×

राशिफल 14 अप्रैल: इन 4 राशियों को खर्च से होगी अधिक परेशानी, जानिए बाकी का हाल

माह-वैशाख, तिथि-सप्तमी, नक्षत्र-पू.षा., दिन-सोमवार, पक्ष- कृष्ण, सूर्योदय-06.16, सूर्यास्त-18.36 जानते हैं आज 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

suman
Published on: 14 April 2020 2:27 AM GMT
राशिफल 14 अप्रैल: इन 4 राशियों को खर्च से होगी अधिक परेशानी, जानिए बाकी का हाल
X
जीवनसाथी जातक से नाराज रहेंगे। जो आपके दिन को खराब करने के लिए काफी है।

जयपुर:माह-वैशाख, तिथि-सप्तमी, नक्षत्र-पू.षा., दिन-सोमवार, पक्ष- कृष्ण, सूर्योदय-06.16, सूर्यास्त-18.36 जानते हैं आज 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष 14 अप्रैल दिन मंगलवार को जातक में आत्मविश्वास भरा रहेगा। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। संतान के सेहत में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे, परंतु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।

यह पढ़ें...अब इस प्रदेश में बढ़ा लॉकडाउन, बाहर फंसे लोगों की वापसी के लिए ये एलान

वृष 14 अप्रैल दिन मंगलवार को जातक मानसिक शांति रहेगी, परंतु स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। ऑफिस की स्थिति में सुधार होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। बाहर जाने से बचें।

मिथुन 14 अप्रैल दिन मंगलवार को जातक का मन अशांत रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। संतान को कष्ट रहेगा। सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में सुखद समाचार मिल सकते हैं, परंतु धन का अभाव अभी रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे।

कर्क 14 अप्रैल दिन मंगलवार को जातक के मन में मिश्रित भाव मन में रहेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह 14 अप्रैल दिन मंगलवार को जातक को प्रारम्भ में मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव भी सम्भव है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वाहन-सुख की प्राप्ति होगी। पिता का सहयोग मिलेगा।

कन्या 14 अप्रैल दिन मंगलवार को जातक क्रोध से बचें। मानसिक तनाव में कमी आएगी, परंतु खर्चों में वृद्धि भी हो सकती है। संचित धन में कमी आएगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। जीवनसाथी के सेहत में सुधार होगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है।

तुला 14 अप्रैल दिन मंगलवार को जातक का मन अशांत रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आय की स्थिति में सुधार होगा। परंतु जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक 14 अप्रैल दिन मंगलवार को जातक को मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से भरा रहेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

यह पढ़ें...आत्मिक बल बढ़ाओ, बनावटी जिन्दगी छोड़ो

धनु 14 अप्रैल दिन मंगलवार को जातक के स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। संतान को कष्ट होगा, परंतु नौकरी में अफसरों से संबंधों में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी बुजुर्ग से धन-प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी।

मकर 14 अप्रैल दिन मंगलवार को जातक संयम रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी, साथ ही जीवनसाथी को सेहत विकार रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक काम पूजा पाठ कर सकते हैं। पिता से मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ 14 अप्रैल दिन मंगलवार को जातक के मन में निराशा के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। नौकरी में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

मीन 14 अप्रैल दिन मंगलवार को जातक अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार की स्थिति में सुधार होगा। किसी पैतृक संपत्ति से धन-लाभ के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, परंतु बिजनेस में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। संतान को कष्ट होगा।

suman

suman

Next Story