×

राशिफल 14 मार्च: सेहत, संतान व परिवार के लिए कैसा रहेगा शनिवार, जानिए...

माह- चैत्र ,तिथि – षष्ठी ,पक्ष – कृष्ण,वार –शनिवार,नक्षत्र – विशाखा,सूर्योदय – 06:20, सूर्यास्त – 17:48। जानते हैं कैसा रहेगा आज का दिन 12 राशियों के लिए...

suman
Published on: 14 March 2020 12:47 AM GMT
राशिफल 14 मार्च: सेहत, संतान व परिवार के लिए कैसा रहेगा शनिवार, जानिए...
X
आज परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ जीवन बहुत अच्छा बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव भरा बना रहेगा।

जयपुर: माह- चैत्र ,तिथि – षष्ठी ,पक्ष – कृष्ण,वार –शनिवार,नक्षत्र – विशाखा,सूर्योदय – 06:20, सूर्यास्त – 17:48। जानते हैं कैसा रहेगा आज का दिन 12 राशियों के लिए...

मेष 14 मार्च शनिवार को जातक खुद को बहुत ही व्यस्त रखेंगे और काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में बहुत से काम करने पड़ सकते हैं। व्यस्तताओं के चलते साथी की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। अपने साथी के साथ संवाद बनाये रखें । घर और दफ्तर के जीवन में एक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से भी यह थोड़ा कठिन समय है। सेहत का ख्याल रखें।

वृष 14 मार्च शनिवार को जातक भावनात्मक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है यह लंबे समय तक नहीं होगा।अपने सेहत की ओर ध्यान दें, किसी बीमारी से दो चार होना पड़े। बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी भी परिस्थिति में किसी से विवाद या बहस में न पड़ें। करियर के स्तर पर सब कुछ सामान्य गति से चलने के आसार हैं। नौकरी व व्यवसाय में थोड़ा सब्र रखें।

मिथुन 14 मार्च शनिवार को जातक को कड़ी मेहनत करना होगा। बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद हैं। मेहनत करते हुए यह विचार अपने मन में न आने दें कि मेहनत का फल नहीं मिलता है। ऑफिस में प्रतिष्ठा बढने वाली है, दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। अपने कर्त्तव्य को समझेंगे जिससे जातक के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल परिणाम मिलेगा।। बच्चों के तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क 14 मार्च शनिवार को जातक खुद को व्यवस्थित करेंगे। इस राशि के जातकों को अधिक मेहनत करनी होगी। वहीं दूसरी ओर धन लाभ के योग भी बनेंगे। मन एक से अधिक कार्य में लगेगा और किसी कलात्मक अभिरुचि को करना पसंद करेंगे। संतान मनमौजी हो सकती है इसलिए उनकी पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा । कार्य में व्यस्तता के चलते आप परिवार को ज्यादा समय न दे पाएंगे। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा हालांकि दूसरी ओर आपके कुछ सहकर्मी आपके खिलाफ भी जा सकते हैं इसलिए ध्यान रखें।

यह पढ़ें...बनना है धनवान तो जान लीजिए, देव उपासना में मंत्र, माला व जप का सही विधान

सिंह 14 मार्च शनिवार को जातक अपने परिवार में बढ़ते हुए अंदरूनी कलह से न केवल परेशान होगे। बल्कि उसे शांत करने के लिए भी कोशिश करेंगे। नौकरीनके क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलेंगे। बहुत दिनों से बंद पड़ा बिजनेस आज चल निकलेगा। घर के लिए जरूरी सामानों की खरीद करेंगे।किसी दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है।

कन्या 14 मार्च शनिवार को जातक यदि तकनीक, विज्ञान, निर्माण, संवाद के क्षेत्र में काम करते हैं तो अच्छा होगा। बल्कि ऐसे जातकों के लिए भी अच्छा होगा। धन निवेश विदेश के कामों में कुछ परेशानी होगी। संतान पक्ष के कामों से खुशी होगी। परिवार के साथ किसी बात को लेकर अनबन संभव है। बच्चों के लिए दिन अच्छा है। संतान की उपलब्धि से गौरवान्वित महसूस करेंगे।

तुला 14 मार्च शनिवार को जातक देव दर्शन के अभिलाषी हैं, तो तीर्थ स्थान में जाने की तैयारी करें। नौकरी के सिलसिले में बाहर आना जाना हो सकता है, लेकिन सेहत का ध्यान रखें , मास्क पहनकर निकले।वाहन चलाते समय ध्यान रखें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति व भाई के साथ कुछ बातों में मनमुटाव हो सकती है। संभलकर रहें।

वृश्चिक 14 मार्च शनिवार को जातक को लाभ मिलेगा। ऑफिस में सब काम की सराहना करेंगे। काम का अच्छा प्रदर्शन लाभ देने वाला होगा। आज किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। विवाद वाले मामले से बचें। किसी असहाय की मदद करेंगे।प्यार के मामले में अकेले रहेंगे।जीवनसाथी के साथ भी काम की वजह से दूरी बनी रहेगी। गाड़ी चलाते वक्त सतर्क रहे। सेहत का ख्याल खानपान के साथ रखे।

यह पढ़ें...PALMISTRY: कुटिल, क्रूर व विश्वास के पात्र नहीं होते हैं ऐसे लोग, जिनके हाथों में….

धनु 14 मार्च शनिवार को जातक को परेशानी होने वाली है। ग्रहों की स्थिति अनुकूल नही है। परिवार या आस-पड़ोस कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर बाद समस्या का निदान होगा। नौकरी में उन्नति संभव है। बिजनेस में धन लाभ होंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। कही घूमने की भी योजना बन सकती है। पढ़ाई में परिणाम सकारात्मक आएंगे।

मकर 14 मार्च शनिवार को जातक में जोश और उत्साह का संचार होगा। घर-परिवार में शांति रहेगी। कोई शुभ काम कर सकते है। मेहमानों का आना हो सकता है। किसी निवेश में धन खर्च कर सकते है। संतान के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। सामान्य या उच्च शिक्षा में मेहनत का फल मिलेगा। नीजि संबंध में नकारात्मक स्थिति रहेगी। ब्रेकअप की स्थिति बनेगी। साथ ही विवाह संबंध भी नहीं होंगे।

कुंभ14 मार्च शनिवार को जातक थोड़ा सतर्क रहें। निवेश करने से बचे। नौकरी के लिए समय सही है। परिवार में किसी की खराब तबियत परेशानी कर सकती है। सयंम बनाकर रखें, जातक वाद-विवाद में बुद्धिमता से काम ले। धन मिलना खुशी देगा। सूर्य शनि के कारण इस राशि के कुछ जातकों के सामने कर्ज की स्थिति भी आएगी। निजी संबंधों मे मधुरता बनाए।

मीन 14 मार्च शनिवार को जातक के लिए बेहतर साबित होगा। आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। शेयर सट्टे से लाभ नहीं मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में सफल होंगे। आज छात्रों के लिए भी बेहतर साबित होगा। परिवार और संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है। पुत्र, पत्नी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है। धार्मिक काम में मन लगेगा।

suman

suman

Next Story