×

7 अगस्त राशिफल :इन 6 राशियों के लिए होगा शुभ, जानें किसके साथ होगा अशुभ

भाद्रपद मास चतुर्थी तिथि दिन शुक्रवार कृष्ण पक्ष में पू.भा. नक्षत्र सुबह 5.30 सूर्योदय और सूर्यास्त 18.30 । जानिए राशियों का दिनभर का हाल...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 7 Aug 2020 1:12 AM GMT
7 अगस्त राशिफल :इन 6 राशियों के लिए  होगा शुभ, जानें किसके साथ होगा अशुभ
X
जॉब में तरक्की के नए-नए मौके मिल सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर राहत महसूस करेंगे।

जयपुर भाद्रपद मास चतुर्थी तिथि दिन शुक्रवार कृष्ण पक्ष में पू.भा. नक्षत्र सुबह 5.30 सूर्योदय और सूर्यास्त 18.30 । जानिए राशियों का दिनभर का हाल...

मेष 7 अगस्त शुक्रवार को इस राशि के जातक का पूरा दिन समाजसेवा में लगेगा।जातक को चौतरफा लाभ मिलेगा। कई मौके हाथ आएंगे निकलने ना दे। वाणी पर नियंत्रण रखें। बाहर जाने से बचें। ऑफिस के काम के प्रति गंभीर रहें। बिजनेस में परिवार का साथ मिलेगा।

वृष 7 अगस्त शुक्रवार को इस राशि के जातक का बिजनेस में लाभ होगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे, जिससे खुद पर विश्वास बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होने से बहुत प्रसन्न रहेंगे। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय माहौल रहेगा। क्रिटिएविटी में मन लगेगा। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

मिथुन 7 अगस्त शुक्रवार को इस राशि के जातक आलस्य से बचें। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। कला कौशल को बल मिलेगा। घर के किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क 7 अगस्त शुक्रवार को इस राशि के जातक का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में काफी मेहनत करेंगे, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। घर परिवार में खुशी बनी रहेगी। खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास सफाई का भी ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च करने से बचें। वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें, प्रेम में साथी धोखा देंगे।

यह पढ़ें...इन चमत्कारी मंत्रों से होगा आपके गुस्से पर नियंत्रण, जानें कैसे…

rashifal friday प्रतीकात्मक

सिंह7 अगस्त शुक्रवार को इस राशि के जातक काफी अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से खुश रहेंगे। दोस्तों का साथ उत्साहित रखेगा। विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें।

कन्या 7 अगस्त शुक्रवार को इस राशि के जातक का के घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। शुभ कामों में मन लगेगा। परिजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। नए बिजनेस में संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जानें से बचें।

तुला 7 अगस्त शुक्रवार को इस राशि के जातक के लिए सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढऩे से तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

वृश्चिक 7 अगस्त शुक्रवार को इस राशि के जातक लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे, नौकरी में तरक्की और बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अपने सेहत पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।

यह पढ़ें...कोरोना वायरस पर विशेषज्ञों ने की चर्चा, जानलेवा महामारी पर कही ये बात

rashifal प्रतीकात्मक

धनु 7 अगस्त शुक्रवार को इस राशि के जातक का समय मिला-जुला रहेगा। धार्मिक कामों की ओर झुकाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा और काम में मन लगेगा। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ है। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से दोस्ती में सावधान रहें। बिना वजह किसी से विवाद से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है।

मकर 7 अगस्त शुक्रवार को इस राशि के जातक के काम में बदलाव आएगा। यात्रा पर निकलेंगे। किसी प्रकार के कानूनी दांवपेंच से दूर रहें। कोरोना से बचने के लिए जागरूक बनें। जरूरी हो तो ही बाहर जाए। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बच्चों का ख्याल रखें। बड़ों की सेवा करें।

कुंभ 7 अगस्त शुक्रवार को इस राशि के जातक को खुशखबरी मिल सकती है। दूसरों पर भरोसा ना करें। खुद के परिश्रम पर भरोसा रखें। नौकरी व बिजनेस में अनुकूल लाभ मिलेगा। दोस्तों से मिलेंगे। परिवार के साथ किसी बात पर एकमत नहीं रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई को लेकर सचेत रहे। पड़ोसी का ख्याल रखें।

मीन 7 अगस्त शुक्रवार को इस राशि के जातक घर के जरूरी सामानों की खरीद करेंगे। घर की साफ-सफाई पर ध्यान दें। खर्च बढ़ेगा। काम में बाधा आएगी। नौकरी में लोग आपका बुरा चाहेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा प्रेम संबंध में खटास आएगी। परिवार के साथ संबंध बढ़िया रहेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story