राशिफल: जानें 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा माल, कौन करेगा धमाल...

व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। किसी और के काम में हस्तक्षेप न करें। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सरकारी कामों में सहयोग रहेगा। मधुर संबंध बनेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 14 Oct 2020 1:37 AM GMT
राशिफल: जानें 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा माल, कौन करेगा धमाल...
X
आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी की मदद करेंगे। बाहर ना जाए।किसी खास से संबंधों को मजबूत करेंगे।

जयपुर माह आश्विन, दिन बुधवार , नक्षत्र-पू.फा., सूर्योदय-05.55, सूर्यास्त-18.10, पक्ष- कृष्ण, तिथि-द्वादशी । आज प्रदोष व्रत है। कुछ जातकों को रचनात्मक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। तो किसी को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध और परिवार के लिए अच्छा नहीं रहेगा। जानिए कैसा रहेगा बुधवार 12 राशियों के लिए...

मेष से कर्क तक....

मेष इस राशि के जातक के लिए 14 अक्टूबर दिन बुधवार को मिला-जुला रहेगा। परिश्रम का परिणाम मिलेगा। बाहर ना जाए। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सरकारी काम में सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष इस राशि के जातक के लिए 14 अक्टूबर दिन बुधवार को प्रेम के लिए बढ़िया है। किसी से इजहार ए मोहब्बत कर सकते हैं। आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मिथुन इस राशि के जातक के लिए 14 अक्टूबर दिन बुधवार को खास रहेगा। सपनों का पंख मिलने वाला दिन साबित होगा। बाहर ना जाए। जातक की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। किया गया काम सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क इस राशि के जातक के लिए 14 अक्टूबर दिन बुधवार को दौड़भाग और व्यस्तता वाला रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध और परिवार के लिए अच्छा नहीं रहेगा।

यह पढ़ें...छोटे भाई की राजनीति संवारने में व्यस्त हैं मुख्यमंत्री, सड़क पर भीख मांग रहे बेरोजगार

rashifal फाइल फोटो

सिंह से कन्या तक...

सिंह इस राशि के जातक के लिए 14 अक्टूबर दिन बुधवार को मां की याद आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बिजनेस में लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी की मदद करेंगे। बाहर ना जाए।किसी खास से संबंधों को मजबूत करेंगे।

कन्या इस राशि के जातक के लिए 14 अक्टूबर दिन बुधवार को सेहत संबंधी परेशानी बढ़ेगी। किसी महिला के सहयोग से काम मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलता रहेगा। बाहर ना जाये।

तुला इस राशि के जातक के लिए 14 अक्टूबर दिन बुधवार को लाभ वाला दिन रहेगा। जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।गृह कार्य पूर्ण होगा। दोस्तों से मिलेंगे।

वृश्चिक इस राशि के जातक के लिए 14 अक्टूबर दिन बुधवार को अच्छा रहेगा। आर्थिक वृद्धि होगी। बिजनेस में प्रगति होगी। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। किसी और के काम में हस्तक्षेप न करें। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

यह पढ़ें....तीन बहनों पर एसिड अटैक: एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली ये चीजें

rashi news file राशिफल, सोशल मीडिया से

धनु से मीन तक

धनु इस राशि के जातक के लिए 14 अक्टूबर दिन बुधवार को शुभ है। बिजनेस में व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। यात्रा कर सकते है।

मकर इस राशि के जातक के लिए 14 अक्टूबर दिन बुधवार को सामान्य रहेगा। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे स्वयं या परिवार की प्रतिष्ठा प्रभावित होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सरकारी कामों में सहयोग रहेगा। मधुर संबंध बनेंगे।

कुंभ इस राशि के जातक के लिए 14 अक्टूबर दिन बुधवार को शुभ रहेगा। जातक आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मातृ पक्ष का सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संबंधों में निकटता आएगी। बाहर ना जाएँ।

मीन इस राशि के जातक के लिए 14 अक्टूबर दिन बुधवार को बढ़िया रहेगा। जातक को उपहार या समाज में सम्मान का मिलेगा, लेकिन सूर्य चन्द्र की युति कुछ पारिवारिक समस्याएं देंगी। निजी सुख मे व्यवधान आएगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। नौकरी के अवसर मिलेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story