×

राशिफल 5 Nov: ये 4 राशियां सेहत को लेकर रहें सावधान, जानें अन्य का हाल

गुरुवार इस राशि के जातक का पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनलाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 5 Nov 2020 1:57 AM GMT
राशिफल 5 Nov: ये 4 राशियां सेहत को लेकर रहें सावधान, जानें अन्य का हाल
X
इस राशि के जातक परास्त होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कामों में गति मिलेगी

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- गुरुवार, नक्षत्र- आर्द्रा, सूर्योदय-06.00, सूर्यास्त-17.25 पक्ष-कृष्ण, तिथि- पंचमी राहुकाल-सुबह-13.04 से 14.27 तक। मेष सिंह धनु राशि वाले रखें सेहत का पूरा ख्याल,बाकी राशियों के जीवन में धन की स्थिति के साथ कैसा रहेगा गुरुवार, जानिए 12 राशियों का हाल..

मेष से कर्क तक....

मेष गुरुवार को इस राशि के लिए दिन ठीक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। भागदौड़ रहेगी। यदि आज भी किसी को चेक या कोई डाक्यूमेंट्स पर साइन करते समय सावधान रहें। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। कोई महत्वपूर्ण वस्तु चोरी होगी। फिर भी उत्सव का आनंद लेंगे।

वृष गुरुवार इस राशि के जातक को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ होगा। वृष राशि वाले व्यक्तियों को अपने काम पर एकाग्र होने की सलाह है।उन्हें अगले कुछ दिनों में लाभ मिलने की उम्मीद है । नौकरी में सतर्क रहे।

मिथुन गुरुवार इस राशि के जातक विद्यार्थियों को पढ़ाई में अनुकूलता मिलेगी। यदि उनका कोई कंपटीशन टेस्ट है तो उनको सफल होने के पूरे पूरे योग हैं। बिजनेसमैन व्यक्तियों को धन लाभ होगा। विवाद से बचें। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा।पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे है तो दिन बढिया है।

कर्क गुरुवार इस राशि के जातक के भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है । धन की स्थिति सामान्य रहेगी।पारिवारिक सामंजस्यता बनी रहेगी।जीवन साथी के साथ प्यार से रहेंगे। उपहार देकर पत्नी या पार्टनर को खुश करेंगे।

यह भी पढ़ें....शादी के बाद काजल का पहला करवा चौथ, पति ने दिया ये सरप्राइज

rashi

सिंह से वृश्चिक तक....

सिंह गुरुवार इस राशि के जातक के विरोधी पराजित होंगे। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। इस राशि वाले व्यक्तियों के खिलाफ आज कोई भी षड्यंत्र काम नहीं करेगा लेकिन इस राशि वाले व्यक्तियों को भागदौड़ अवश्य रहेगी। कृषिकार्यों में लाभ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते है। पति-पत्नि समझदारी से काम करें। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहे।

कन्या गुरुवार इस राशि के जातक का वर्चस्व चलेगा। इस राशि के जिन लड़कों का विवाह नहीं हुआ उनको शादी का प्रस्ताव मिल सकता है उसे स्वीकार कर लें । घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। लेकिन आपको एक सलाह दी जाती है कि आज बहुत ऊंचाई पर ना चढ़े। नौकरी में सबके साथ मिलकर काम करें।

तुला गुरुवार इस राशि के जातक वाले व्यक्तियों का मूड थोड़ा उदासीन रहेगा। इसके लिए भी थोड़ा शांत रहें खुश रहे अपने दोस्तों से बात करें । भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। धनार्जन होगा। कुल मिलाकर दिन ठीक-ठाक रहेगा किसी के घर जाना होगा। किसी अनजान व्यक्ति की मदद करेंगे।

वृश्चिक गुरुवार इस राशि के जातक को व्यापार में धनागमन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगें, धन प्राप्ति सुगम होगी। वृश्चिक राशि के जातक किसी से ज्यादा हंसी मजाक ना करें वह उन्हे महंगा पड़ सकता है। लेकिन स्वयं खुश रहे। पत्नी को खुश रखने का हर संभव प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें....वायुसेना की बढ़ी ताकत, तीन और राफेल आए भारत, चीन-पाकिस्तान की हालत खराब

rashi

धनु से मीन तक...

धनु गुरुवार इस राशि के जातक परास्त होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कामों में गति मिलेगी। शारिरीक पीड़ा संभव है। इस राशि के व्यक्तियों की तारीफ से बचना चाहिए। लोग अपना उल्लू सीधा करेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ती होगी।

मकर गुरुवार इस राशि के जातक का पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनलाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। गलत काम से दूर रहने में भलाई है।। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीददारी न करें। नौकरी में अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।

कुंभ गुरुवार इस राशि के जातक को व्यक्तियों को न चाहते हुए भी कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। व्यय वृद्धि होगी। फालतू का खर्च बिल्कुल भी ना करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ में कमी होगी। व्यक्ति ध्यान अवश्य करें। ईश्वर की आराधना करे। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चले।

मीन गुरुवार इस राशि के जातक को बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। इस राशि वाले व्यक्ति को सलाह दी जाती है कि वह अपने दुश्मनों से सावधान रहें। इस राशि के जातक को संतान सुख मिलेगा। किसी से लड़ाई से बचे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story