×

25 मार्च: लाल, हरा, पीला जानिए कौन सा रंग है आपके लिए लकी, पढ़ें अपना राशिफल

आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा।  दोस्तों के साथ मस्ती व मुलाकात हो सकती है। नए काम का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी के नए ऑफर आएंगे।बिजनेस में दोगुना लाभ होगा। लकी रंग / नंबर- 6, बैंगनी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 25 March 2021 3:08 AM GMT
25 मार्च: लाल, हरा, पीला जानिए कौन सा रंग है आपके लिए लकी, पढ़ें अपना राशिफल
X
जो उन्हें सुखद एहसास देंगे। टेंशन की वजह से नेगेटिविटी हावी रहेगी। बिजनेस योग्यता से मिलेगा। अधिकारियों से लाभ मिलेगा। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कुल मिलाकर दिन भागदौड़ भरा रहेगा।

जयपुर माह फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी, प्रमादि संवत्सर विक्रम संवत 2077, एकादशी तिथि 09:47 AM तक उपरांत द्वादशी , नक्षत्र आश्लेषा 10:49 PM तक उपरांत मघा, सुकर्मा योग 10:03 AM तक, उसके बाद धृति योग, करण विष्टि 09:47 AM तक, बाद बव 09:10 PM तक, बाद बालव, सूर्योदय- 6:29 AM, सूर्यास्त- 6:35 PM,मार्च 25 गुरुवार को राहु 02:03 PM से 03:34 PM तक है,10:49 PM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

मेष से कर्क तक..

मेष 25 मार्च गुरुवार का दिन जातक के लिए शुभ फलदायी है। आज सेहत बढ़िया है, परिवार में भी सब स्वस्थ रहेंगे। विशेषत: पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा। दोस्तों से मुलाकात आनंद देगी। व्यवसाय करनेवालों के लिए बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नती के भी योग है। ऑफिस में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। लकी रंग / नंबर- गहरा हरा ,5

वृष 25 मार्च गुरुवार का दिन जातक के लिए प्रतिकूलता लेकर आएगा। मानसिक रुप से खुद अस्वस्थ महसूस करेंगे। संतान के साथ मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन परेशान रहेगा। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। बिजनेस में उच्चाधिकारी और कलीग्स का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। नौकरी में काम की सराहना होगी। लकी रंग / नंबर-10, पीला

मिथुन 25 मार्च गुरुवार का दिन जातक के लिए परेशानियों वाला रहेगा। जातक दिनभर व्यस्तता की वजह से शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। क्रोध पर भी संयम रखें। परिवार के बीच में लड़ाई न हो इसका ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेगा। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। लकी रंग / नंबर- 21, सफेद

कर्क 25 मार्च गुरुवार का दिन जातक के लिए नुकसानदेय रहेगा। पति-पत्नी में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका भी ध्यान रखें। बच्चों को मौसमी बीमारी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच में अनबन हो जाने से दांपत्यजीवन में कलेश होगा।दोस्तों से और प्रेम संबंध कमजोर हो सकते हैं।सामाजिक क्षेत्र में अपयश न हो इसका ध्यान रखें बिजनेस में सतर्क रहें। हाथ लगी नौकरी जा सकती है। लकी रंग / नंबर- 39, नारंगी

rashi

यह पढ़ें...लॉकडाउन के एक साल: खाकी को खूब मिली दुआ, 112-यूपी ने ऐसे की लोगों की मदद

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 25 मार्च गुरुवार का दिन जातक के लिए संभावनाओं के द्वार खोलेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से भी जातक स्वस्थ रहेंगे। जो रोगी है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में सुख का अनुभव होगा। बिजनेस के क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावना अधिक हैं। कलीग्स का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अच्छे ऑफर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग है।लकी रंग / नंबर- गहरा नीला, 16

कन्या 25 मार्च गुरुवार का दिन जातक के लिए सामान्य रहेगा। खान-पान में ध्यान रखें। सेहत खराब हो सकती है। जातक के विचारों व वाणी की मधुरता लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंध बनेगा। कम परिश्रम में अधिक लाभ होगा। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढे़गी। लकी रंग / नंबर- गुलाबी, 7।

तुला 25 मार्च गुरुवार का दिन जातक के लिए परेशान करने वाला है। शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थ रहेंगे। इसके कारण क्रोध की स्थिति बनेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक माहौल क्लेशपूर्ण रहेगा। धन और कीर्ति की हानि होगी। नौकरी में सहयोगी परेशान करेंगे। बिजनेस में धोखा मिलेगा। लकी रंग / नंबर- काला, 45।

वृश्चिक 25 मार्च गुरुवार का दिन जातक के लिए मस्ती व रोमांच से भरा रहेगा। हर तरह से जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय आनंद में बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा। दोस्तों के साथ मस्ती व मुलाकात हो सकती है। नए काम का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी के नए ऑफर आएंगे।बिजनेस में दोगुना लाभ होगा। लकी रंग / नंबर- 6, बैंगनी।

rashi

यह पढ़ें...आगरा में विवाद सुलझाने गए दारोगा की गोली मारकर हत्या, प्रशासन में मचा हड़कंप

धनु से मीन तक

धनु 25 मार्च गुरुवार का दिन जातक के लिए धार्मिक दृष्टि से बढ़िया है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें नहीं तो समस्या गंभीर हो सकती हैं। परिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव की वजह से मन में ग्लानि रहेगी। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। बेवजह खर्च होगा। शेयर में पूंजी-निवेश करेंगे। बिजनेस की शुरुआत न करें। लकी रंग / नंबर- भूरा, 3

मकर 25 मार्च गुरुवार का दिन जातक के लिए खुशियों से भरा है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता से वैचारिक नकारात्मकता को दूर करें।आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी है। नौकरी में अच्छे ऑफर मिलेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। लकी रंग / नंबर- आसमानी, 17

कुंभ 25 मार्च गुरुवार का दिन जातक के लिए विवादों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार या जातक खुद बीमारी से परेशान रहेंगे। परिवार से दूर होने का समय आ सकता है। परिवार के साथ मतभेद रहेगा। प्रेम में इजहार लिए बढ़िया नहीं। आज रिश्तों में अलगाव वाला समय है।आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। लकी रंग / नंबर- हल्का नीला, 8।

मीन 25 मार्च गुरुवार का दिन जातक के लिए खुशनुमा रहेगा। मानसिक तनाव व झंझटों से बचें। नहीं तो तबियत खराब होगी। दोस्तों और सामाजिक कामों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। बडों का सहयोग भी मिलेगा और उन्हें मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। आज धन खर्च करना पडेगा। फिर नए मित्रों के साथ पहचान होगी, जो कि भविष्य में लाभदायी रहेंगे। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। लकी रंग / नंबर- लाल,6

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story