राशिफल 1 मई : इन 5 राशियों के लिए दिन होगा चमत्कारी, जानिए बाकी का हाल

माह-वैशाख ,पक्ष-शुक्ल, वार-शुक्रवार, तिथि- अष्टमी,नक्षत्र-अश्लेषा , सूर्योदय- 05:44, सूर्यास्त-18:51, जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए मजदूर दिवस...

suman
Published on: 1 May 2020 1:08 AM GMT
राशिफल 1 मई : इन 5 राशियों के लिए दिन होगा चमत्कारी, जानिए बाकी का हाल
X
जॉब में तरक्की के नए-नए मौके मिल सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर राहत महसूस करेंगे।

जयपुर: माह-वैशाख ,पक्ष-शुक्ल, वार-शुक्रवार, तिथि- अष्टमी,नक्षत्र-अश्लेषा , सूर्योदय- 05:44, सूर्यास्त-18:51, जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए मजदूर दिवस...

मेष 1 मई दिन शुक्रवार को जातक वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। भूमि व भवन इत्यादि के काम से लाभ होंगे। रोजगार की समस्या दूर होगी, प्रयास करें। बिजनेस में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। प्रसन्नता बनी रहेगी।मन में आया एक विचार बड़े काम को पूरा करने में मददगार होगा।

वृष1 मई दिन शुक्रवार को जातक को किसी तरह का शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोध हो सकता है। मनपसंद भोजन का प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। जीवनसाथी को खुश करने के लिए आज कोई खास गिफ्ट देंगे। परिवार में सबके रिश्ते बेहतर रहेंगे।

मिथुन 1 मई दिन शुक्रवार को जातक की कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। समय पर काम नहीं होने से मन में क्षोभ उत्पन्न होगा। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। पुराना बीमारी उभर सकती है। वाणी पर नियंत्रण करें। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

कर्क 1 मई दिन शुक्रवार को जातक को सेहत से नुकसान होगा। काम के प्रति चिंता रहेगी। सुख के साधनों पर खर्च होगा। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी। रिश्तेदारों व मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी।जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। परिवार में सुख की बढ़ोतरी होगी, धन लाभ होगा।

यह पढ़ें...केवल अवैध संबंध नहीं, इस वजह से भी होता है पति-पत्नी के बीच तनाव, जल्द करें निदान

सिंह 1 मई दिन शुक्रवार को जातक दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सुख के साधनों पर खर्च होगा। व्यस्तता रहेगी। परिवार के बड़ों को लेकर चिंता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बिजनेस अच्छा चलेगा। पुराने मित्र मिलेंगे।किसी कार्य में माता-पिता की सलाह लेंगे। ये सलाह लाभकारी साबित होगा। मन में सामाजिक कार्य करने के लिए नए विचार आएंगे।

कन्या 1 मई दिन शुक्रवार को जातक जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। प्रेम-संबंध में अनुकूलता रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जातक के रिश्तों में कुछ दिनों से बनी कड़वाहट मिठास में बदलेगी। जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे।

तुला 1 मई दिन शुक्रवार को जातक यात्रा संभव हो तो टालें। अप्रत्याशित खर्च होंगे। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय बनी रहेगी। व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। भविष्य में पैसे इकट्ठा करने का प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बना सकते है।

वृश्चिक 1 मई दिन शुक्रवार को जातक को शारीरिक कष्ट की आशंका है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यर्थ के खर्च होंगे। जीवनसाथी के बारे में चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम करने का मन बनेगा। लाभ होगा।पारिवारिक सुख मिलेगा। नए व्यक्ति से दोस्ती का योग है छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु 1 मई दिन शुक्रवार को जातक को राज्य से लाभ होगा। नई योजना बनेगी। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। नए काम प्रारंभ हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। जोखिम न लें। नई जमीन खरीदने का योग बन सकता है सेहत के मामले में फिट रहेंगे।

यह पढ़ें...लॉकडाउन में अंधाधुंध कमाई, लगी लाटरी तो हो जाएंगे अमीर

मकर 1 मई दिन शुक्रवार को जातक शत्रुओं से सावधान रहें। नए दोस्त बनेंगे। सुख के साधनों पर खर्च होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन लाभ सुगम होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। छोटी सी बात पर जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ 1 मई दिन शुक्रवार को जातक को बिजनेस से बड़ा लाभ हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही से शारीरिक हानि हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।माता-पिता खुश होंगे।अविवाहितों के लिए दिन शुभ है, विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मीन1 मई दिन शुक्रवार को जातक को कोई बुरी खबर मिल सकती है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बिजनेस में मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें। सेहत का ध्यान रखें।

suman

suman

Next Story