रहे। पत्नी को खुश रखने का हर संभव प्रयास करेंगे।

तुला 21 नवंबर दिन शनिवार को जातक के लिए दिन ठीक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। भागदौड़ रहेगी। यदि आज भी किसी को चेक या कोई अपने हस्ताक्षर से संबंधित डाक्यूमेंट्स देते समय सोच समझकर वह अच्छी तरह चेक करके दें। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। कोई महत्वपूर्ण वस्तु चोरी होगी।

वृश्चिक 21 नवंबर दिन शनिवार को जातक को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ होगा। इस राशि वाले व्यक्तियों को अपने काम पर एकाग्र होने की सलाह है।उन्हें अगले कुछ दिनों में लाभ मिलने की उम्मीद है । नौकरी में सतर्क रहे।

यह पढ़ें...कोरोना वायरस ने बढ़ाई चिंता: देश के इन शहरों में लगा कर्फ्यू, पढ़ लें ये जरूरी नियम

rashi

धनु से मीन तक...

धनु 21 नवंबर दिन शनिवार को जातक को आज पढ़ाई में अनुकूलता मिलेगी। यदि उनका कोई कंपटीशन टेस्ट है तो उनको सफल होने के पूरे पूरे योग हैं। बिजनेसमैन व्यक्तियों को धन लाभ होगा। विवाद से बचें। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा।पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे है तो दिन बढिया है।

मकर 21 नवंबर दिन शनिवार को जातक के भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है । धन की स्थिति सामान्य रहेगी।पारिवारिक सामंजस्यता बनी रहेगी।जीवन साथी के साथ प्यार से रहेंगे। उपहार देकर पत्नी या पार्टनर को खुश करेंगे।

कुंभ 21 नवंबर दिन शनिवार को जातक को इस राशि वाले व्यक्तियों को न चाहते हुए भी कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। व्यय वृद्धि होगी। फालतू का खर्च बिल्कुल भी ना करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ में कमी होगी। व्यक्ति ध्यान अवश्य करें। ईश्वर की आराधना करे। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चले।

मीन 21 नवंबर दिन शनिवार को जातक के बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। इस राशि वाले व्यक्ति को सलाह दी जाती है कि वह अपने दुश्मनों से सावधान रहें। इस राशि के जातक को संतान सुख मिलेगा। किसी से लड़ाई से बचे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story