×

राशिफल 21 मई: बृहस्पतिवार को इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय, जानें बाकी का हाल

माह- ज्येष्ठ, दिन- बृहस्पतिवार, पक्ष-कृष्ण, नक्षत्र-भरणी , तिथि-चतुर्दशी, सूर्योदय-05.44 , सूर्यास्त-19.00, राहुकाल- 12.23-14.02, कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए बृहस्पतिवार जानिए…

suman
Published on: 20 May 2020 6:40 PM GMT
राशिफल 21 मई: बृहस्पतिवार को इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय, जानें बाकी का हाल
X
जीवनसाथी जातक से नाराज रहेंगे। जो आपके दिन को खराब करने के लिए काफी है।

जयपुर माह- ज्येष्ठ, दिन- बृहस्पतिवार, पक्ष-कृष्ण, नक्षत्र-भरणी , तिथि-चतुर्दशी, सूर्योदय-05.44 , सूर्यास्त-19.00, राहुकाल- 12.23-14.02, कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए बृहस्पतिवार जानिए…

मेष 21 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक घर में जरुरी समानों की खरीद कर सकते है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।सेहत ज्यादा परेशान नहीं करने वाली है। लेकिन मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। कई तरह के विचार दिमाग में चलते रहेंगे। कही घूमने जा सकते है। नौकरी में सतर्क रहें। कोई आपका फायदा उठा सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा।लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

वृष 21 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी को संतान की प्राप्ति होगी तो किसी के यहां प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में मेहनत करें, लेकिन विरोधी हावी रहेंगे लोग आपके ईर्ष्या करेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव लगा रहेगा। लेकिन सूझ-बूझ से काम निकाल लेंगे। सेहत का ख्याल रखें साथ ही खान पान का भी।

मिथुन 21 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक को कही से अचानक धन प्राप्ति होगी। बुध, शुक्र व चंद्र की वजह से धन लाभ जरूर होगा। दोस्तों के साथ फोन पर मौज मस्ती में दिन गुजारेंगे। घर पर ही फैमिली के साथ पार्टी रेस्टोरेंट मूवी जैसा माहौल बनाएंगे। बिजनेस में लाभ मिलने वाला है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। मौसमी बीमारियों का आना जाना लगा रहेगा। नीजि संबंधों मे अलगाव वाली स्थिति है। जीवन में नीरसता महसूस होगी।

कर्क 21 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक को परिवार के साथ शांति मिलेगी। ऑफिस के काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। साथ ही नौकरी में परिवर्तन के योग है। बिजनेस में ध्यान दे। लेकिन शनि व केतु की वजह से कुछ लाभ मिलेगा। सेहत पर ध्यान नहीं तो पूरे परेशान रहेंगे। नीजि संबंधों मे उदासीनता रहेगी। संतान पर ध्यान दें। बाहर ना जाएं।

यह पढ़ें...इन सामग्रियों के साथ इस दिन करें वट सावित्री पूजा, जानिए इसके नियम और महत्व

सिंह 21 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक परिवार के सदस्यों के सेहत का ख्याल रखें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। धार्मिक काम में मन लगेगा। आध्यात्मिक ग्रंथों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में चंद्रमा की वजह से सबकुछ समान्य रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में लाभप्रद स्थिति रहेगी।पढाई में सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में क्रोध व जिद को आड़े ना आने दें। नहीं तो अलगाव की पूरी संभावना है।

कन्या 21 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक गुरू व शुक्र की वजह से धनलाभ होने की पूरी संभावना है। विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे। नौकरी में सम्मान मिलेगा। बिजनेस में भी सोच-समझकर निर्णय लें। पढाई में बुद्धि का विकास होगा और मेहनत का परिणाम मिलेगा। सेहत परेशान करने वाली है। वैवाहिक जीवन में सबकुछ समान्य रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम के चक्कर में है उन्हें सतर्क रहना होगा। धोखा खा सकते है।

तुला 21 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक को गुरु व शनि के कारण लाभ मिलेगा। ऑफिस में सब आपके काम की सराहना करेंगे। आपके काम का अच्छा प्रदर्शन लाभदेने वाला होगा। विवाद वाले मामले से बचें। किसी असहाय की मदद करेंगे। प्यार के मामले में अकेला महसूस करेंगे।जीवनसाथी के साथ भी काम की वजह से दूरी बनी रहेगी। गाड़ी चलाते वक्त सचेत रहे। सेहत का ख्याल खानपान के साथ रखे। अध्यात्म में मन लगेगा।

वृश्चिक 21 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक के लिए परेशानी होने वाली है। ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल नही है। परिवार या आस-पड़ोस कलह का माहौल रहेगा। नौकरी में आपकी उन्नति संभव है। बिजनेस में धन लाभ होंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। आस-पास में ही कही घूमने की भी योजना बन सकती है। कोई काम शुरु करने से पहले बड़ों से विचार-विमर्श करें। पढ़ाई में परिणाम सकारात्मक आएंगे।

यह पढ़ें...इस व्रत को करने से नहीं आती ससुराल पर आंच, बढ़ता है अखंड सौभाग्य

धुन 21 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक नए काम के लिए दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ मन की बात करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्धि के योग है। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। दोस्तों के साथ बात करने से मन खुश होगा। कार्य सफलता मिलेगी।

मकर 21 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक को आकस्मिक धनलाभ की संभावना अधिक है। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के दोस्त के साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। नए दोस्तों से भी संपर्क हो पाएगा। जिसका लाभ भविष्य में होगा। बिजनेस में आर्थिक रुप से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा पल गुजरेगा।

कुंभ 21 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक को शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। परिवार के साथ कलह होने की संभावना है। धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। अदालती काम में संभलकर रहे। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें।

मीन 21 मई दिन बृहस्पतिवार को जातक का मन खुश रहेगा। बिजनेस में प्रभाव बना रहेगा। ऑफिस में उच्च अधिकारीगण भी संतुष्ट होंगे। कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे। अनुकूल स्थिति का लाभ ले सके तो अच्छा रहेगा। मानसिक रुप से शांति बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट से दूर होगा।

suman

suman

Next Story