×

राशिफल 13 मई: इन 3 राशियों के जातक को मिलेगा शुभ समाचार, जानें बाकी का हाल

तिथि षष्ठी,  नक्षत्र- श्रवण, पक्ष- कृष्ण, दिन-बुधवार,  सूर्योदय- 05:31,सूर्यास्त- 19:03, मास-ज्येष्ठ, राहु काल: 12:17:35 से 13:59:11 तक। जानिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए…

suman
Published on: 13 May 2020 1:42 AM GMT
raashi
X

जयपुर तिथि षष्ठी, नक्षत्र- श्रवण, पक्ष- कृष्ण, दिन-बुधवार, सूर्योदय- 05:31,सूर्यास्त- 19:03, मास-ज्येष्ठ, राहु काल: 12:17:35 से 13:59:11 तक। जानिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए…

मेष 13 मई दिन बुधवार को इस राशि के जातक को दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी के व्यवहार से ठेस पहुंच सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। पुरानी बीमारी से परेशान रहेंगे। बनते काम बिगड़ सकते हैं। ऑफिस काम में दूसरों का सहयोग बिलकुल न लें। बाहर ना जाएं।

वृष 13 मई दिन बुधवार को इस राशि के जातक को थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। सम्मान मिलेगा। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अनुकूल पद प्राप्ति के योग हैं। लाभ होगा।

मिथुन 13 मई दिन बुधवार को इस राशि के जातक को परिवार तथा दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थीगण सफलता हासिल करेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मां का सहयोग मिलेगा। घर पर फैमिली के साथ पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आय में वृद्धि होगी

कर्क 13 मई दिन बुधवार को इस राशि के जातक को भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बिजनेस में जोखिम उठाने का साहस करेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। जरूरी कागजात ध्यान से पढ़कर फैसला लें। अपरिचित व्यक्तियों पर अधिक विश्वास न करें। बच्चों का ख्याल रखें।

यह पढ़ें....जानिए कौन सा समय होता ब्रह्म मुहूर्त, इसमें उठने वालों पर क्यों बरसती है ईश्वर की कृपा

सिंह 13 मई दिन बुधवार को इस राशि के जातक टेक्नीकल चीजोम और खेलकूद में लापरवाही न करें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। सेहत से परेशान रहेंगे। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव व चिंता रहेंगे। बड़ों की सलाह मानें। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। बिजनेस ठीक चलेगा। आलस हावी रहेगा।

कन्या 13 मई दिन बुधवार को इस राशि के जातक को पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। झंझटों से दूर रहें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। बिजनेस ठीक चलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

तुला 13 मई दिन बुधवार को इस राशि के जातक के घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत कमजोर रहेगा। जोखिम न उठाएं। सुख के साधनों पर खर्च होगा। दिखावा करने से बचें। प्रसन्नता रहेगी। बड़ों के स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक 13 मई दिन बुधवार को इस राशि के जातक को बिजनेस संबंधी यात्रा लाभदायक रहेगी। उधार वसूली के प्रयास सफल होगा। रुके कामों में गति आएगी। रोजगार में वृद्धि होगी। पारिवारिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बहुत दिनों बाद अपने से मिलने की खुशी होगी।

यह पढ़ें...यहां यमुना जी करने आती हैं बजरंगबली के दर्शन, खुलता है मुक्ति का मार्ग

धनु 13 मई दिन बुधवार को इस राशि के जातक नई योजना बनाएंगे। कार्यकुशलता का विकास होगा। किसी संघर्षपूर्ण काम के लिए साहस कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दूसरे के काम में दखल न दें। बाहर जाने का मन बनेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं जिनका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। विवाद से बचें।

मकर 13 मई दिन बुधवार को इस राशि के जातक को घर-परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन करेंगे है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। गलत कामों दूर रहें। बिजनेस संबंधी यात्रा सफल रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा।

कुंभ 13 मई दिन बुधवार को इस राशि के जातक को सेहत से परेशानी रहेगी र बीमारियों पर खर्च बढ़ेगा। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। कर्ज लेना पड़ सकता है। अपेक्षित कार्यों में विघ्न हो सकता है। मेहनत से सफलता मिलेगी। बिजनेस ठीक चलेगा। विवाद न करें।

मीन 13 मई दिन बुधवार को इस राशि के जातक को पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी। कोई बड़ी समस्या का हल मिलेगा। बाहर ना जाए। बच्चों की पढ़ाई बाधित होने से परेशान रहेंगे।

suman

suman

Next Story