×

Aaj Ka Panchang 6 June 2024: आज का पंचांग एवं राशिफल

Aaj Ka Panchang 6 June 2024: आज का पंचांग एवं राशिफल 06-06-2024 गुरुवार

Network
Newstrack Network
Published on: 6 Jun 2024 8:47 AM GMT
Aaj Ka Panchang Social- Media- Photo
X

 Aaj Ka Panchang Social- Media- Photo

शुभ् विक्रम् संवत् - 2081 क्रोधी,

शालिवाहन् शक् संवत् - 1946 कालयुक्त,

कलि सम्वत- 5125,

मास- (अमावस्यांत) वैशाख माह,

पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,

तिथि- अमावस्या 18:06:38,

दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 24 ज्येष्ठ गते,

नक्षत्र- रोहिणी 20:15:28,

योग- धृति 22:07:45,

करण- चतुष्पद 06:57:48, पश्चात-नाग,

सूर्य- वृषभ राशिगत,

चंद्र- वृषभ राशिगत,

ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,

सूर्योदय- 05:24:12,

सूर्यास्त- 19:15:44,

दिन काल- 13:51:31,

रात्री काल- 10:08:23,

चंद्रोदय- 05:45:19,

चंद्रास्त- 19:26:32,

राहू काल- 14:04-15:48 अशुभ,

यम घंटा- 05:24-07:08 अशुभ,

अभिजित- 11:52-12:48 शुभ,

प्रदोष- 19:16-21:18 तक,

दिक-शूल- दक्षिण दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

विशेष :- आज अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री सहवास वर्जित है।। धन एवं शरीर का नाश होता है।

राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपकी व्यावसायिक परियोजनाएँ कानूनी विवाद में फँस सकती हैं। बच्चे से चमत्कार की उम्मीद करना न केवल उस पर अनावश्यक दबाव डालेगा बल्कि आपको भी निराश करेगा। आपका किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा लेकिन आपको भागीदारों से कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में विवादास्पद मुद्दे उठाने से खुशी खराब हो सकती है। आपको आंतरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर अधिक जोर देना होगा। आपके आस-पास क्या हो रहा है, यह जानने के लिए सतर्क नजर रखने की जरूरत है। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - फिरोजी है।

वृष राशि :- आज के दिन आप अपना व्यावसायिक हित साधने में लगे रहेंगे। अपने विकास के लिए उत्तरोत्तर चिंतन चलता रहेगा। परिवार में सामान्य स्थिति रहेगी। पैसा कमाने के लिए कुछ नए तकनीक पर विचार करेंगे। आप अपने साथ कुछ स्किल ऐड करेंगे जिससे थोड़ा सा निवेश करके ज्यादा लाभ कमाया जा सके।आपको शारीरिक सुख के पीछे भागने से खुद को रोककर जुनून पर कड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। स्वस्थ स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए अपने प्रयास जारी रखें। सामाजिक जीवन में अपनी पहचान बनाने की उच्च उम्मीदें आपको निराश करेंगी। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - गहरा भूरा है।

मिथुन राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र में कुछ ना कुछ गड़बड़ हो जाएगा जिस कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ेगी। व्यावसायिक यात्रा आपकी बहुत सफल नहीं होने वाली है। लक्ष्य प्राप्ति बड़ी कठिनाई से होगी। शिशुओं को जबरदस्ती दूध पिलाने से बचें अन्यथा यह उन्हें जिद्दी बना सकता है। देश की अर्थव्यवस्था का सुधार आपकी आर्थिक पक्ष को भी मजबूत करेगा। अपने प्रेम संबंध को कमजोर होने से बचाने के लिए एक-दूसरे पर विश्वास विकसित करने का समय आ गया है। गुर्दे से सम्बन्धित परेशानी झेलनी पड़ेगी। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - हल्का गुलाबी है।

कर्क राशि :- आज के दिन आपको नई कंपनी से ऑफर मिलता हुआ दिख रहा है जिससे आपके पद और पैकेज में भी बढ़ोतरी होगी। अपनी आदत में बदलाव लाएं परिवार को समय दें, लेकिन अपने करियर पर भी फोकस करें। प्रॉपर्टी डीलिंग में अच्छा मुनाफा कमाने के योग बन रहे हैं। आप अपने लव पार्टनर से गलती हो जाने पर माफी मांगने में देर ना करें आपके संबंधों को बहुत अच्छा कर देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और मौसम के अनुरूप वस्त्र धारण करें। तेजी से कार्य करने की क्षमता आपको कई व्यक्तिगत समस्याओं से निपटने में सक्षम बनाएगी। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - क्रीम है।

सिंह राशि :- आज के दिन आप दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ उठाने का प्रयास करेंगे। आपको पर्यावरण परिवर्तन में सुधार पर काम करने का मौका मिलेगा। अपने बच्चों को आप पूर्वजों की कहानी सुनाएं और उन्हें प्रेरित करें। नई तकनीक पर पैसा निवेश करने से भी धन लाभ होगा। बदले की भावना को अपने प्रेम संबंध से दूर करें। अपनी जीवनशैली में बदलाव के प्रयास सफल परिणाम लाएंगे। दोस्तों के साथ खरीदारी असीमित आनंद देगी। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - हल्का क्रीम है।

