×

मेष, मिथुन व कर्क विवादों से रहें दूर, बाकी का कैसा रहेगा हाल, जानें आज का राशिफल

, पक्ष-कृष्ण,  तिथि- चतुर्थी , नक्षत्र-कृतिका सूर्योदय-06.20,सूर्यास्त-18.15। आज मंगलवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 6 Oct 2020 1:13 AM GMT
मेष, मिथुन व कर्क विवादों से रहें दूर, बाकी का कैसा रहेगा हाल, जानें आज का राशिफल
X
जातक किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे

जयपुर- माह- आश्विन, दिन- मंगलवार , पक्ष-कृष्ण, तिथि- चतुर्थी , नक्षत्र-कृतिका सूर्योदय-06.20,सूर्यास्त-18.15। आज मंगलवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

मेष से कर्क तक कैसा रहेगा दिन

मेष 6 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक को सेहत संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। ऑफिस में जातक का प्रभाव बढ़ेगा, कंट्रोवर्सी से बचें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा असंतुलन होगा। काम के साथ-साथ परिवार को भी समय दें। मां की सेहत का ध्यान रखें। पिता से धन लाभ हो सकता है। संतान प्रफुल्लित रहेगी। विद्यार्थी वर्ग भी मन लगाकर मेहनत करेंगे। शनि देव की उपासना करें और उन्हें काले तिल चढ़ाएं।

वृष 6 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक का सारा ध्यान अपनी आमदनी को बढ़ाने पर रहेगा और इससे सफलता भी मिलेगी अर्थात धन लाभ होगा। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। विपरीत लिंग के लोगों के कारण काम में तरक्की करेंगे। पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा के योग हैं। जातक पीपल का वृक्ष लगाएं और उसकी देखभाल करें।

मिथुन 6 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक ऑफिस पर ध्यान देंगे। इससे आमदनी में इजाफा होगा। मानसिक शांति का अभाव रह सकता है परंतु धन लाभ अधिक होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। शारीरिक कष्ट होने का अनुमान है। मां की सेहत का ध्यान रखें। अध्यात्म के लिए भी थोड़ा समय निकालें। इससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। जीवन में खुशहाली के लिए पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

कर्क 6 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक को मानसिक तनाव की शिकायत होगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें और उनके साथ मधुर संबंध बनाए रखें। काम के साथ परिवार को भी समय दें। ऑफिस में परिवर्तन हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा योग है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामान्य धन लाभ के योग हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रतिदिन कपूर का दीपक जलाएं।

यह पढ़ें....बिजली कर्मचारियों और पाॅवर कार्पोरेशन के बीच वार्ता बेनतीजा, जारी रहेगा आंदोलन

rashifal file सोशल मीडिया से फोटो

सिंह से वृश्चिक तक कैसा रहेगा मंगलवार

सिंह 6 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक का मन प्रसन्न रहेगा। काम में मन कम लगेगा, घर पर भाई-बहनों को कोई समस्या हो सकती है। यात्रा से बचें, खुद की सेहत की समस्याओं को नज़रअंदाज़ न करें। संतान प्राप्ति के योग हैं और छात्रों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। जातक काली गाय को गुड़ और काले तिल खिलाएं।

कन्या 6 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक के मन में अनेक विचार आएंगे। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा परंतु माता जी की सेहत कमजोर हो सकती है और संतान की भी सेहत। वाद-विवाद से बचें और अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान लगाएं। प्रेम प्रसंग के लिए बेहद सामान्य है दिन। वाद-विवाद से बचें। घर में प्यार बना रहे इसके लिए विष्णु भगवान की आराधना करें और उन्हें श्वेत चंदन अर्पित करें।

तुला 6 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक को सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक क्लेश की संभावना है। मां को लेकर परेशान रहेंगे। वहीं, संतान के द्वारा प्रसन्नता मिलने की संभावना है। विद्यार्थी अपना कार्य मन से करेंगे। ऑफिस पर आप का प्रभुत्व बढ़ेगा। महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। हनुमान जी की प्रतिमा के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

वृश्चिक 6 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक का पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। ऑफिस को लेकर उत्साहित होंगे और कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी। धन लाभ के मार्ग खुलेंगे। संतान का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। छोटी यात्रा के योग हैं। माता-पिता की सेहत ठीक रहेगी। आज कोई ऐसा कार्य न करें जिससे रिश्ते में बुरा असर पड़े। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

यह पढ़ें....यूपी का ये शहरः तिरंगा एलईडी लाइट से जगमगाया, चेयरमैन का बड़ा तोहफा

rashifal file सोशल मीडिया से फोटो

मंगलवार को कैसा रहेगा से धनु से मीन जातकों के लिए

धनु 6 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक को मन से प्रसन्न रहेंगे और एक से अधिक गतिविधियों को संचालित करेंगे। वाणी में कड़वाहट से बचें। आप अपने भाई-बहनों का सपोर्ट करेंगे। संतान के स्वास्थ्य की देखभाल करें। आप नई नौकरी की तलाश में रहेंगे। छात्र अपना अध्ययन जारी रखें। आपको सामान्य धन लाभ होने के योग हैं। प्रेमी युगल के लिए मिलाजुला रहेगा। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना आपके लिए उत्तम रहेगा।

मकर 6 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक अपनी संवाद शैली के माध्यम से दूसरों को प्रभावित करेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें। भाई-बहनों की सेहत कमजोर रह सकती है और पारिवारिक क्लेश की संभावनाएं हैं। धन लाभ हो सकता है। संतान आनंद का अनुभव करेंगी। प्रेम संबंध के लिए अच्छा रहेगा। किसी के साथ नई रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। इस सप्ताह गाय को गुड़ खिलाएं।

कुंभ 6 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक के ऑफिस के काम में व्यस्त रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। इसके अलावा भाई-बहनों के सेहत का भी ख़्याल रखें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और मन को शांति मिलेगी। धार्मिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। किसी कारण साथी से दूर जाना पड़ सकता है, जातक सूर्य देव को तांबे के पात्र में कुमकुम मिलाकर जल अर्पित करें।

मीन 6 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक मन एकाग्र करने के लिए मेडिटेशन करें और लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। धनागमन के योग बनेंगे। वहीं, दूसरी ओर धन खर्च के मामले में आगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा। प्रेम की शुरुआत के लिए सामान्य है , रिश्ते में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। प्रतिदिन माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story