×

3 अप्रैल: इन 2 राशियों के लिए दिन होगा खास, जानें क्या आपको होगा धनलाभ

3 अप्रैल को इस राशि के जातक गुरू व शुक्र की वजह से धनलाभ होने की पूरी संभावना है। विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 3 April 2021 2:12 AM GMT
3 अप्रैल: इन 2 राशियों के लिए दिन होगा खास, जानें क्या आपको होगा धनलाभ
X

सोशल मीडिया से फोटो

जयपुर माह चैत्र कृष्ण पक्ष सप्तमी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, सप्तमी तिथि 04:13 AM तक उपरांत अष्टमी नक्षत्र मूल 02:38 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा, सूर्योदय-6.20, सूर्यास्त-18.37 अप्रैल 03 शनिवार को राहु 09:25 AM से 10:58 AM तक है | चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा ।

मेष से कर्क तक...

मेष राशि शनिवार दिन 3 अप्रैल को इस राशि के जातक परिवार के सदस्यों की सेहत का ख्याल रखें। पिता की खराब सेहत से परेशान रहेंगे। धार्मिक काम में मन लगेगा। आध्यात्मिक ग्रंथों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में चंद्रमा की वजह से सबकुछ समान्य रहेगा। शुभ रंग है-लाल।

वृष राशि शनिवार दिन3 अप्रैल को इस राशि के जातक गुरू व शुक्र की वजह से धनलाभ होने की पूरी संभावना है। विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे। नौकरी में सम्मान मिलेगा। बिजनेस में भी सोच-समझकर निर्णय लें। पढाई में सफल होंगे और मेहनत का परिणाम मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें। आज का शुभ रंग-हल्का हरा।

मिथुन राशि शनिवार दिन 3 अप्रैल को इस राशि के जातक को गुरु व शनि के कारण लाभ मिलेगा। ऑफिस में सब काम की सराहना करेंगे। आपके काम का अच्छा प्रदर्शन लाभ देने वाला होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। विवाद वाले मामले से बचें। जीवनसाथी के साथ भी काम की वजह से दूरी बनी रहेगी। अध्यात्म में मन लगेगा। शुभ रंग- काला, नीला।

कर्क राशि शनिवार दिन 3 अप्रैल को इस राशि के जातक के लिए परेशानी होने वाली है। ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है। परिवार या आस-पड़ोस में कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर में समस्या का निदान होगा। नौकरी में उन्नति संभव है। बिजनेस में धन लाभ होंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। शुभ रंग-लाल।





सिंह से वृश्चिक तक..

सिंह राशि शनिवार दिन 3 अप्रैल को इस राशि के जातक जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। घर परिवार में शांति रहेगी। कोई शुभ काम कर सकते है। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। किसी निवेश में धन खर्च कर सकते है। मंगल, बुध व शुक्र की वजह से धन की समस्या का निदान होगा। संतान के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आज का शुभ रंग-पीला।

कन्या राशि शनिवार दिन 3 अप्रैल को इस राशि के जातक आज थोड़ा सतर्क रहें। निवेश करने से बचे। नौकरी के लिए समय सही है। परिवार में किसी की खराब तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। सयंम बनाकर रखें, जातक वाद-विवाद में बुद्धिमता से काम लें। धन का अचानक से मिलना खुशी देगा। सूर्य शनि के कारण इस राशि के कुछ जातकों के सामने कर्ज की स्थिति भी आएगी। शुभ रंग- लाल।

तुला राशि शनिवार दिन 3 अप्रैल को इस राशि के जातक का मन उदास रहेगा। जिसका जीवन और रोजगार पर असर पड़ेगा।लेकिन निजी संबंधों में प्यार ही प्यार रहेगा। पढाई में कुछ कलात्मक करेंगे। जिससे सफलता हाथ लगेगी। चंद्रमा की वजह से कई जगहों पर लाभ से वंचित रहेंगे। बच्चों का ख्याल रखें। चोट-चपेट लगने की आशंका है। शुभ रंग- आसमानी।

वृश्चिक राशि शनिवार दिन 3 अप्रैल को इस राशि के जातक मंगल और गुरु की वजह से बल में वृद्धि होगी। और हर परेशानी का मुकाबला कर लेंगे। नौकरी में काम की वजह से आय के कई और रास्ते बनेंगे। बिजनेस में घाटा नहीं होगा। प्रेम संबंधों में बस आकर्षण रहेगा। खुद का और माता-पिता का ख्याल रखें। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। शुभ रंग- पीला और गुलाबी।



धनु से मीन तक...

धनु राशि शनिवार दिन 3 अप्रैल को इस राशि के जातक घर में जरूरी समानों की खरीद कर सकते है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत आज परेशान नहीं करने वाली है। लेकिन मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। कई तरह के विचार दिमाग में चलते रहेंगे। नौकरी में सतर्क रहें, कोई आपका फायदा उठा सकता है। आज का शुभ रंग है-सफेद।

मकर राशि शनिवार दिन 3 अप्रैल को इस राशि के जातक को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी को संतान की प्राप्ति होगी तो किसी के यहां प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में मेहनत करें, लेकिन विरोधी हावी रहेंगे लोग ईर्ष्या करेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव रहेगा। सेहत का ख्याल रखें साथ ही खान पान का भी। आज का शुभ रंग है -नीला

कुंभ राशि शनिवार दिन 3 अप्रैल को इस राशि के जातक को अचानक धन प्राप्ति होगी। बुध, शुक्र व चंद्र की वजह से धन लाभ जरूर होगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में दिन गुजारेंगे। काम की वजह से घूमना फिरना पूरे दिन लगेगा। बिजनेस में लाभ मिलने वाला है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। शुभ रंग है-हरा।

मीन राशि शनिवार दिन 3 अप्रैल को इस राशि के जातक परिवार के साथ धार्मिक काम करेंगे। इससे शांति मिलेगी। ऑफिस के काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। साथ ही नौकरी में परिवर्तन के योग है। बिजनेस में ध्यान दें। लेकिन शनि व केतु की वजह से कुछ लाभ मिलेगा। सेहत पर ध्यान नहीं तो परेशान रहेंगे।शुभ रंग हैं- नारंगी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story