×

राशिफल 6 मार्च: पति-पत्नी के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, जानिए 12 राशियों का पूरा हाल

माह – फाल्गुन,तिथि – एकादशी,पक्ष – शुक्ल,वार – शुक्रवार ,नक्षत्र – पुनर्वसु ,सूर्योदय – 06:14,सूर्यास्त – 18:54। आज कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए...

suman
Published on: 6 March 2020 12:47 AM GMT
राशिफल 6 मार्च: पति-पत्नी के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, जानिए 12 राशियों का पूरा हाल
X
होंगे। अपने परिवार और करीबियों के साथ समय बिताएंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा रहेगा।

जयपुर:माह – फाल्गुन,तिथि – एकादशी,पक्ष – शुक्ल,वार – शुक्रवार ,नक्षत्र – पुनर्वसु ,सूर्योदय – 06:14,सूर्यास्त – 18:54। आज कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए...

मेष 6 मार्च शुक्रवार को जातक के आर्थिक आयोजनों और नए काम की शुरूआत के लिए उत्तम दिन है। बिजनेस में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। दोस्त, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास व वैवाहिक योग है। उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे।

वृष 6 मार्च शुक्रवार को जातक विचारों की दृढ़ता के साथ सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन करेंगे। अपनी कलात्मकता में निखार लाएंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन वाला दिन रहेगा। धन लाभ की आशा हैं। बिजनेस व नौकरी में भी लाभ मिलने वाला है।

मिथुन 6 मार्च शुक्रवार को जातक का वाणी या व्यवहार किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकता हैं। परिवार के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च बढ़ेगी। विशेष रूप से मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। बिजनेस में मन नहीं लगने वाला है।

कर्क 6 मार्च शुक्रवार को जातक के स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का पर काम होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव करेंगे। महिलाएं कपड़े या ज्वैलरी पर खर्च करेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा।

यह पढ़ें...चंद्रमा का भाव बताता है आपका स्वभाव, जानिए जातक कब करते हैं आत्महत्या

सिंह 6 मार्च शुक्रवार को जातक का पढ़ाई में मन नही लगेगा। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। पिता की सेहत खराब हो सकती हैं। लेकिन फिर सब सामान्य होगा। कही जाने का प्लान बनाएंगे तो उसमे सफलता मिलेगी।

कन्या 6 मार्च शुक्रवार को जातक किसी दोस्त के घर जाने का प्लान बनाएंगे। या घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान भी हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। फिर भी आप सयंम बनाकर चलें। नौकरी व बिजनेस में मनोनुकूल स्थिति रहेगी।

तुला 6 मार्च शुक्रवार को जातक किसी बड़े आयोजन का हिस्सा होंगे। इससे दिनभर व्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता से चिन्तित होगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक 6 मार्च शुक्रवार को जातक में बुद्धि व परिश्रम का मिला-जुला असर दिखेगा। इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे होंगे। सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का एहसास होगा। संतान के प्रति दायित्वों की पूर्ति होगी। किसी दोस्त का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे।

यह पढ़ें...ज्योतिष: होलिका दहन के दिन करें ये सारे उपाय, जड़ से खत्म होगी समस्याएं

धनु 6 मार्च शुक्रवार को जातक के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि भी होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मकर 6 मार्च शुक्रवार को जातक के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। धन, यश, कीर्ति का लाभ मिलेगा फिर भी मन में संतुष्ट नहीं रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति में व्यस्त हो सकते हैं

कुंभ 6 मार्च शुक्रवार को जातक के दिन मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आय में कुछ रुकावट आ सकती हैं।धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी किया गया श्रम सार्थक होगा लेकिन पिता के कारण तनाव मिल सकता है।

मीन 6 मार्च शुक्रवार को जातक के जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती हैं। सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। नौकरी में संयम रखें प्रमोशन रुक सकता है।

suman

suman

Next Story