×

राशिफल 17 जनवरी:कुंभ व मीन के शादी का सपना होगा पूरा , पढ़ें बाकी 10 का हाल

माह- माघ,पक्ष- कृष्ण, तिथि-अष्टमी, दिन-शुक्रवार, नक्षत्र- चित्रा,  सूर्योदय-07.20, सूर्यास्त-17.37।आज शुक्रवार है आज मां लक्ष्मी की पूजा करें। छोटी कन्या का दान दें भीजन कराएं। जानते हैं कैसा है आज का दिन...

suman
Published on: 17 Jan 2020 1:02 AM GMT
राशिफल 17 जनवरी:कुंभ व मीन के शादी का सपना होगा पूरा , पढ़ें बाकी 10 का हाल
X
आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होगी। नौकरी व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलगा।

जयपुर : माह- माघ,पक्ष- कृष्ण, तिथि-अष्टमी, दिन-शुक्रवार, नक्षत्र- चित्रा, सूर्योदय-07.20, सूर्यास्त-17.37।आज शुक्रवार है आज मां लक्ष्मी की पूजा करें। छोटी कन्या का दान दें भीजन कराएं। जानते हैं कैसा है आज का दिन...

यह पढ़ें...शिव के इस अंग से निकला है सोना-चांदी, नहीं विश्वास तो यहां मिलेगा प्रमाण

मेष 17 जनवरी शुक्रवार का दिन जातक जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। सेहत व शुगर को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। निवेश के लिए सही समय है। पिता से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। बच्चे का ख्याल रखें।

वृष 17 जनवरी शुक्रवार का दिन जातक के लिए नौकरी में सामान्य रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। मनचाहा नतीजा मिलेगा। शत्रु प्रयास तो करेंगे, लेकिन नुकसान नहीं कर पाएंगे। जातक को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, दोस्त जातक की मदद के लिए आगे आएंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम की इच्छा जगेगी।

मिथुन 17 जनवरी शुक्रवार का दिन जातक के लिए दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा रहेगा। जातक क्रोध पर काबू रखें। किसी भी तरह के विवाद और अनैतिक संबंधों से दूर रहने में ही भलाई है। विद्यार्थियों के लिए सामान्य है। परिश्रम करना पड़ेगा। बिजनेस व नौकरी में सतर्क रहे। दोस्तों पर विश्वास ना करें।

कर्क 17 जनवरी शुक्रवार का दिन जातक नौकरीपेशा है तो अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का साथ अच्छे व प्रगाढ़ संबंध रहेंगे। जातक मन की चंचलता पर संयम रखें नहीं तो नुकसान होगा। आज विद्यार्थियों को काफी मेहनत करने की जरूरत है। संतान की सेहत चिंता का कारण बनेगी।

सिंह 17 जनवरी शुक्रवार का दिन जातक के जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। आने वाले दिनों में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ और आमदनी होने की पूर्ण संभावना है। दांपत्य सुख सामान्य रहेगा किन्तु थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। निवेश करें लाभ होगा। पति का ख्याल रखें। परिवार के साथ घूमने की योजना बनाएंगे।

कन्या 17 जनवरी शुक्रवार का दिन जातक पर कोई झूठा आरोप लगा सकता हैं, सावधान रहें। किसी महिला के सहयोग से बिजनेस में लाभ होगा। आर्थिक समृद्धि का रास्ता खुला रह सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी बात का मान परिवार में रखा जाएगा। बच्चों की पंसद नापसंद का ख्याल रखें। विद्यार्थियों के जीवन में समृद्धि आएंगी।

तुला 17 जनवरी शुक्रवार का दिन जातक अपने व्यवसायिक क्षेत्र में विशेष कामयाबी हासिल कर सकते हैं। विदेश में काम करने का मौका भी मिल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। पारिवारिक व कार्यस्थल पर षडयंत्रों से बचें, नुकसान संभव है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। दोस्त हर मुश्किल में साथ देंगे। ससुराल पक्ष की ओर से सहयोग मिलेगा। कला के क्षेत्र में है तो प्रसिद्धि मिलेगी।

वृश्चिक 17 जनवरी शुक्रवार का दिन जातक के लिए लाभ का पूर्ण योग बना रहा हैं । किन्तु धैर्य से काम लेना होगा। जीवनसाथी के प्रति रवैया ठीक रखें। विवाद से बचें। किसी और की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। माता-पिता का पूरा ख्याल रखें। संतान की ओर से भी अच्छा समाचार नहीं मिलेगा।

यह पढ़ें...श्रापित इस मंदिर में जो करता है यहां ये काम, सो जाता है मौत नींद, जानिए वजह

धनु 17 जनवरी शुक्रवार का दिन जातक के वैवाहिक जीवन में रोमांच नहीं रहेगा। प्यार करने वालों के लिए तो अलगाव व विवादों से भरा दिन है। जीवनसाथी की शिकायतों को दरकिनार न करें। सावधान रहें। आज का दिन जातक के लिए संघर्ष का समय शुरू कर रहा है। नौकरी में प्रमोशन होते-होते रह जाएगा। बच्चों का चोट लग सकती है। किसी के यहां दावत में जाना होगा। खान-पान पर संयम रखें।

मकर 17 जनवरी शुक्रवार का दिन जातक के काम को सराहा तो जाएगा, लेकिन उसके लिए धैर्य रखना होगा। सेहत सामान्य रहेगी। वरिष्ठों के साथ संबंधों में सुधार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें अपने जीवन साथी के चुनाव में सावधानी बरतनी चाहिए। जो लोग प्यार में वो साथी पर शक करने से बचें।

कुंभ 17 जनवरी शुक्रवार का दिन जातक के लिए बिजनेस की दृष्टि से बढिया है। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति का योग बन रहा है है। कुछ जातक को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।विवाह योग भी है। तकनीकी क्षेत्र में नाम कमाएंगे। किसी यात्रा पर खास दोस्त के साथ जाएंगे।

मीन 17 जनवरी शुक्रवार का दिन जातक के मान -सम्मान के साथ पद -प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। वाणी से धनार्जन करेंगे। अविवाहितों के विवाह का पूर्ण योग हैं। सेहत अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। वाहन सोच-समझकर चलाएं।

suman

suman

Next Story