×

31 मार्च: इन 3 राशियों को आज होगी परेशानी, रहें सतर्क, जानें राशिफल

31 मार्च दिन बुधवार जातक को व्यवसायिक लाभ मिलेगा। जिससे जातक में सकारात्मक उर्जा व उत्साह बना रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 March 2021 2:19 AM GMT
31 मार्च: इन 3 राशियों को आज होगी परेशानी, रहें सतर्क, जानें राशिफल
X

सोशल मीडिया से फोटो

जयपुर: माह –चैत्र, कृष्ण पक्ष तृतीया, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, तृतीया तिथि 02:06 PM तक उपरांत चतुर्थी। नक्षत्र स्वाति 09:45 AM तक उपरांत विशाखा। मार्च 31 बुधवार को राहु 12:31 PM से 02:03 PM तक है। 01:56 AM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

मेष से कर्क तक...

मेष 31 मार्च दिन बुधवार जातक के आत्मबल में वृद्धि होगी और हर परेशानी का मुकाबला करेंगे। नौकरी में काम की वजह से आय के कई और रास्ते मिलेंगे। बिजनेस में घाटा होगा। संतान की तरफ से निश्चिंत रहेंगे। अगर जातक की शादी की बात चल रही होगी तो बात बन जाएगी। प्रेम संबंधों में बस आकर्षण रहेगा। खुद की और माता-पिता का ख्याल रखें।

वृष 31 मार्च दिन बुधवार जातक घर में जरुरी समानों की खरीद कर सकते है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। कई तरह के विचार दिमाग में चलते रहेंगे। नौकरी में सतर्क रहें। कोई आपका फायदा उठा सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा। वर्तमान परिस्थिति आपके लिए लाभप्रद हैं।

मिथुन 31 मार्च दिन बुधवार जातक को व्यवसायिक लाभ मिलेगा। जिससे जातक में सकारात्मक उर्जा व उत्साह बना रहेगा। प्रेम जीवन में सभी परेशानियों के लिए शांतिपूर्वक तरीके से समाधान करेंगे। परिवार के साथ मिला-जुला समय गुजरेगा। बाहर ना जाएं। घर में किसी की खराब तबियत परेशानी खड़ाकरेगी।

कर्क 31 मार्च दिन बुधवार जातक के लिए शुभफलदायी है। भावनात्मक रूप से एक सकारात्मक माहौल महसूस करेंगे। नौकरी व बिजनेस में समय के अनुकूल काम करेंगे तो लाभ मिलेगा। पत्नी व परिवार के साथ खुशी का समय गुजरेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न हो रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।






सिंह से वृश्चिक तक

सिंह 31 मार्च दिन बुधवार जातक खुद को बहुत ही व्यस्त रखेंगे और काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में बहुत से काम करने पड़ सकते हैं। व्यस्तताओं के चलते साथी की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। अपने साथी के साथ संवाद बनाये रखें । घर और दफ्तर के जीवन में एक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से भी यह थोड़ा कठिन समय है। सेहत का ख्याल रखें।

कन्या 31 मार्च दिन बुधवार जातक भावनात्मक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है यह लंबे समय तक नहीं होगा। अपने सेहत की ओर ध्यान दें, किसी बीमारी से दो चार होना पड़े। बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी भी परिस्थिति में किसी से विवाद या बहस में न पड़ें।

तुला 31 मार्च दिन बुधवार जातक को कड़ी मेहनत करनी होगी। बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद हैं। मेहनत करते हुए यह विचार अपने मन में न आने दें कि मेहनत का फल नहीं मिलता है। ऑफिस में प्रतिष्ठा बढने वाली है, दोस्तों के साथ फोन पर बात करके मस्ती करेंगे। अपने कर्त्तव्य को समझें और बाहर जाने से बचें।

वृश्चिक 31 मार्च दिन बुधवार जातक खुद को व्यवस्थित करेंगे। इस राशि के जातकों को अधिक मेहनत करनी होगी। वहीं दूसरी ओर धनलाभ के योग भी बनेंगे। मन एक से अधिक कार्य में लगेगा और किसी कलात्मक काम को करना पसंद करेंगे। संतान मनमौजी हो सकती है इसलिए उनकी पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। बाहर जाने से बचें। सेहत का ख्याल रखें।






धनु से मीन तक

धनु 31 मार्च दिन बुधवार जातक को परेशानी होने वाली है। ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है। परिवार या आस-पड़ोस कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर में समस्या का निदान होगा। नौकरी में दबाव रहेगा। पैसे को लेकर चिंतित रहेंगे। पूरा दिन परिवार के साथ बिताएंगे। पढ़ाई में परिणाम सकारात्मक आएंगे। सेहत का ख्याल रखें।

मकर 31 मार्च दिन बुधवार जातक जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। घर परिवार में शांति रहेगी। कोई धर्म कर्म का शुभ काम करेंगे। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। किसी निवेश में धन खर्च कर सकते है संतान की सेहत कोलेकर परेशान रहेंगे। बाहर जाने से जातक खासकर बचें, आपके लिए समय बढ़िया नहीं हैं।

कुंभ 31 मार्च दिन बुधवार जातक को थोड़ा सतर्क रहना होगा। निवेश करने से बचें। नौकरी के लिए समय सही है। परिवार में किसी की खराब तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। सयंम बनाकर रखें, जातक वाद-विवाद से बचें। सूर्य शनि के कारण इस राशि के कुछ जातकों के सामने कर्ज की स्थिति भी आएगी। निजी संबंधों मे मधुरता बनाए रखें।

मीन 31 मार्च दिन बुधवार जातक का मन उदास रहेगा। जिसका जीवन और रोजगार पर असर पड़ेगा। घर पर रहें, परिवार का ख्याल रखें। कुछ ऐसे करें कि लॉकडाउन में भी जिंदगी हसीन लगने लगेगी। निजी संबंधों में प्यार ही प्यार रहेगा। पढाई में कुछ कलात्मक करेंगे। जिससे भविष्य में सफलता हाथ लगेगी। नौकरी में नई योजनाएं फलीभूत होगी। सेहत समान्य रहेगा। खान पान पर ध्यान दें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story