×

राशिफल 12 मार्च: इन राशियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, सफलता कदम चूमेगी आज

माह-चैत्र, तिथि-तृतीया, दिन बृहस्पतिवार, पक्ष-कृष्ण, नक्षत्र- , सूर्योदय-06.20 , सूर्यास्त-18.50। कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन जानिए....

suman
Published on: 12 March 2020 12:58 AM GMT
राशिफल 12 मार्च: इन राशियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, सफलता कदम चूमेगी आज
X
परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे।

जयपुर माह-चैत्र, तिथि-तृतीया, दिन बृहस्पतिवार, पक्ष-कृष्ण, नक्षत्र-चित्रा , सूर्योदय-06.20 , सूर्यास्त-18.50। कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन जानिए....

मेष 12 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक के लिए बढ़िया है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। आज आत्मबल के साथ पराक्रम में वृद्धि होगी। जातक का मनोबल तेजी से बढ़ेगा। परिवार व दोस्तों के साथ मनोरंजनपूर्ण समय गुजरेगा। नौकरी व बिजनेस सामान्य रहने वाला है।

वृषभ 12 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक बुद्धि-विवेक से काम लेंगे तो सफलता कदम चूमेगी। मनोरंजन में समय अधिक बितेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात व सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में नए संपर्क बनेंगे जो लाभ देंगे। ऑफिस में विरोधी परास्त होंगें और यात्रा लाभ देने वाली रहेगी। आर्थिक लाभ संभव है। वाद-विवाद से दूर रहें।

मिथुन 12 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक के लिए मिश्रित फलदायी होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद में न पड़ें, नहीं तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। आध्यात्मिकता में बढ़ेगी। ऑफिस में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। बच्चों का सही मार्गदर्शन करें।

कर्क 12 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक के आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो जातक के सफलता दिलवाएगा। परिश्रम से लाभ मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। घर, ऑफिस व सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल माहौल का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्य और यात्रा पर जाने से मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

यह पढ़ें... इन 5 बातों को गंभीरता से लेंगे, तभी पाएंगे समृद्धि व रहेंगे खुशहाल

सिंह 12 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। कोई शुभ काम में शामिल होने के संकेत हैं। ऑफिस या बिजनेस में साथ में, काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा।

कन्या 12 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक से आज ज्याद धन खर्च होगा। जहां आय होगी वहीं व्यय होगा। सोच-समझकर निवेश करें। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। संतान और जीवनसाथी से लाभ होगा। कुछ जातकों के लिए विवाह का योग हैं। उत्तम भोजन और वैवाहिक जीवन का सुख मिलेगा। नौकरी जा सकती है। संभल कर रहे।

तुला 12 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक के लिए खर्च और कर्ज चिंता का कारण बनेगी। इसलिए सोच-समझकर काम करें, अनावश्यक खर्च से बचें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। बिजनेस में विस्तार होगा। कही से आकस्मिक धनलाभ होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के वैवाहिक योग हैं।

वृश्चिक 12 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक के लिए शुभ दिन है। आज जातक का हर काम बनेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में उत्साह बना रहेगा। सरकारी कार्य बिना बाधा के पूरे होंगे। आज जातक का कोई भी काम पूरा होगा। परोपकार की भावना बनी रहेगी। गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी।

यह पढ़ें... ज्‍वाला देवी: यहां मूर्ति नहीं ज्‍योति के रूप में होते हैं माता के दर्शन, गिरी थी सती की जिह्वा

धनु 12 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक दिनभर बिजी रहेंगे। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। ऑफिस का काम से यात्रा पर जाने की संभावना है। किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। दोस्तों पर विश्वास करें।

मकर 12 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक आध्यात्मिकता की ओर झुकाव होगा। सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। भाग्य साथ देगा। नए अवसर मिलेंगे। परिश्रम से मनोवांछित फल प्राप्त होंगे। निवेश में भी लाभ मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और नए कपड़े की खरीदारी होगी।

कुंभ 12 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक दूर की यात्रा न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता हैं। अनजाने में कही गई सही बात गलत हो सकती है। जातक आज स्वस्थ रहेंगे। निराशा और असंतोष की भावना मन में ना आने दें। परिवार का साथ मिलेगा। बिजनेस की रफ्तार तेज होगा।

मीन 12 मार्च दिन बृहस्पतिवार जातक को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी खास व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। विद्यार्थियों को परिश्रम से सफलता मिलेगी। इससे उनके उत्साह में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम में अलगाव की स्थिति बन रही है।

suman

suman

Next Story