×

राशिफल 2 अगस्त: रक्षा बंधन से एक दिन पहले कैसा रहेगा दिन, जानें राशियों का हाल

सावन माह पक्ष-शुक्ल,तिथि-चतुर्दशी, दिन- रविवार,नक्षत्र- पूर्वाषाढा, सूर्योदय-05.20, सूर्यास्त-18.42। रविवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए…

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 2 Aug 2020 12:53 AM GMT
राशिफल 2 अगस्त: रक्षा बंधन से एक दिन पहले कैसा रहेगा दिन, जानें राशियों का हाल
X
आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी की मदद करेंगे। बाहर ना जाए।किसी खास से संबंधों को मजबूत करेंगे।

जयपुर : सावन माह पक्ष-शुक्ल,तिथि-चतुर्दशी, दिन- रविवार,नक्षत्र- पूर्वाषाढा, सूर्योदय-05.20, सूर्यास्त-18.42। रविवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए…

मेष रविवार 2 अगस्‍त का दिन इस राशि के जातक के लिए कमजोर रह सकता है न केवल सेहत, बल्कि आर्थिक तौर पर भी परेशानियां आ सकती हैं। ग्रहों का योग राशि के अनुकूल नहीं है। बिजनेस और नौकरी में बाधाएं आ सकती है। दोस्तों के साथ यात्रा कर सकते हैं।

वृष रविवार 2 अगस्‍त का दिन इस राशि के जातक के लिए आर्थिक का दिन हो सकता हैं। आर्थिक पक्ष अच्‍छा रह सकता है, पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। आज थोड़ी सावधानी बरतें। ऑफिस में किसी पर विश्वास न करें। अपनों का साथ मिलेगा। बच्चों का ख्याल रखें।

मिथुन रविवार 2 अगस्‍त का दिन इस राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम मिलने की उम्‍मीद है। आर्थिक प्रगति होगी। मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है। कार्य क्षेत्र में आपके लिए स्थिति बेहतर बनेगी। परिवार में प्यार बढ़ेगा। कोरोना की वजह से ठंडा पड़ चुका उत्साह परिवार की वजह से बढ़ेगा। अध्यात्म में मन लगेगा।

कर्क रविवार 2 अगस्‍त का दिन इस राशि के जातक के लिए कई मायनों में बढ़िया रह सकता है, क्‍योंकि शुक्र नवम भाव में नवम भाव के स्वामी बुध के साथ उपस्थित है। साथ में राहु भी मौजूद है। ये तीनों मिलकर आपके लिए दिन बेहतर बना सकते हैं। त्योहार का उत्साह बना रहेगा। बच्चों का ख्याल रखे।

यह पढ़ें...माता कुंती की राखी चाहती हैं हर बहन, रक्षक बनता है कलाई में बांधा वैदिक धागा

सिंह रविवार 2 अगस्‍त का दिन इस राशि के जातक शुक्र छठे भाव में मंगल की दृष्टि में रहेगा और उस पर बृहस्पति, राहु और बुध का प्रभाव होगा। अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी लेकिन आप मर्यादित रहेंगे तो बेहतर होगा। एक से अधिक अफेयर हो सकते हैं जो सही नहीं है। सतर्क रहें। परिवार का साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या रविवार 2 अगस्‍त का दिन इस राशि के जातक अनुकूल होता दिख रहा है। पारिवारिक जीवन हो या कार्य क्षेत्र, कई मामलों में आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। सोच-समझकर निर्णय ले। खर्च की अधिकता रहेगी। भाई-बहनों में नोंक-झोंक साथ प्यार बना रहेगा। बाहर ना जाएं।

तुला रविवार 2 अगस्‍त का दिन इस राशि के जातक अत्यधिक वसायुक्त भोजन से बचें। मोटापे की समस्या से परेशान हो सकते हैं। शुक्र और बृहस्पति की एक दूसरे पर दृष्टि होने के कारण और दोनों ही ग्रह पीड़ित होने के कारण मधुमेह की समस्‍या से दो चार होना पड़ सकता है। बिजनेस में सामान्य रहेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक रविवार 2 अगस्‍त का दिन इस राशि के जातक लोगों की सोच में बदलाव आएगा और वे हर बात के दोनों पहलुओं को समझकर ही कोई निर्णय लेंगे। उनकी निर्णय लेने की शक्ति इस महीने उनके बहुत काम आएगी। उनके साहस तथा पराक्रम में भी वृद्धि होगी, नौकरी में सब आपके काम की प्रशंसा करेंगे। दोस्तों का साथ बना रहेगा।

यह पढ़ें...स्पेशल: केवल रक्षाबंधन पर ही खुलता है ये मंदिर, मां लक्ष्मी ने की थी राखी की शुरुआत

धुन रविवार 2 अगस्‍त का दिन इस राशि के जातक का जीवन में किए गए कार्यों के प्रति एक सोच विकसित होगी, जो आपको बताएगी कब आप सही थे और कब गलत। जो आपने गलत किया, उसके लिए पश्‍चाताप रहेगा। पढ़ाई की चिंता सताएगी। साथ ही राखी को लेकर उत्साह बना रहेगा। आध्यात्मिक झुकाव रहेगा।

मकर रविवार 2 अगस्‍त का दिन इस राशि के जातकों के लिए यात्राओं वाला दिन है।भले ही वो सैर सपाटे के लिए हों या फिर मनोरंजन या तीर्थाटन के लिए। जातक स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। ऑफिस में सहयोगियों से सचेत रहें। बिजनेस में अच्छी कमाई होगी।वाहन सुख मिल सकता है।

कुंभ रविवार 2 अगस्‍त का दिन इस राशि के जातक को सुख प्राप्ति के लिए भरपूर मेहनत करनी होगी। यह मेहनत जारी रहेगी। मृदुभाषी होने के बल पर अपने सभी काम निकलवा पाएंगे। अटके हुए काम भी पूरे होंगे। सेहत का ख्याल रखें। इस बार राखी पर भाई से दूर होने की टिस मन में रहेगी।

मीन रविवार 2 अगस्‍त का दिन इस राशि के जातकों को वाकपटुता के सहारे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कठिन चुनौतियों में से भी स्वयं को बाहर निकाल सकते हैं। बिजनेस में लाभ मिलेगा। दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदलने से खुशी रहेगी। बाहर जाने से परहेज करें। भाई-बहन का रिश्ता मजबूत होगा।

दोस्तों देश-दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story