×

राशिफल : आज से शुरू करें दीपदान, मिलेगा लाभ, जानें 12 राशियों का हाल...

रविवार 1 नवंबर के दिन जातक सेहत से परेशान रहेंगे। नींद व खानपान की समस्या से  परेशान रहेंगे। बाहर मास्क लगाकर ही निकले।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 1 Nov 2020 1:43 AM GMT
राशिफल : आज से शुरू करें दीपदान, मिलेगा लाभ, जानें 12 राशियों का हाल...
X
जातक के लिए फलदायी है। परिवार में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी।त्योहार को लेकर साफ-सफाई का काम करेंगे। माता-पिता की सेवा करें। सफलता के मार्ग खुलेंगे।

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- रविवार, नक्षत्र- भरणी-8.57 pm तक फिर कृतिका, सूर्योदय-06.00, सूर्यास्त-17.25 पक्ष-कृष्ण, तिथि- प्रतिपदा। राहुकाल-सुबह-15.52 से 16.50 तक। आज के कार्तिक मास शुरू हो रहा है। इस मास में स्नान दान और दीप दान का बहुत महत्व है। कैसा रहेगा रविवार, जानिए 12 राशियों का हाल ..

मेष से कर्क तक...

मेष रविवार 1 नवंबर के दिन जातक के लिए फलदायी है। परिवार में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी।त्योहार को लेकर साफ-सफाई का काम करेंगे। माता-पिता की सेवा करें। सफलता के मार्ग खुलेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता व लाभ दोनों मिलेगा। पढ़ने वाले बच्चों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। कला की तरफ झुकाव होगा। गरीबों को भोजन कराएं। कार्तिक मास में आज से दीपदान शुरु कर दें।

वृष रविवार 1 नवंबर के दिन जातक सेहत से परेशान रहेंगे। नींद व खानपान की समस्या से परेशान रहेंगे। बाहर मास्क लगाकर ही निकले। अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखेंगे। घर में खुशनूमा माहौल रहेगा। पड़ोसी से संबंध बेहतर होंगे। किसी पार्टी या शादी में जाना होगा। अविवाहितों के विवाह होंगे। तुलसी को दीपक जलाएं।

मिथुन रविवार 1 नवंबर के दिन जातक को गुस्सा व क्रोध से मन भरा रहेगा। नौकरी में कार्यस्थल पर काम बिगड़ सकता है। सब आपके विरोध में होंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। जहां परिवार भी साथ होगा। बिजनेस में लाभप्रद स्थिति मेहनत से बनेगी। त्योहारों की सफाई में लगेंगे। बाहर ना जाएं। आंवला और तुलसी को दीप जलाएं।

कर्क रविवार 1 नवंबर के दिन जातक को नौकरी में सबकुछ आपके मन मुताबिक होगा। प्रमोशन होने से काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। साहित्य व कला में नाम व सम्मान मिलेगा। प्रेम सच्चे साथी तलाश पूरी होगी। वैवाहिक संबंध बनेंगे। धर्म कर्म करें। मास्क और सैनेटाइज करना ना भूले।

यह भी पढ़ें.....PM Narendra Modi ने Kevadia से Sabarmati तक किया Seaplane का सफ़र

rashi

सिंह से वृश्चिक तक..

सिंह रविवार 1 नवंबर के दिन जातक को दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। क्रिएटीविटी में मन लगेगा। नौकरी में लोग आपके काम की सराहना करेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ किसी उत्सव में शामिल होंगे। धर्म कर्म करेंगे। इससे जीवन समृद्ध होगा। बच्चों और संबंधों को लेकर सतर्क रहें।

कन्या रविवार 1 नवंबर के दिन जातक को सेहत से परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेहत भी परेशान करने वाली है। परिवार के साथ अनबन होगी। बिजनेस में सामान्य स्थिति है। नौकरी में खुद को साबित करने के लिए मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करेंगे। धर्म कर्म व दान-पुण्य पर खर्च करेंगे।

तुला रविवार 1 नवंबर के दिन जातक को किसी खास से झगड़ा होने से घर में मनमुटाव का माहौल रहेगा। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर की वजह से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे।

वृश्चिक रविवार 1 नवंबर के दिन जातक के लिए पूरी तरह से लाभप्रद है। घर में मांगलिक काम होने से समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। साथ ही नई नौकरी अच्छे पैकेज के साथ मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। सूर्य को जल अर्पित करें।

यह भी पढ़ें.....Sapna Chaudhary को Meri Jaan बताने वाले Singer Mohd Danish से बातें

raashi

धनु से मीन तक....

धनु रविवार 1 नवंबर के दिन जातक को परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा करेंगे।विदेश यात्रा के योग है। निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में मेहनत करें। कोई पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें। सेहत का ख्याल रखें। मास्क लगाएँ लोगों से जरूरत ना हो तो दूरी बनाकर रखें। कार्तिक मास में दीप जलाए लाभ मिलेगा।

मकर रविवार 1 नवंबर के दिन जातक को परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते है। साथ ही मनोरंजन में दिन व्यतीत करेंगे। समाज मे सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। धार्मिक कार्य में दान-पुण्य करेंगे।बिजनेस व नौकरी में लाभप्रद स्थिति है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दिवाली की सफाई में लगेंगे।

कुंभ रविवार 1 नवंबर के दिन जातक को धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे। इसमें धन भी व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। खासकर परिवार के साथ बोलते वक्त ध्यान दें। नौकरी में मेहनत ज्यादा व लाभ कम मिलेगा।सेहत पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अनबन होगी। आज से कार्तिक मास की शुरुआत हो रही है। दीपदान से दिन की शुरुआत करें।

मीन रविवार 1 नवंबर के दिन जातक नए काम करेंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा। बिजनेस में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। समाज में सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व मस्ती करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगा। बस खान पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों मे बात बनते-बनते बिगड़ेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। आज से तुलसी को दीपदान करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story