×

29 जनवरी: इस राशि के लोगों को मिल सकती है बुरी खबर, जानें शुक्रवार का राशिफल

29 जनवरी दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक की व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा।

suman
Published on: 29 Jan 2021 2:11 AM GMT
29 जनवरी: इस राशि के लोगों को मिल सकती है बुरी खबर, जानें शुक्रवार का राशिफल
X
नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना भी बनेगी। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

जयपुर : माह- माघ, तिथि-प्रतिपदा , नक्षत्र- अश्लेषा , पक्ष- शुक्ल सूर्योदय-06.42, सूर्यास्त-17.38, राहुकाल- 11:18 AM से 12:40 PM तक। चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा। आज शक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

मेष से कर्क तक...

मेष राशि 29 जनवरी दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थीयों को सफलता प्राप्त होगी। पढ़ाई में मन लगेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृष राशि 29 जनवरी दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से परेशान रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। आय बनी रहेगी। जल्दी में कोई निर्णय न लें। विवेक का प्रयोग करें। बिजनेस में मंदी रह सकती है। जल्दबाजी में काम करेंगे तो नुकसान होगा। विवादों से दूर रहें।

मिथुन राशि 29 जनवरी दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक पुराने-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक खबर प्राप्त होगी। जातक का आत्मसम्मान बना रहेगा। सेहत से परेशान रहेंगे । घर-बाहर सहयोग मिलेगा। सुखमय जीवन रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यस्तता रहेगी। काम में मन लगेगा।

कर्क राशि 29 जनवरी दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक की व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

rashi

यह भी पढ़ें.... Astro News: इन फूलों से जीवन होगा तनावमुक्त, ग्रह रहेंगे शांत, जानें कैसे?

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह राशि 29 जनवरी दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक का पूजा-पाठ में मन लगेगा। साधु-संतों का आशीर्वाद मिल सकता है। रुके कार्यों में गति आएगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि का कारण रहेगा। व्यस्तता रहेगी। थकान रह सकती है। अपरिचितों पर अधिक विश्वास न करें।

कन्या राशि 29 जनवरी दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक का रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। समय अनुकूल है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। विवाद से दूर रहें। सरकारी काम में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। व्यवसाय अनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि 29 जनवरी दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक का भाइयों से विवाद हो सकता है, सावधान रहें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। अनावश्यक क्रोध से बात बिगड़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। खर्च में वृद्धि होगी। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब से तनाव रहेगा।

वृश्चिक राशि 29 जनवरी दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्य में उन्नति होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय रहेगा। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। विरोधी हानि पहुंचा सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।

rashi

यह भी पढ़ें....अजित सिंह हत्याकांड: कुंटू सिंह पुलिस रिमांड पर, कर सकता है कई खुलासे

धनु से मीन तक...

धनु राशि 29 जनवरी दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक का व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी कामों में बाधा होकर ला‍भ की स्थिति बनेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। घर-बाहर सहयोग मिलेगा।

मकर राशि 29 जनवरी दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक को किसी अपने के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। घर-बाहर अशांति रहेगी। तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब से चिंता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। पुरानी व्याधि पर अधिक व्यय संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि 29 जनवरी दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक को मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। उत्तेजना व क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

मीन राशि 29 जनवरी दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक से नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। भ्रम की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

suman

suman

Next Story