×

25 जनवरी: कुछ जातक बेकार की बातों पर न दें ध्यान ,ग्रह दशा है खराब, जानें राशिफल

आज जातक का खर्च होगा। आज जातक को उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

suman
Published on: 25 Jan 2021 1:59 AM GMT
25 जनवरी: कुछ जातक बेकार की बातों पर न दें ध्यान ,ग्रह दशा है खराब, जानें राशिफल
X
आय में वृद्धि भी होगी। कुछ नया करेंगे। आप पिछले कई दिनों से चाहते भी यही हैं।

जयपुर : माह- पौष, तिथि-द्वादशी, नक्षत्र- म्रृगशीर्षा , पक्ष- शुक्ल सूर्योदय-06.42, सूर्यास्त-17.38, राहुकाल- 08:34 AM से 09:56 AM तक । चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज सोमवार के दिन शिव भगवान की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

मेष 25 जनवरी दिन सोमवार को इस राशि के जातक बेकार की बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी नाराज रह सकते हैं, धैर्य रखें। चोट, चोरी व विवादादि से गंभीर हानि हो सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

वृष 25 जनवरी दिन सोमवार को इस राशि के जातक वै‍वाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। फालतू बातों पर ध्यान न दें। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन 25 जनवरी दिन सोमवार को इस राशि के जातक तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। वरिष्ठ व्यक्ति सहयोग करेंगे। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। जल्दबाजी न करें। आलस्य हावी रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

कर्क 25 जनवरी दिन सोमवार को इस राशि के जातक नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य खराब रहेगा। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक होगी। बेचैनी रहेगी। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। व्यवसाय धीमा चलेगा।

RASHI

यह भी पढ़ें....बिना परामर्श न पहनें यह रत्नः हो जाएंगे निर्धन, धारण करने से पहले जानें बड़ी बात

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 25 जनवरी दिन सोमवार को इस राशि के जातक का पुराना रुका हुआ पैसामिल सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। सभी कार्य समय पर होने से आत्मसंतुष्टि रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। परिवार के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय गुजरेगा। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है।

कन्या 25 जनवरी दिन सोमवार को इस राशि के जातक को कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यवसाय कम चलेगा। काम पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। लापरवाही न करें। काम का दबाव बढ़ेगा। आलस्य हावी रहेगा। लाभ में कमी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

तुला 25 जनवरी दिन सोमवार को इस राशि के जातक को रचनात्मक काम सफल रहेंगे। मार्गदर्शन प्राप्त होगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में काम बढ़ेगा। अध्ययन में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। दोस्तों का साथ अच्छा मिलेगा।

वृश्चिक 25 जनवरी दिन सोमवार को इस राशि के जातक को संपत्ति के काम में बड़ा लाभ मिलेगा, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भ्रम की स्थिति बन सकती है। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। व्ययवृद्धि होगी। दूर से अच्‍छी खबर नहीं मिलेगी। जल्दबाजी न करें।

rashi news

यह भी पढ़ें....अयोध्या में बोले लल्लू सिंह, यूपी के हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है

धनु से मीन तक...

धनु 25 जनवरी दिन सोमवार को इस राशि के जातक के घर में अतिथियों का आगमन होगा। आज जातक का खर्च होगा। आज जातक को उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। सुखमय जीवन गुजरेगा।

मकर 25 जनवरी दिन सोमवार को इस राशि के जातक को मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। जातक के काम की प्रशंसा होगी। दोस्तों का सहयोग करने का अवसर मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ 25 जनवरी दिन सोमवार को इस राशि के जातक को उपहार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार तथा प्रभाव बढ़ सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। राजकीय सहयोग मिलेगा। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा।

मीन 25 जनवरी दिन सोमवार को इस राशि के जातक घर-बाहर बहुत सम्मान मिलेगी। नए काम शुरू करने का मन बनेगा। योजना फलीभूत होगी। ऐश्वर्य पर खर्च करेंगे। कार्यस्थल पर सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। किसी परेशान व्यक्ति की सहायता करने का अवसर मिल सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें।

suman

suman

Next Story