×

राशिफल 26 मार्च: इन 3 राशियों का चल रहा खराब समय, रहें सतर्क, जानें बाकी का हाल

  माह-चैत्र, दिन-बृहस्पतिवार, तिथि- द्वितीया, पक्ष-शुक्ल, नक्षत्र-रेवती/ अश्विनी, सूर्योदय-06.20,सूर्यास्त-18.42। किसी भी राशि के जातक घर से निकलने से बचें, परिस्थितियां अनुकूल धीरे-धीरे बन रही है,  तब तक घरों  में ही रहें, और अपनी  और अपने परिवार की सेहत का ख्याल रखिए, ये हम  नहीं ग्रहों की का निर्देश हैं, जानिए आज कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल...

suman
Published on: 26 March 2020 12:44 AM GMT
राशिफल 26 मार्च: इन 3 राशियों का चल रहा खराब समय, रहें सतर्क, जानें बाकी का हाल
X

जयपुर: माह-चैत्र, दिन-बृहस्पतिवार, तिथि- द्वितीया, पक्ष-शुक्ल, नक्षत्र-रेवती/ अश्विनी, सूर्योदय-06.20,सूर्यास्त-18.42। किसी भी राशि के जातक घर से निकलने से बचें, परिस्थितियां अनुकूल धीरे-धीरे बन रही है, तब तक घरों में ही रहें, और अपनी और अपने परिवार की सेहत का ख्याल रखिए, ये हम नहीं ग्रहों की का निर्देश हैं, जानिए आज कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल...

मेष 26 मार्च दिन बृहस्पतिवार को जातक के लिए काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में घर से काम करेंगे। दबाव अधिक रहेंगे। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक कार्यों में भी सहभागिता बढ़ेगी। बाहर जाने से बचें। सेहत का ख्याल रखें। घर में बच्चों के साथ और कुछ क्रिएटिव चीजों में मन लगाएं

वृषभ 26 मार्च दिन बृहस्पतिवार को जातक को पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। बिजनेस में लाभ होगा, जिनका मेडिकल , किराने या दूध-सब्जी का बिजनेस हैं। वर्तमान समय में लोगों के सहयोग के लिए आगे आएंगे, लेकिन दूर से ही मदद करें। घर से न निकलने में जातक की बेहतरी है। बच्चों का ख्याल रखें।

मिथुन 26 मार्च दिन बृहस्पतिवार को जातक लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाएंगे। बिजनेस में ठहराव रहेगा। घर बैठ नौकरी चाहिए तो ये समय आपके लिए उचित हैं। धर्म ग्रंथों का अध्ययन करें। सेहत का ख्याल रखें, लोगों से मेल-मिलाप से बचें।

कर्क 26 मार्च दिन बृहस्पतिवार को जातक बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाएंगे, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता से सामना करें। बिजनेस में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग है। उधार लिया पैस आज मिल जाएगा। सेहत का ध्यान रखें। ना किसी के घर जाएं और न किसी के हाथ का खाना खाएं।

यह पढ़ें....नवरात्रि के पावन अवसर पर लोगों ने घर पर कलश की स्थापना की, देखें तस्वीरें

सिंह 26 मार्च दिन बृहस्पतिवार को जातक के जीवन में आये बदलाव से निजी काम प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। लेकिन अकेले ही करेंगे। परिवार के साथ मिलकर धर्म कर्म करें। पूजा मंत्र से घर और आसपास का माहौल शुद्ध करें। बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में परेशानी बढ़ेगी। सेहत का ख्याल रखें।

कन्या 26 मार्च दिन बृहस्पतिवार को जातक का रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। घर से बाहर ना निकलें और सेहत का ख्याल खासतौर पर आपको रखना है।

तुला 26 मार्च दिन बृहस्पतिवार को जातक स्वास्थ के प्रति लापरवाह रहेंगे, लेकिन इसका खामियाजा आपका परिवार भी भुगत सकता है। सतर्क रहें। किसी नए बिजनेस में निवेश करने के योग हैं, लेकिन इससे बचें। फिलहाल शांत रहें। परिवार के साथ खुशनूमा पल बिताएं जो आपक कम मिलते है।

वृश्चिक 26 मार्च दिन बृहस्पतिवार को जातक संबंधों के प्रति लापरवाही ना बरतें। तनाव बढ़ सकता हैं। बिजनेस में विकास की योजनाएं बना सकती हैं। घर पर रहकर भविष्य में आर्थिक लाभ के लिए योजनाएं बनाएंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। सेहतके लिए आप शनिदेव की आरधना करें लाभदायक रहेगी।

यह पढ़ें...नवरात्रि के पहले दिन कोरोना वायरस के चलते बंद रहे मंदिर, देखें तस्वीरें

धनु 26 मार्च दिन बृहस्पतिवार को जातक फिलहाल की परिस्थिति में नौकरी में बदलाव चाहते हैं, पर फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। लेखन-साहित्य पठन में मन लगेगा। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। बिजनेस में लाभ होगा। लोगों से दूर रहकर काम करें, सेहत का खयाल रखें।

मकर 26 मार्च दिन बृहस्पतिवार को जातक समय का सदुपयोग करें। अपने घर पर रहें, सेहत का ख्याल रखें जो दोस्त मिलना चाहते हैं उनसे भी दूरी बनाएं। प्रेम संबंधों के लिए कठिन समय हैं। बिजनेस में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल अभी नहीं निकलेगा।

कुंभ 26 मार्च दिन बृहस्पतिवार को जातक के पास अधिक काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों में अलगाव होगा। सेहत का ख्याल रखे, चाहे कितनी भी विकट परिस्थिति हो बाहर ना जाएं।

मीन 26 मार्च दिन बृहस्पतिवार को जातक के खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के काम से बचे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं। तरह-तरह के मनोरंजन घर पर ही करें।आज मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। सेहत का ख्याल रखें। बाहर जाने से बचें। कही से शोक की खबर मिल सकती हैं।

suman

suman

Next Story