कन्या राशि :- आज के दिन आपके व्यवसाय में थोड़ी सी आर्थिक हानि होगी। लेन-देन में सावधानी रखना है। कुछ लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। कुछ ऐसा ना करें जिससे बच्चों का विरोध झेलना पड़े। किसी विशेषज्ञ का मार्गदर्शन धन का बेहतर उपयोग करने में मदद करेगा। अगर आप अपनी प्रेम यात्रा पर आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको झिझक दूर करनी होगी। त्वचा सम्बन्धित रोग से कई लोग परेशानी महसूस करेंगे। कुछ लोग सन बर्न से भी परेशान रहेंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में शामिल होने के लिए यह एक शुभ दिन है। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - हल्का गुलाबी है।

तुला राशि :- आज के दिन कार्यस्थल पर आपकी अपने सहकर्मी से किसी बात पर कहा सुनी हो जाएगी। बच्चों को बाहरी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। आप धन निवेश करने से पहले थोड़ा सा विचार अवश्य करिएगा क्योंकि धन हानि का योग दिख रहा है। सामाजिक स्थल पर आपको अपने लव पार्टनर के बारे में बात नहीं करना चाहिए, प्रेम सम्बन्ध में खटास आ सकती है। आप अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए अपने दृष्टिकोण में बदलाव कर सकते हैं। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने पर आपकी व्यक्तिगत समस्याएं और बढ़ जायेंगी। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - हल्का हरा है।

वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको कार्यस्थल पर सभी गलतफहमियों को तुरंत सुलझा लेना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। आपके मन के अनुरूप आपको बहुत स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। नई योजना में निवेश करने से आपको भविष्य में लाभ होगा। आप खुद को सही जानकारी से लैस करें ताकि आप खुद को पहले की तुलना में बेहतर सुरक्षित और समृद्ध बना सकें। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। एक बेहतर लुक आपके व्यक्तित्व में निखार लायेगा। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - बैंगनी है।

धनु राशि :- आज के दिन आपको काम पर ध्यान केंद्रित करने से सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी। बच्चों की संगति का आनंद लेकर आप अकेलेपन को दूर कर सकते हैं। आपको आर्थिक मदद मिलने से लंबित परियोजनाओं को नया जीवन मिल जाएगा। इस बात के प्रबल संकेत हैं कि आपके प्रेम संबंध को आजीवन बंधन में बदलने की संभावना है। कुछ लोग गुर्दे में पथरी होने के कारण पीड़ा महसूस करेंगे। दृढ़ निश्चयी होने से आपको जीवन के उज्जवल पक्ष को देखने में मदद मिलेगी। किसी समस्याग्रस्त स्थिति से भागने से बचें। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - ग्रीन है। मकर राशि :- आज के दिन आईटी प्रोफेशनल्स को अपनी ताकत और कमजोरियों का आकलन करने में अपना समय देना होगा। बच्चों के साथ कठोरता से व्यवहार करने से बचें क्योंकि इससे न केवल उन पर बहुत दबाव पड़ेगा बल्कि आपके बीच दूरियाँ भी बढ़ेंगी। एफ एम सी जी सेक्टर में निवेश करने से आपको धन लाभ होगा। आप अपने प्रिय के साथ जो समय बिताएँ वह विशेष रूप से प्यार सुंदरता का आनंद लेने के लिए हो। अपने वाहन की गति पर नियंत्रण रखें और सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - काला है।

कुम्भ राशि :- आज के दिन आपको अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा ध्यान रहे कोई भी चूक ना होने पाए। व्यक्तिगत समस्याओं को परिवार के साथ साझा करने से आपको समाधान ढूंढने में मदद मिलेगी। आपको धन कमाने के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ लोगों का लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही है। प्रेम संबंध को टूटने से बचाने के लिए आपको प्रयास करना पड़ेगा। हृदय रोगियों को डॉक्टर की सलाह पर चलना पड़ेगा। आप किसी मित्र की पार्टी में परिवार सहित शामिल होंगे। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - नीला है।

मीन राशि :- आज के दिन भ्रम और एकाग्रता की कमी से व्यावसायिक बाधाएँ पैदा होने की संभावना है। बच्चों के द्वारा आपका सम्मान बढ़ेगा। आप में से कुछ लोग दूसरों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करेंगे। आपको अपने लव पार्टनर की बात माननी पड़ेगी। स्टॉक के फ्यूचर में निवेश करें आपको धन लाभ निश्चित होगा। सोशल मीडिया से भी लाभ होता हुआ दिख रहा है। आप जितना नशा से दूर रहेंगे उतने ही आप स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको कहीं पर भी बहस में नहीं पड़ना चाहिए। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - भूरा है।


Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story