×

4अप्रैल राशिफल: कन्या राशि को मिलेगा सम्मान, ये राशियां रहेंगी परेशान

आज इस राशि के जातक किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में अधिक काम मिलेगा, जिससे लाभ की स्थिति बनी रहेगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 4 April 2021 1:48 AM GMT
4अप्रैल राशिफल: कन्या राशि को मिलेगा सम्मान, ये राशियां रहेंगी परेशान
X

सोशल मीडिया से फोटो

जयपुर माह चैत्र पक्ष-कृष्ण, तिथि- शीतला अष्टमी दिन रविवार, नक्षत्र- नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 02:06 AM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा सूर्योदय- 6.30, सूर्यास्त-18.37, अप्रैल 04 रविवार को राहु 05:07 PM से 06:39 PM तक है । चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा ।दिन रविवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल

मेष से कर्क

मेष 4 अप्रैल दिन रविवार को जातक के चारों ओर सुखद माहौल रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी। नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा, जिससे आपको लाभ होगा। आज मां शीतला की पूजा करें।

वृष 4 अप्रैल दिन रविवार को जातक का दिन मिश्रित फलदायी होगा। प्रेम में निराशा और हताशा रहेगा। भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करना पड़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है, मन दुविधा में रहेगा। किसी दोस्त की वजह से आज चीजें बिगड़ेंगी। सतर्क रहे। नौकरी के ऑफर मिलेंगे।

मिथुन 4 अप्रैल दिन रविवार को जातक को किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में अधिक काम मिलेगा, जिससे लाभ की स्थिति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के मन में किसी प्रतियोगिता की वजह से निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें और सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें। सूर्य को चल चढ़ाएं। सुंदरकांड का पाठ करें लाभ मिलेगा।

कर्क 4 अप्रैल दिन रविवार को जातक के लिए मध्यम फलदायी होगा। यात्रा में असुविधा हो सकती है इसलिए मास्क हमेशा लगाकर रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चीजों को खोने से बचाने का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में परेशानी बढ़ेगी। माता शीतला का व्रत पूजा और बासी भोग खाएँ।



सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 4 अप्रैल दिन रविवार को जातक के लिए आसपास की बिजनेस यात्रा लाभ देगी। दोस्तों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय करेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी, इससे रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में फलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। बाहर जाने से पहले मास्क जरूर पहने। आपकी सेहत और वाहन के लिए जरुरी है।

कन्या 4 अप्रैल दिन रविवार को जातक का प्रभाव व कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। आज संतान की तरफ से सुखद व उन्नति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में खुशी मिलेगी। बिजनेस में दूसरों पर भरोसा ना करें। हनुमान और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

तुला 4 अप्रैल दिन रविवार जातक के लिए मिश्रित फलदायी होगा। कार्यों में रुकावट आ सकती हैं। नौकरी में ट्रांसफर का भय बना रहेगा। मन अशांत रहेगा। अध्यात्म में मन लगाएं,शांति मिलेगी। यात्रा में असुविधा हो सकती है, मास्क लगाकर ही कोई यात्रा करें। गुरू मंत्र का जप करें। सेहत का खास ख्याल रखें । परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना जरूरी है।

वृश्चिक 4 अप्रैल दिन रविवार को जातक को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने का योग है।विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा, साथी सहयोग करेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है। इच्छाएं शीघ्र पूर्ण होंगी। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी पड़ेगी। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। बिजनेस में नुकसान तय है।


धनु मीन तक....

धनु 4 अप्रैल दिन रविवार को जातक के लिए संतोष और शांति का रहेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी अच्छी कंपनी से नौकरी के ऑफर मिलेंगे। मां कात्यायनी की पूजा करें सब ठीक होगा।

मकर 4 अप्रैल दिन रविवार को जातक को शुभ फल मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अंत सुखद रहेगा। विरोधी षडयंत्र रचेंगे, लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आज का दिन संतान की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। बिजनेस या नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सेहत का भी ख्याल रखें।

कुंभ 4 अप्रैल दिन रविवार को जातक के जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं के बावजूद धन लाभ होगा। आज का कर्म आपके कल का भविष्य बनाएगा। अत: सोच-समझकर ही निर्णय लें। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। बाहर यात्रा ना करें। किसी अजनबी से मुलाकात नुकसान पहुंचा सकती है। सतर्क रहे। मां शीतला व्रत करें और सुंदर कांड का पाठ, लाभ होगा।

मीन 4 अप्रैल दिन रविवार को जातक के मन में सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। विरोधी शांत होंगे। दोस्तों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता जातक को सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। भविष्य के लिए बचत करेंगे। माता-पिता का ख्याल रखें। माता शीतला की पूजा करें हर सकंट का हरण होगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story