×

9 मार्च: इस राशि के जातक को मिलेगी राजनीति में सफलता, जानिए अपना राशिफल

आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत काम न करे। मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है।

suman
Published on: 9 March 2021 2:31 AM GMT
9 मार्च: इस राशि के जातक को मिलेगी राजनीति में सफलता, जानिए अपना राशिफल
X
सोशल मीडिया से फोटो

जयपुर : माह फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि विक्रम संवत 2077, नक्षत्र उत्तराषाढ़ा सूर्योदय-06.55, सूर्यास्त-18.35 08 मार्च मंगलवार को राहु 03:33 PM से 05:01 PM तक है । चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेग। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए दिन...

मेष से कर्क तक....

मेष : 9 मार्च दिन मंगलवार को इस राशि के जातक को भाग्य के साथ अच्छा परिणाम मिलेंगे। जातक प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत काम न करे। मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है।

वृष 9 मार्च दिन मंगलवार को इस राशि के जातक अपनी जान-पहचान से बिजनेस में लाभ कमाएंगे। सामाजिक जीवन में सफलता पाएंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। प्यार के रिश्ते में पार्टनर के साथ थोड़ी बहुत कड़वाहट होगी, लेकिन सब मैनेज कर लेंगे। बच्चे के लिए शॉपिंग करेंगे। सुंदर कांड पढ़ें। शनि मंदिर जाएं।

मिथुन 9 मार्च दिन मंगलवार को इस राशि के जातक राजनीति में कुछ नया करेंगे। बिजनेस में साझेदारी से लाभ होगा। नौकरी किसी दोस्त की वजह से मिलेगी। उधार लिया धन वापस करेंगे।सामाजिक सरोकार से जुड़ेंगें। हो सकता है कुछ आर्थिक मदद भी करे। किसी दोस्त की शादी में जाना होगा। पढ़ाई को लेकर एकाग्र रहे। आज वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क 9 मार्च दिन मंगलवार को इस राशि के जातक ऑफिस में काम को मन लगाकर करेंगे। लेकिन सहयोगियों की वजह से परिणाम अच्छा नहीं आएंगे। बिजनेस में मां के आशीर्वाद से काम बनेंगे। घर में खुशियां आएगी। हो सकता है संतान सुख मिले। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। किसी की मदद के लिए आगे आएंगे। दान के लिए धन का संग्रह करें।

rashi

यह पढ़ें...Mahashivratri : विष्णु का प्रिय शंख, भोलेबाबा की पूजा में वर्जित, आखिर क्यों

सिंह से वृश्चिक तक....

सिंह 9 मार्च दिन मंगलवार को इस राशि के जातक सावधान रहें, क्योंकि कुछ लोग आपसे ईर्ष्या रखते हैं। बिजनेस और व्यक्तिगत क्षेत्र की सफलता आस-पास के बहुत से लोगों से अनबन होगी।लेकिन ऑफिस में जातक की अनुपस्थिति का असर काम पर पड़ेगा। प्यार के चक्कर से दूर रहें, नुकासन होगा। जीवनसाथी के साथ खुशी का अनुभव करेंगे।

कन्या 9 मार्च दिन मंगलवार को इस राशि के जातक को कार्यसफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी भी आपसे पराजित होंगे। दोपहर के बाद घर में क्लेश का माहौल रहेगा। परिवारजनों के साथ विवाद हो सकता है मां की सेहत खराब हो सकती है। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। बिजनेस में सफलता मिल सकती है।

तुला 9 मार्च दिन मंगलवार को इस राशि के जातक को लंबे समय की योजनाओं को पूरा करेंगे। परिवारजनों के साथ माहौल तनावपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी दोपहर के बाद समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। संतान के साथ संबंध मधुर बनेंगे। किसी के साथ प्रेम संबंध में बंध सकते हैं।

वृश्चिक 9 मार्च दिन मंगलवार को इस राशि के जातक के लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। जातक प्रत्येक कार्य दृढ निर्णयशक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रहेगी। भावनाओं में बहने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। विवाद से दूर रहें। किसी के साथ लड़ाई-झगड़े से बचें। इसलिए मन शांत रखें। सरकारी कामों में लाभ होगा। परिवारजनों का सहयोग अच्छा मिलेगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा।

rashi file wedding

यह पढ़ें...Women’s Day: मेरठ में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

धनु से मीन तक....

धनु 9 मार्च दिन मंगलवार को इस राशि के जातक अपनी वाणी में मधुरता लाएं। मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। अतिरिक्त प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। ऑफिस में मनचाहा माहौल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आयेंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।

मकर 9 मार्च दिन मंगलवार को इस राशि के जातक को वित्तीय व्यवहार और निवेश में अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नही है। तनाव न लें। पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ 9 मार्च दिन मंगलवार को इस राशि के जातक प्रेम संबंध अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस करेंगे। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए प्रयास करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

मीन 9 मार्च दिन मंगलवार को इस राशि के जातक को सम्मान मिलेगा। बिजनेस से कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।जीवनसाथी के साथ अनबन व प्यार दोनों होगा।

suman

suman

Next Story